दिल्ली: निजामुद्दीन में दरगाह की दीवार-छत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ी, ASI ने किया मुआयना

Dargah Sharif Pattewali News

दिल्ली: निजामुद्दीन में दरगाह की दीवार-छत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ी, ASI ने किया मुआयना
Delhi PoliceAsiNizamuddin Dargah
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

हजरत निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार को दरगाह शरीफ पत्तेवाली की दीवार और छत गिर जाने से छह लोगों की मौत हुई थी, उसमें एक दिन बाद एक आंकड़ा और बढ़ गया। हादसे में घायल

हजरत निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार को दरगाह शरीफ पत्तेवाली की दीवार और छत गिर जाने से छह लोगों की मौत हुई थी, उसमें एक दिन बाद एक आंकड़ा और बढ़ गया। हादसे में घायल एक और पीड़ित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ शनिवार सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने घटनास्थल के आसपास की जगह का मुआयना किया। टीम ने बाबा पत्ते शाह की दरगाह के अंदर जाने की भी कोशिश की लेकिन दरगाह के मेन दरवाजे पर ताला देखकर लौट आई। इस दौरान दरगाह के आसपास के इलाके की भी जांच की। जांच में लगा कि दरगाह के नजदीक बने बतासे वाले महल के आसपास बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिसे हटाना चाहिए। इसके बाद टीम ने दरगाह के आसपास बने जंगल को साफ करने के निर्देश दिए हैं। दरगाह के आसपास का निरीक्षण करने के बाद टीम वीआईपी गेट से हुमायूं का मकबरा के अंदर गई। वहां दरगाह से सटे मकबरे की दीवार का जायजा लिया। हालांकि दीवार के आसपास पुलिस की ओर से सिक्योरिटी रिबन से हादसे वाली जगह को कवर दिया गया है। इसके अलावा दरगाह के मेन गेट को अंदर से बंद कर दिया गया है। कुंडे पर ताला लगा दिया गया है। दरगाह के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और न ही दरगाह के अंदर बने मस्जिद में कोई व्यक्ति था। दरगाह का मलबा वहां पड़ा हुआ है। फिलहाल दरगाह की दीवार गिरने के बाद से जांच के आदेश दिए गए हैं। सन्नाटा पसरा, वापस लौटे श्रद्धालु हादसे के बाद से दरगाह के चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। दरगाह को अंदर से बंद कर दिया गया है। इस दौरान एक-दो श्रद्धालु बाबा की दरगाह पर आए जिन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं थी। हादसे के बारे में जानकर वह मायूस हो गए और दुखी मन से वापस चले गए। कौन थे बाबा पत्ते शाह बाबा पत्ते शाह का पूरा नाम हजरत शम्सुद्दीन औताद था। वह 13वीं सदी के सूफी संत थे। वह इस्लामिक शिक्षा के जानकार थे। जानकार बताते हैं कि हजरत निजामुद्दीन औलिया अपने शिष्यों को दीनी तालीम देने के लिए उन्हें शम्सुद्दीन के पास भेजते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन इस्लाम धर्म के प्रचार और प्रसार में लगा दिया। उनकी दरगाह हुमायूं के मकबरे की दीवार से सटे ग्यासपुर गांव में स्थित है। यह गांव दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है।.

