दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार

अपराध News

दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार
शब्बीर अहमद लोनलश्कर-ए-तैयबाआतंकी
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 53%

दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रो पोस्टर केस का मास्टरमाइंड था। वह बांग्लादेश से आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था और फर्जी पहचान से नेटवर्क बना रहा था। लोन ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और 2007 में गिरफ्तार हुआ था। 2019 में रिहा होने के बाद वह फिर आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया। वह कश्मीर में भी आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और ‘मेट्रो पोस्टर केस’ के मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। शब्बीर उस मॉड्यूल का हैंडलर था, जिसका हाल ही में भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस के मुताबिक, शब्बीर लोन लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और बांग्लादेश से बैठकर भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। फर्जी पहचान से खड़ा किया आतंक का नेटवर्क शब्बीर लोन बेहद शातिर आतंकी है, जो अपनी पहचान छिपाने के लिए कभी ‘राजू’ तो कभी ‘जफर सिद्दीकी’ बन जाता था। वह दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कोलकाता, गोवा, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और केरल समेत देश के कई राज्यों में फेरीवाले के रूप में घूमता रहा और ‘शॉल बेचने’ के बहाने अपना नेटवर्क खड़ा करता रहा। पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग, 2007 में हुआ था गिरफ्तार जांच में सामने आया है कि शब्बीर ने पाकिस्तान के आतंकी कैंपों में ट्रेनिंग ली थी। वर्ष 2007 में उसे दिल्ली में भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जहां वह बड़े हमले की साजिश रच रहा था। करीब 12 साल जेल में रहने के बाद 2019 में वह रिहा हुआ और फिर बांग्लादेश भाग गया। मेट्रो पोस्टर केस से फिर आया रडार पर फरवरी 2026 में दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने के मामले में जांच के दौरान लश्कर के दो बांग्लादेशी आतंकी पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ के आधार पर तमिलनाडु से छह और आतंकी गिरफ्तार किए गए। इसी जांच में शब्बीर लोन का नाम सामने आया, जो पूरे मॉड्यूल को हैंडल कर रहा था। कश्मीर में भी सक्रिय था नेटवर्क जांच एजेंसियों के मुताबिक, शब्बीर कश्मीर घाटी में भी नए आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में कई जगहों पर छापेमारी कर डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। विदेश से संचालित हो रहा था नेटवर्क पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान समेत अन्य देशों में बैठे आतंकी हैंडलर भारत में नए कैडर की भर्ती और नेटवर्क विस्तार में जुटे हैं। शब्बीर लोन इसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की एक अहम कड़ी था। सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता करीब सात साल बाद शब्बीर लोन की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे देश में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा और आगे की जांच में कई और खुलासे हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- सिरसा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, थानों की रेकी कर वीडियो बनाने वाले संदिग्ध काबू; STF ने खंगाले CCTV और मोबाइल यह भी पढ़ें- हरियाणा में आतंकी साजिश नाकाम, चौकी और थानों का वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे; सिरसा से पांच संदिग्ध गिरफ्तार समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और ‘मेट्रो पोस्टर केस’ के मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। शब्बीर उस मॉड्यूल का हैंडलर था, जिसका हाल ही में भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस के मुताबिक, शब्बीर लोन लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और बांग्लादेश से बैठकर भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। फर्जी पहचान से खड़ा किया आतंक का नेटवर्क शब्बीर लोन बेहद शातिर आतंकी है, जो अपनी पहचान छिपाने के लिए कभी ‘राजू’ तो कभी ‘जफर सिद्दीकी’ बन जाता था। वह दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कोलकाता, गोवा, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और केरल समेत देश के कई राज्यों में फेरीवाले के रूप में घूमता रहा और ‘शॉल बेचने’ के बहाने अपना नेटवर्क खड़ा करता रहा। पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग, 2007 में हुआ था गिरफ्तार जांच में सामने आया है कि शब्बीर ने पाकिस्तान के आतंकी कैंपों में ट्रेनिंग ली थी। वर्ष 2007 में उसे दिल्ली में भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जहां वह बड़े हमले की साजिश रच रहा था। करीब 12 साल जेल में रहने के बाद 2019 में वह रिहा हुआ और फिर बांग्लादेश भाग गया। मेट्रो पोस्टर केस से फिर आया रडार पर फरवरी 2026 में दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने के मामले में जांच के दौरान लश्कर के दो बांग्लादेशी आतंकी पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ के आधार पर तमिलनाडु से छह और आतंकी गिरफ्तार किए गए। इसी जांच में शब्बीर लोन का नाम सामने आया, जो पूरे मॉड्यूल को हैंडल कर रहा था। कश्मीर में भी सक्रिय था नेटवर्क जांच एजेंसियों के मुताबिक, शब्बीर कश्मीर घाटी में भी नए आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में कई जगहों पर छापेमारी कर डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। विदेश से संचालित हो रहा था नेटवर्क पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान समेत अन्य देशों में बैठे आतंकी हैंडलर भारत में नए कैडर की भर्ती और नेटवर्क विस्तार में जुटे हैं। शब्बीर लोन इसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की एक अहम कड़ी था। सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता करीब सात साल बाद शब्बीर लोन की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे देश में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा और आगे की जांच में कई और खुलासे हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- सिरसा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, थानों की रेकी कर वीडियो बनाने वाले संदिग्ध काबू; STF ने खंगाले CCTV और मोबाइल यह भी पढ़ें- हरियाणा में आतंकी साजिश नाकाम, चौकी और थानों का वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे; सिरसा से पांच संदिग्ध गिरफ्तार समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

