Explainer: क्या है चांदीपुरा वायरस, जिसने गुजरात में मचा रखा है आतंक, दिमाग में आई सूजन तो समझो गई जान!

What Is Chandipura Virus News

Explainer: क्या है चांदीपुरा वायरस, जिसने गुजरात में मचा रखा है आतंक, दिमाग में आई सूजन तो समझो गई जान!
Chandipura Virus SymptomsChandipura Virus CasesChandipura Virus Vector
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 158 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 133%
  • Publisher: 51%

गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने आतंक मचा रखा है. यहां के चार जिलों में चांदीपुरा वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं. साबरकांडा में पांच बच्चों की मौतें हुई हैं. आइए जानते हैं कि ये चांदीपुरा वायरस क्या है.

What is Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने आतंक मचा रखा है. अभी तक यहां के चार जिलों में चांदीपुरा वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं. साबरकांडा के हिम्मत नगर अस्पताल में चांदीपुरा वायरस के 8 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इलाज के दौरान पांच बच्चों की मौतें हुई हैं.

इसके अलावा अरावली जिले में चांदीपुरा वायरस के तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो की मौत हो गई है और एक मरीज का इलाच चल रहा है. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन में हड़कंप मचा गया है. उसकी ओर से तमाम जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये चांदीपुरा वायरस क्या है और यह कितना घातक है, जो कहा जा रहा है कि दिमाग में आई सूजन तो समझो गई जान! चांदीपुरा वायरस ने गुजरात में कहर मचा रखा है. प्रभाहित इलाकों में मेडिकल टीम सर्वे कर रही है. सभी पीड़ित बच्चों के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं. इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका साबरकांडा जिला रहा है. हिम्मत नगर अस्पताल मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों से भरा हुआ देखा गया. अस्पताल के सिविल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर परेश शीलदारिया ने वायरस से पीड़ित लोगों के बारे में अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया, 'गुजरात के हिम्मतनगर अस्पताल में चांदीपुरा वायरस के कारण आठ मामले सामने आए हैं और पांच मौतें हुई हैं.'वहीं, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल का कहना है कि, 'राज्य में कई जगहों पर चांदीपुरा वायरस के मामले सामने आए हैं. डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है. चांदीपुरा कोई नया वायरस नहीं है. 1965 में महाराष्ट्र में पहला मामला दर्ज किया गया था. गुजरात में हर साल इस वायरस के मामले दर्ज होते हैं.' साल 2003 में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में ये वायरस फैला था. उस समय चांदीपुरा वायरस से 329 बच्चों में से 183 की मौत हो गई थी.इस वायरस का नाम चांदीपुरा पड़ने के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है. 1965 में सबसे पहले ये महाराष्ट्र के चांदीपुरा गांव में फैला था. उस समय 15 साल तक के कई बच्चों की इस वायरस से मौत हुई थी. तब पूरे चांदीपुरा गांव में इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर लोगों में जबरदस्त खौफ था. कई मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच के बाद पता चला कि मौतों के पीछे वायरस है, इसलिए इस वायरस का नाम चांदीपुरा पड़ गया.मृतक और इलाज कर रहे बच्चों में बुखार, उल्टी, दस्त और मिर्गी का दौरा पड़ने के लक्षण मिले हैं. डॉक्टर परेश शीलदारिया ने बताया कि चांदीपुर वायरस के लक्षण इंसेफेलाइटिस की तरह होते हैं. बुखार, उल्टी, दस्त, सिरदर्द और मिर्गी के अलावा पीड़ितों में अन्य न्यूरोलॉजिकल डिसओडर्स देखे गए हैं. कई मामलों में दिमाग में सूजन का आना, मरीज की मौत का कारण बनता है. डॉक्टरों का कहना है कि ये लक्षण दिखने पर पीड़ित को तुरंत डॉक्टर को दिखना चाहिए.चांदीपुरा वायरस से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है. अभी तक वायरस से संक्रमितों के जो भी मामले सामने आए हैं, उनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों की है. अभी तक इस वायरस से हुई मौतें, बच्चों की ही हैं. स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने बताया, 'यह वायरस 9 महीने से 14 साल के बच्चों को प्रभावित करता है.' उन्होंने बताया कि चांदीपुरा वायरस से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. मच्छरों और अन्य कीटों को मारने के लिए इलाकों में कीटनाशकों और पेस्टीसाइड्स का छिड़काव किया जा रहा है.चांदीपुरा वायरस से बुखार होता है, जिसके लक्षण फ्लू या इंसेफेलाइटिस जैसे होते हैं. पीड़ित मरीज के दिमाग में सूजन आना उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता है. यह वायरस मच्छरों, मक्खियों और कीट के जरिए फैलता है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल कहा है कि यह बीमारी वेक्टर से संक्रमित सैंडफ्लाई के डंक से होती है. यह एक तरह का इन्सेक्ट है. ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा चांदीपुरा वायरस के केस देखने को मिलते हैं. - मच्छरों के पनपने वाली जगहों पर कीटनाशकों और पेस्टीसाइड्स का छिड़काव करें.- शुरुआती लक्षण दिखें तो गंभीरता से लें, पीड़ित को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Chandipura Virus Symptoms Chandipura Virus Cases Chandipura Virus Vector How To Spread Chandipura Virus Encephalitis How Chandipura Virus Is Dangerous चांदीपुरा वायरस चांदीपुरा वायरस के लक्षण चांदीपुरा वायरस क्या है चांदीपुरा वायरस से कैसे बचें चांदीपुरा वायरस बचाव Chandipura Virus News Chandipura Virus Cases In Gujarat Chandipura Virus News न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Water Crisis Delhi : दिल्ली में प्रचंड गर्मी से कोहराम, 24 घंटे में 33 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंकाWater Crisis Delhi : दिल्ली में प्रचंड गर्मी से कोहराम, 24 घंटे में 33 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंकाप्रचंड गर्मी ने दिल्ली में कोहराम मचा रखा है।
Read more »

