अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। उनके तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत 12 दिसंबर को कोलकाता से होगी। मेसी कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे।
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के भारत दौरे को अंतिम मंजूरी मिल गई है और उनके तीन दिवसीय दौरे का आगाज 12 दिसंबर को कोलकाता से होगा। इस कार्यक्रम के प्रमोटर सताद्रु दत्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जैसा कि पहले बताया था कि मेसी के दौरे ‘जीओएटी टूर आफ इंडिया 2025’ का पहला पड़ाव कोलकाता होगा जिसके बाद वह अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जायेंगे। यात्रा का समापन 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के साथ होगा। यह 2011 के बाद मेसी की पहली भारत यात्रा होगी । उस समय वह वेनेजुएला के खिलाफ यहां साल्ट लेक स्टेडियम में फीफा का मैत्री मैच खेलने आये थे। दत्ता ने पीटीआई से कहा ,‘मुझे पुष्टि मिल गई है और उसके बाद ही मैने इसकी घोषणा की। मेसी 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच इसे पोस्ट कर सकते हैं। इसमें आधिकारिक पोस्टर और दौरे की जानकारी होगी।’ दत्ता ने इस साल की शुरूआत में मेसी के पिता से मुलाकात करके यह प्रस्ताव रखा था। मेसी ने अपने आवास पर उनसे मुलाकात करके 45 मिनट तक बात की। दत्ता ने कहा ,‘ मैने उन्हें पूरे कार्यक्रम के बारे में बताया । उन्होंने आने का वादा किया था।’ मेसी के साथ इंटर मियामी के रौड्रिगो डि पॉल , लुईस सुआरेज, जोर्डी अल्बा और सर्जियो बस्केट्स भी आ सकते हैं । मेसी हर शहर में बच्चों के साथ मास्टरक्लास में भी भाग लेंगे।12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे मेसी, ऐसा हो सकता है शेड्यूलवह 12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे और वहां दो दिन और एक रात रुकेंगे। वह 13 दिसंबर को मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके लिये विशेष फूड और टी फेस्टिवल होगा जिसमें बंगाली मछली हिलसा, बंगाली मिठाई और असम चाय परोसी जायेगी । इसके बाद ईडन गार्डंस या साल्टलेक स्टेडियम पर जीओएटी कन्सर्ट और जीओएटी कप का आयोजन होगा। शहर में दुर्गापूजा के दौरान उनका 25 फुट ऊंचा और 20 फुट चौड़ा भित्तिचित्र भी रखा जायेगा जिस पर प्रशंसक अपने संदेश लिख सकेंगे। यह स्टेडियम में मेसी को उपहार में दिया जायेगा। वह प्रति टीम सात खिलाड़ियों का सॉफ्ट टच और सॉफ्ट बॉल मैच खेलेंगे जिसमें सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाईचुंग भूटिया भी होंगे। ईडन गार्डंस पर होने वाले इस आयोजन के लिये टिकट की न्यूनतम दर 3500 रूपये होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें वहां सम्मानित कर सकती हैं । मेसी 13 दिसंबर की शाम को अहमदाबाद में अडाणी फाउंडेशन के निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे । 14 दिसंबर को मुंबई में कैसा होगा मेसी का शेड्यूल?वह 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे जहां सीसीआई पर शाम 3 .
45 पर ‘मीट एंट ग्रीट ’ कार्यक्रम होगा । इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम पर 5 . 30 से जीओएटी कप और कन्सर्ट होगा । मुंबई में सीसीआई ब्रेबोर्न पर मुंबई पैडल जीओएटी कप होगा । सूत्रों ने बताया कि शाहरूख खान और लिएंडर पेस पांच से दस मिनट तक मेसी के साथ यह मैच खेल सकते हैं । महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मेसी और सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और रोहित शर्मा के साथ जीओएटी कैप्टंस मोमेंट का आयोजन कर सकता है जिसमें रणवीर सिंह, आमिर खान और टाइगर श्राफ भी भाग लेंगे ।दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे लियोनेल मेसी मेसी 15 दिसंबर को दिल्ली आयेंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके बाद फिरोज शाह कोटला स्टेडियम पर दोपहर 2 . 15 से जीओएटी कप और कन्सर्ट होगा । सूत्रों ने बताया कि दिल्ली जिला क्रिकेट संघ विराट कोहली और शुभमन गिल को भी न्योता देगा जो मेसी के बड़े प्रशंसक हैं।
Lionel Messi News Lionel Messi Latest News Lionel Messi India Tour Lionel Messi India Tour Schedule लियोनेल मेसी लियोनेल मेसी न्यूज लियोनेल मेसी लेटेस्ट न्यूज लियोनेल मेसी का भारत दौरा लियोनेल मेसी का कैसा होगा भारत में शेड्यूल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-पाक मैच के समर्थन में उतरे सौरव गांगुली, बोले- खेल रुकना नहीं चाहिए, आतंकवाद...टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध जारी रहने चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद नहीं होना चाहिए, लेकिन खेल रुकना भी नहीं चाहिए. यह बयान उन्होंने एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर दिया.
Read more »
भारत पाक मैच के खिलाफ बड़ी मांग! हलचल तेज!भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो जाएगा? भारत-पाकिस्तान के मैच पर सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया। भारत- Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
WCL 2025 Semi Final: भारत-पाक सेमीफाइनल में नहीं भिड़े तो... फाइनल में किस टीम को मिलेगी एंट्री? यहां आसानी से समझेंवर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स WCL 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस का मुकाबला पाकिस्तान Ind vs Pak से होना है लेकिन इस मैच को लेकर ये सवाल उठ रहे है कि क्या लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेला था तो क्या फिर से मैच बॉयकॉट करेगा? अगर ऐसा होता है तो किस टीम को इससे फायदा होगा और कौन फाइनल में...
Read more »
भारत लेगा चार विकेट या इंग्लैंड बनाएगा 35 रन? लंदन में झमाझम बारिश से मैच और भी रोमांचक, इसे कहते हैं टेस्टभारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा ओवल टेस्ट मैच रोमांचक हो चुका है। इस मैच का फैसला अब चौथे दिन ही होगा। फिलहाल दोनों टीमें मैच में बनी हुई हैं।
Read more »
क्लैश इन पेरिस में जॉन सीना का मुकाबला लोगन पॉल से होगाजॉन सीना का मुकाबला ब्रॉक लेसनर के खिलाफ नहीं होगा। WWE क्लैश इन पेरिस में जॉन सीना का मुकाबला लोगन पॉल से होगा। शहर में किससे मुकाबला होगा।
Read more »
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित, भाषण में शामिल हो सकती हैं ये बातेंIndependence Day 2025: PM Modi to address nation from Red Fort Operation Sindoor Pahalgam terror attack लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित, ऐसा होगा प्रधानमंत्री का भाषण
Read more »
