लियोनेल मेसी (Lionel Messi) 12 दिसंबर की रात को कोलकाता पहुंचेंगे. 13 दिसंबर की सुबह ताज बंगाल होटल में एक खास ‘मीट-एंड-ग्रीट’ और फूड-टी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. खेल समाचार
Lionel Messi : दुनिया के महान फुटबॉलर्स में से एक अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी जल्द ही भारत आने वाले हैं. वह इस साल के आखिर में भारत के 4 शहरों का दौरा करेंगे. लियोनल मेसी के भारत दौरे के कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी मिल गई है.
वह अपने दौरे की शुरुआत 12 दिसंबर से कोलकाता से करेंगे. मेसी के भारत दौरे के कार्यक्रम का नाम जीओएटी टूर आफ इंडिया 2025 है. इस कार्यक्रम के प्रमोटर सताद्रु दत्ता ने दी 15 अगस्त यानी आजादी के दिन को इस बात की जानकारी दी है. भारत आएंगे लियोनेल मेसी Advertisment सताद्रु दत्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “मुझे अनुमति मिल गई और फिर मैंने इसे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया. मेसी 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच किसी भी दिन अपने टूर का ऑफिसियल पोस्टर, जिसमें सभी डिटेल्स और एक छोटा सा परिचय होगा, पोस्ट करेंगे.” 12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे मेसी लियोनेल मेसी 12 दिसंबर की रात को कोलकाता पहुंचेंगे. 13 दिसंबर की सुबह ताज बंगाल होटल में एक खास "मीट-एंड-ग्रीट" और फूड-टी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. इसमें मेसी को अर्जेंटीना और असम चाय का फ्यूजन के अलावा बंगाली फिश और मिठाइयां परोसा जाएगा. इसी दिन मेसी की विशाल स्टेचू का अनावरण किया जाएगा. वहीं "GOAT Concert" और "GOAT Cup" फुटबॉल मैच ईडन गार्डन्स या साल्ट लेक स्टेडियम में होगा. कोलकाता में मेसी के नाम का 25x20 फीट का खास म्यूरल भी तैयार किया जाएगा, जिसमें फैंस मैसेज और पेंटिंग कर सकेंगे. "GOAT Cup" में मेसी के साथ सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, बाइचुंग भूटिया और जॉन अब्राहम जैसे स्टार्स खेलेते हुए नजर आएंगे. पक्षिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 3,500 रुपये से टिकट की शुरुआती करेंगे और मेसी को सम्मानित करेंगी. 13 को अहमदाबाद, 14 को मुंबई जाएंगे Lionel Messi लियोनेल मेसी 13 दिसंबर की शाम को अहमदाबाद पहुंचेंगे. यहां वो अदाणी फाउंडेशन के प्राइवेट इवेंट में शामिल होंगे. इसके बाद 14 दिसंबर को मुंबई जाएंगे. जहां सीसीआई ब्रेबोर्न स्टेडियम में मीट-एंड-ग्रीट और पैडल GOAT Cup खेला जाएगा, इसमें शाहरुख खान, लिएंडर पेस और कई स्टार्स शामिल हो सकते हैं. शाम को वानखेड़े स्टेडियम में GOAT Concert और GOAT Cup होगा, जिसमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और बॉलीवुड स्टार्स भी मेसी के साथ नजर आ सकते हैं. लियोनेल मेसी की 15 दिसंबर को होगी PM Modi से मुलाकात इसके बाद 15 दिसंबर को लियोनेल मेसी की मुलाकात दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी. इसके बाद मेसी फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में आखिरी GOAT Concert और GOAT Cup खेलते हुए दिखेंगे. यहां शुभमन गिल और विराट कोहली नजर आ सकते हैं. यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर ऋषभ पंत ने शेयर किया चैंपियंस ट्रॉफी का अनसीन वीडियो, रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा ने बोली थी मजेदार बात यह भी पढ़ें: Independence Day: 15 अगस्त 1947 आजादी के समय कौन था Team India का कप्तान? किसी को नहीं होगा पता
Sports News In Hindi Cricket News In Hindi Sourav Ganguly Lionel Messi लियोनेल मेसी Lionel Messi Visit India Date
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दो बॉलर पहले ही चोटिल होकर बाहर... जसप्रीत बुमराह पर भी आई बुरी खबर! टीम इंडिया खतरे मेंभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग लाइन अप को लेकर डाउट है।
Read more »
बिहार के इन शहरों से कर सकते हैं अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर, इनता देना होगा किरायाAmrit Bharat Express starts from these cities of Bihar, check ticket prices route and schedule । बिहार के इन शहरों से कर सकते हैं अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर, इनता देना होगा किराया
Read more »
एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 14 सितंबर को होगाएशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 14 सितंबर को होगा
Read more »
भारत लेगा चार विकेट या इंग्लैंड बनाएगा 35 रन? लंदन में झमाझम बारिश से मैच और भी रोमांचक, इसे कहते हैं टेस्टभारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा ओवल टेस्ट मैच रोमांचक हो चुका है। इस मैच का फैसला अब चौथे दिन ही होगा। फिलहाल दोनों टीमें मैच में बनी हुई हैं।
Read more »
क्लैश इन पेरिस में जॉन सीना का मुकाबला लोगन पॉल से होगाजॉन सीना का मुकाबला ब्रॉक लेसनर के खिलाफ नहीं होगा। WWE क्लैश इन पेरिस में जॉन सीना का मुकाबला लोगन पॉल से होगा। शहर में किससे मुकाबला होगा।
Read more »
PM मोदी से मुलाकात तो सौरव गांगुली के साथ फुटबॉल मैच... भारत में ऐसा होगा लियोनेल मेसी का शेड्यूल!अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। उनके तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत 12 दिसंबर को कोलकाता से होगी। मेसी कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे।
Read more »