Raigarh Video: हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदकर ग्रामीणों को किया परेशानRaigarh Video: हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदकर ग्रामीणों को किया परेशानRaigarh Video: रायगढ़ के धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथियों ने आतंक मचा रखा है. आज सुबह हाथियों के दल ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Dhanbad News: टुंडी दक्षिणी क्षेत्र में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ाDhanbad News: टुंडी दक्षिणी क्षेत्र में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ाDhanbad News: झारखंड के धनबाद में जंगली हाथियों ने आतंक मचा दिया है. बताया जा रहा है कि टुंडी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Lohardaga Elephant Video: खूनी हाथियों का झुंड मचा रहा आतंक, दो लोगों की ले चुका जान, फसलों को पहुंचा रहा नुकसानLohardaga Elephant Video: खूनी हाथियों का झुंड मचा रहा आतंक, दो लोगों की ले चुका जान, फसलों को पहुंचा रहा नुकसानLohardaga Elephant Video: झारखंड के लोहरदगा में हाथियों का झुंड आतंक मचा रहा है. बताया जा रहा है कि Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

एक पेरेंट से बच्‍चा करने लगा है नफरत, तो समझ जाएं कहीं तो कुछ गलत कर रहे हैं आपएक पेरेंट से बच्‍चा करने लगा है नफरत, तो समझ जाएं कहीं तो कुछ गलत कर रहे हैं आपअगर आपको भी लगता है कि आपका बच्‍चा आपको नापसंद करता है और उसे आप दोनों में से कोई एक पसंद है, तो ऐसी स्थिति में आपको क्‍या करना चाहिए?
Read more »

दिमाग में आई सूजन तो समझो गई जान..! गुजरात में इस खतरनाक वायरस की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के उपायदिमाग में आई सूजन तो समझो गई जान..! गुजरात में इस खतरनाक वायरस की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के उपायChandipura virus: देश में एक के बाद एक नए वायरस की एंट्री से लोग दहशत में हैं. गुजरात के साबरकांठा और अरावली जिलों में यह वायरस बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है. जी हां, यह ‘चांदीपुरा’ नामक वायरस है, जिसे मिस्ट्री वायरस के नाम से भी जाना जाता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:44:13