शब्बीर अहमद लोन लश्कर-ए-तैयबा आतंकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टीम इंडिया के खिलाफ बांग्‍लादेश दोहराना चाहता है 2007 का इतिहास, शाकिब की चेतावनीटीम इंडिया के खिलाफ बांग्‍लादेश दोहराना चाहता है 2007 का इतिहास, शाकिब की चेतावनीअब शाकिब अल-हसन की निगाहें दो जुलाई को भारत के साथ होने वाले मैच पर टिकी हैं.
Read more »

2019 में 48 लाख लोग दृष्टिहीन, 2007 के बाद दृष्टिहीनता के मामलों में 47 फीसदी की गिरावट2019 में 48 लाख लोग दृष्टिहीन, 2007 के बाद दृष्टिहीनता के मामलों में 47 फीसदी की गिरावट2019 में 48 लाख लोग दृष्टिहीन, 2007 के बाद दृष्टिहीनता के मामलों में 47 फीसदी की गिरावट PMOIndia MoHFW_INDIA drharshvardhan narendramodi
Read more »

MS Dhoni’s strategy helped India win 2007 bowl-out vs Pakistan, Uthappa revealsMS Dhoni’s strategy helped India win 2007 bowl-out vs Pakistan, Uthappa revealsRobin Uthappa, one of the bowlers delegated by India in their first ever taste of the bowl-out, said MS Dhoni did something that Pakistan keeper Kamran Akmal did not, thus making it very easy for the Indian bowlers.
Read more »

39 साल के युवी ने 2007 वर्ल्ड कप की याद दिलाई, देखें Video39 साल के युवी ने 2007 वर्ल्ड कप की याद दिलाई, देखें Videoइंडिया लीजेंड्स इस जीत से न सिर्फ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई, बल्कि उसने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। इंडिया लीजेंड्स के 6 मैच में 20 अंक हो गए हैं।
Read more »

2007 के फार्मूले को आजमा कर 'मिशन UP' फतेह करना चाहती हैं मायावती2007 के फार्मूले को आजमा कर 'मिशन UP' फतेह करना चाहती हैं मायावतीबसपा सुप्रीमो मायावती दोबारा सत्ता पाने के लिए 2007 में हुए विधानसभा चुनाव की तरह ही ब्राह्मण वोट बैंक को अपने पक्ष में करना चाहती हैं। इसके लिए मायावती ने अपने विश्वस्त और उत्तरप्रदेश के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे सतीश मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी है।
Read more »

Sujanpur Assembly seat: 2007 से लगातार बीजेपी का रहा है कब्जा, क्या इस बार होगी वापसी?Sujanpur Assembly seat: 2007 से लगातार बीजेपी का रहा है कब्जा, क्या इस बार होगी वापसी?सुजानपुर विधानसभा सीट: भारत के सबसे मशहूर बांधों में से एक रणजीत सागर डैम, हलका सुजानपुर में ही बना हुआ है. सुजानपुर में प्रसिद्ध मुक्तेश्वर शिवधाम मंदिर भी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:14:49