दिल्ली एनसीआर | राज्य Delhi Dargah Wall Collapsed today in Nizamuddin Dargah Sharif Patte Shah दिल्ली के दरगाह की छत गिरी, पांच लोगों के मरने की आई खबर
Delhi Dargah Wall Collapsed : दिल्ली में शुक्रवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया है. हादसे में एक छत का हिस्सा ढह गया है, जिस वजह से कई लोग मलबे में दब गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांच लोगों की अब तक मौत हो गई है.
दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है. पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ ने इलाके को घेर लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. 10 से 12 लोगों का अब तक रेस्क्यू हो गया है. घटना दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके की है. Advertisment At least 12 people were rescued on Friday evening after a portion of a room located in Dargah Fateh Shah Wali near Humayun's Tomb in Delhi"s Nizamuddin area collapsed, officials said.Police said that a total of 10 to 12 victims were rescued from the debris after a call… pic.twitter.com/0ovxKDfgy0 — Press Trust of India August 15, 2025 Delhi Dargah Wall Collapsed: दरगाह के इमाम को भी लगी है चोट जानकारी के अनुसार, निजामुद्दीन इलाके में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के हुजरे की छत अचानक 3.50 बजे गिर गई थी. दरगाह में कुछ कमरे हैं, जिसमें 15 से 20 लोग मौजूद थे. रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया है. एनडीआरएफ की टीम अब तक कई लोगों को निकाल चुकी है. इमाम साहब को भी चोट लगी है. उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है. #WATCH | Delhi | Portion of the roof of a room at Dargah Sharif Patte Shah, located in the Nizamuddin area, collapses; Police and Fire Department personnel on the spot; Area cordoned off pic.twitter.com/dMAEcJrlQn — ANI August 15, 2025 Delhi Dargah Wall Collapsed: बारिश और पुरानी छत बनी वजह स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब शुक्रवार की नमाज के लिए लोग आ रहे थे. लोगों का कहना है कि कल से मूसलाधार बारिश हो रही है. दरगाह की छत काफी पुरानी हो गई थी. एक चश्मदीद ने बताया कि मुझे लगा था कि पेड़ गिरा है लेकिन जब मैंने देखा तो छत गिरी हुई थी. हल्की बारिश हो रही है. एएसआई वाले छत रिपेयर नहीं करने देते. इसी वजह से छत कमजोर हो गई और ढह गई. दरगाह में दो मजारें हैं. ये जगह जायरीनों के बैठन के लिए बने हुए हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mock Drill: दिल्ली के फाइव स्टार होटल में बम धमाका, हेलिकॉप्टर से सीधे होटल की छत पर कूदे NSG कमांडोजMock Drill: दिल्ली के फाइव स्टार होटल में बम धमाका, हेलिकॉप्टर से सीधे होटल की छत पर कूदे NSG कमांडोज NSG Mock Drill in The Claridges hotel of delhi दिल्ली एनसीआर | राज्य
Read more »
अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातमअहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम
Read more »
राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 20 घायलराजस्थान : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 20 घायल
Read more »
School Building Collapsed: अब मध्य प्रदेश के स्कूल की गिरी छत, एक दिन ऐसे ही हादसे में सात लोगों की हुई थी मौतSchool Building Collapsed: अब मध्य प्रदेश के स्कूल की गिरी छत, एक दिन ऐसे ही हादसे में सात लोगों की हुई थी मौत Shahdol School Building Collapsed today of Madhya Pradesh राज्य
Read more »
भट्टी की तरह तप रहा था Air India का केबिन; फ्लाइट रद्द होने से टला अहमदाबाद जैसा विमान हादसाAir India: एयर इंडिया ने विमान के केबिन का टेंप्रेचर बेहद आई होने के चलते भुवनेश्वर-दिल्ली की फ्लाइट (Bhubaneswar-Delhi Flight) कैंसल कर दी.
Read more »
दिल्ली: हुमायूं के मकबरे के पास स्थित दरगाह की छत गिरी, 5 की मौतदिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक दरगाह की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
Read more »