हजरत निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार को दरगाह शरीफ पत्तेवाली की दीवार और छत गिर जाने से छह लोगों की मौत हुई थी, उसमें एक दिन बाद एक आंकड़ा और बढ़ गया। हादसे में घायल एक और पीड़ित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ शनिवार सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने घटनास्थल के आसपास की जगह का मुआयना किया। टीम ने बाबा पत्ते शाह की दरगाह के अंदर जाने की भी कोशिश की लेकिन दरगाह के मेन दरवाजे पर ताला देखकर लौट आई। इस दौरान दरगाह के आसपास के इलाके की भी जांच की। जांच में लगा कि दरगाह के नजदीक बने बतासे वाले महल के आसपास बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिसे हटाना चाहिए। इसके बाद टीम ने दरगाह के आसपास बने जंगल को साफ करने के निर्देश दिए हैं। दरगाह के आसपास का निरीक्षण करने के बाद टीम वीआईपी गेट से हुमायूं का मकबरा के अंदर गई। वहां दरगाह से सटे मकबरे की दीवार का जायजा लिया। हालांकि दीवार के आसपास पुलिस की ओर से सिक्योरिटी रिबन से हादसे वाली जगह को कवर दिया गया है। इसके अलावा दरगाह के मेन गेट को अंदर से बंद कर दिया गया है। कुंडे पर ताला लगा दिया गया है। दरगाह के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और न ही दरगाह के अंदर बने मस्जिद में कोई व्यक्ति था। दरगाह का मलबा वहां पड़ा हुआ है। फिलहाल दरगाह की दीवार गिरने के बाद से जांच के आदेश दिए गए हैं। सन्नाटा पसरा, वापस लौटे श्रद्धालु हादसे के बाद से दरगाह के चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। दरगाह को अंदर से बंद कर दिया गया है। इस दौरान एक-दो श्रद्धालु बाबा की दरगाह पर आए जिन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं थी। हादसे के बारे में जानकर वह मायूस हो गए और दुखी मन से वापस चले गए। कौन थे बाबा पत्ते शाह बाबा पत्ते शाह का पूरा नाम हजरत शम्सुद्दीन औताद था। वह 13वीं सदी के सूफी संत थे। वह इस्लामिक शिक्षा के जानकार थे। जानकार बताते हैं कि हजरत निजामुद्दीन औलिया अपने शिष्यों को दीनी तालीम देने के लिए उन्हें शम्सुद्दीन के पास भेजते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन इस्लाम धर्म के प्रचार और प्रसार में लगा दिया। उनकी दरगाह हुमायूं के मकबरे की दीवार से सटे ग्यासपुर गांव में स्थित है। यह गांव दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Police Asi Nizamuddin Dargah दरगाह शरीफ पत्तेवाली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान में 2710 स्कूलों में मरम्मत की जरूरत, छत गिरने की घटना के बीच आई रिपोर्टराजस्थान में 2710 स्कूलों में मरम्मत की जरूरत, छत गिरने की घटना के बीच आई रिपोर्टराजस्थान शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट ने बताया गया है कि राज्य में 2,7100 स्कूल बिल्डिंगों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है और इसके लिए आवंटित 254 करोड़ रुपये की धनराशि वित्त विभाग में मंजूरी के लिए लंबित है, जिससे प्रशासनिक देरी और बजट क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं.
Read more »

दिल्ली में महिलाएं नाइट शिफ्ट में कर सकेंगी काम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलानदिल्ली में महिलाएं नाइट शिफ्ट में कर सकेंगी काम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलानदिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को दुकानों/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट (24x7) में काम करने की अनुमति देने का फैसला किया है।
Read more »

दिल्ली में बारिश से आफत, जैतपुर में घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौतदिल्ली में बारिश से आफत, जैतपुर में घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौतDelhi : 7 people died due to collapse of house wall due to rain in Jaitpur, दिल्ली में बारिश से आफत, जैतपुर में घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत
Read more »

रेस्तरां में हुई चोरी, जांच में पुलिस ने की देरी तो खुद जासूस बन चोरों को पकड़ने निकला मालिकरेस्तरां में हुई चोरी, जांच में पुलिस ने की देरी तो खुद जासूस बन चोरों को पकड़ने निकला मालिकIndian Restaurant In UK: ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्तरां में कुछ चोरों ने चोरों की, जिसके बाद रेस्तरां मालिक ने बिना पुलिस की मदद लिए खुद घटना की जांच शुरू की.
Read more »

दिल्ली: हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह की छत गिरी, 5 की मौतदिल्ली: हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह की छत गिरी, 5 की मौतदिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक दरगाह की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
Read more »

Delhi Dargah Wall Collapsed: दिल्ली के दरगाह की छत गिरी, पांच लोगों के मरने की आई खबरDelhi Dargah Wall Collapsed: दिल्ली के दरगाह की छत गिरी, पांच लोगों के मरने की आई खबरदिल्ली एनसीआर | राज्य Delhi Dargah Wall Collapsed today in Nizamuddin Dargah Sharif Patte Shah दिल्ली के दरगाह की छत गिरी, पांच लोगों के मरने की आई खबर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:58:29