Mumbai Dahi Handi: मुंबई में दही हांडी उत्सव में एक व्यक्ति की मौत, अब तक 30 लोग घायल Mumbai Dahi Handi accident some killed and several injured महाराष्ट्र | राज्य
Mumbai Dahi Handi : मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान, एक बड़ा हादसा हो गया. रस्सी बांधते हुए 32 साल के गोविंदा जगमोहन शिवकरण चौधरी पर गिर गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना मुंबई के मानखुर्द इलाके के महाराष्ट्र नगर की है. Mumbai Dahi Handi: मुंबई में 30 लोग घायल Advertisment हादसे की वजह से जश्न मातम में बदल गया. बीएमसी की मानें तो शनिवार दोपहर तीन बजे तक मुंबई में दही हांडी से जुड़े हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं. Krishna Janmashtami 2025 Live: श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में एकत्र होते भक्त, सड़कों पर उमड़ी भीड़ Mumbai Dahi Handi: कहां कितने लोग हैं भर्ती? कूपर अस्पातल- 18 घायल पहुंचे, 12 भर्ती हैं और 6 डिस्चार्ज हो गए केईएम अस्पताल- 6 घायल पहुंचे, 3 भर्ती हैं और 3 डिस्चार्ज हो गए नायर अस्पताल- 6 घायल पहुंचे, 1 भर्ती हैं और 5 डिस्चार्ज हो गए Mumbai Dahi Handi: बीएमसी का बड़ा फैसला दही हांडी उत्सव के दौरान, हर साल कई गोविंदा घायल होते हैं. इसी वजह से बीएमसी ने इस बार खास फैसला किया है. बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी नगर निगम अस्पतालों को आदेश दिया है कि घायल गोविंदों का मुफ्त में इलाज किया जाए. इसके अलावा, हर तीन घंटे पर अस्पतालों को घायलों की रिपोर्ट इमरजेंसी कंट्रोल रूम में भेजनी होगी, जिससे हालात पर नजर रखी जा सकती है. बड़ी दही हांडी की टीमों पर सुरक्षा और स्वास्थ्य टीमें तैनात की गईं हैं. Mumbai Dahi Handi: बारिश ने दही हांडी का उत्साह किया फीका जन्माष्टमी के दिन मुंबई में हर साल सुबह से दही हांडी उत्सव में जोश दिखाई देता था. लेकिन इस बार ये जोश फीका दिख रहा है. वजह भारी बारिश हो रही है. तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में दही हांडी के ग्राउंड में पानी भर गया है. कीचड़ भी भर गया है. इसे ठीक करने में लोगों को बहुत परेशानी हुई. बाद में बारिश रुकने पर दही हांडी उत्सव शुरू हुआ. Mumbai Dahi Handi: वर्ली के जांबोरी मैदान में इस बार भी भव्य तैयारी वहीं, दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित जांबोरी मैदान में हर साल की भांति इस बार भी वहां दही हांडी की भव्य तैयारियां की गई थी. लेकिन बारिश ने पूरे मैदान को तालाब में बदल दिया था, जिससे गोविंदाओं को बहुत ज्यादा परेशानी हुई. लेकिन उनका जोश कम नहीं हुआ.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायलMonsoon rain wreaks havoc in Pakistan, so far more than 200 people have died, 560 injured । पाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायल
Read more »
Haridwar: Mansa Devi Temple में मची भगदड़Haridwar Mansa Devi Temple में मची भगदड़, अब तक 6 लोगों की मौत
Read more »
जैसलमेर में हादसा : स्कूल गेट का पिलर गिरने से एक छात्र की मौत, शिक्षक भी घायलजैसलमेर में हादसा : स्कूल गेट का पिलर गिरने से एक छात्र की मौत, शिक्षक भी घायल
Read more »
Dahi Handi Kab hai?: क्यों मनाया जाता है दही हांडी का पर्व, जानें श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े इस उत्सव का इ...Dahi Handi 2025 Date: दही हांडी अब एक धार्मिक परंपरा से आगे बढ़कर समाज को जोड़ने वाला, उत्साह और जोश से भरा एक आयोजन बन चुका है. 2025 में ये त्योहार 16 अगस्त को है, ऐसे में तैयार रहिए अपने शहर की गलियों में गूंजने वाली “गोविंदा आला रे…” की गूंज के लिए. चाहे देखने जाएं या हिस्सा लें, दही हांडी का मज़ा हर किसी को भरपूर आता है.
Read more »
अमेरिकी विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायलअमेरिकी विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Read more »
मुंबई: दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, 32 वर्षीय 'गोविंदा' की मौत; 30 लोग घायलमुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान मानखुर्द इलाके में रस्सी बांधते समय 32 वर्षीय गोविंदा जगमोहन शिवकिरण चौधरी की गिरने से मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दही हांडी उत्सव से जुड़े हादसों में शनिवार दोपहर तक 30 लोग घायल हो गए। बीएमसी ने घायल गोविंदों का मुफ्त इलाज कराने का आदेश दिया...
Read more »
