YuvrajSingh RoadSafetyWorldSeries T20Match IndiaLegends SouthAfricaLegends SixerKing इंडिया लीजेंड्स ने इस जीत से सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2020-21 के 13वें मैच में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को बुरी तरह रौंदा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के प्रदर्शन ने 2007 वर्ल्ड कप की याद दिला दी। 39 साल के युवराज सिंह ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 22 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। युवराज सिंह ने छक्का लगाकर 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यही नहीं, इससे पहले युवराज ने जानडेर डि ब्रूयन के एक ओवर में 4 गेंद में 4 छक्के लगाए। इंडिया लीजेंड्स की पारी खत्म होने के बाद युवराज ने भी वर्ल्ड कप में लगाए 6 गेंद में छक्कों का भी जिक्र किया। युवराज ने कहा, ‘मेरा अंदाजा है कि यह बुरा नहीं है। जब मैं अपने स्वर्णिम काल में था, तब मैंने 6 गेंद में 6 छक्के लगाए। अब 4 गेंद में 4 छक्के लगाए। सोचिए मेरे पास इंडियन टीम में वापसी का मौका है, वह भी तब जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे गंवा दिया है। मैंने जिस तरह से आज गेंद की धुनाई की, उससे खुश हूं। जिस तरह यहां दर्शक रिटायर्ड क्रिकेटर्स का उत्साह बढ़ा रहे हैं, उसे देखकर भी मैं आश्चर्यचकित हूं।’ युवराज सिंह ने 19 सितंबर 2007 को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। उन्होंने डरबन के किंग्समीड मैदान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। युवराज के उन छक्कों की बदौलत तब भारत के फाइनल में पहुंचने की राह खुली थी। वहीं युवराज सिंह की पारी के बाद इस मैच में भी भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम है। Yuvraj is back 6,6,6,6 in a over#YuvrajSingh #RoadSafetyWorldSeries2021 pic.
twitter.com/RDmkGte3s8 — Trollmama_ March 13, 2021 युवराज सिंह के 6 छक्कों के दम पर इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को 56 रन से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेले जाने हैं। युवराज सिंह को छक्के लगाते देख इंग्लैंड लीजेंड्स के कप्तान केविन पीटरसन टीम इंडिया के इस पूर्व ऑलराउंडर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘क्रिकेट में सबसे खूबसूरत है युवराज सिंह को छक्के लगाते देखना।’ One of the most beautiful things in cricket, is watching the #PieChucker hitting sixes so easily! @YUVSTRONG12 — Kevin Pietersen March 13, 2021 इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका लीजेंड्स चौथे नंबर पर है। उसके 5 मैच में 12 अंक हैं। इंग्लैंड लीजेंड्स के 4 मैच में 12 अंक हैं। वह बेहतर रनरेट के कारण तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका लीजेंड्स है। उसके 5 मैच में 16 अंक हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहले T20 में फ्लॉप रहे टीम इंडिया के धुरंधर, इंग्लैंड की चाल पढ़ने में रहे नाकामइंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से मात दे दी.
Read more »
सचिन-युवराज की आतिशी पारी, इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को दी करारी शिकस्तसचिन-युवराज की आतिशी पारी, इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को दी करारी शिकस्त INDLvsSAL SachinTendulkar SouthAfricaLegends RoadSafetySeries sachin_rt YUVSTRONG12 YuvrajSingh
Read more »
देश में कोरोना के हालात: महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, बंगाल में नो प्रोटोकॉलएक बार फिर से देश भर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में सभी मुख्यमंत्री अपने राज्य की कोरोना स्थिति की रिपोर्ट लेकर शामिल होंगे, जिसके आधार पर सरकार आगे की रणनीति तय होगी.
Read more »
Road Safety World Series: युवराज-सचिन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इंडिया लीजेंड्स फाइनल मेंइंडिया लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रनों से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. पहले सेमीफाइनल में कप्तान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के प्रहार के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने फाइनल में जगह बनाई.
Read more »
मुंबई में मॉल में आग लगने के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्जमहानगर पुलिस ने यहां के भांडुप इलाके के एक मॉल में आग लगने की घटना के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है. भीषण आग में वहां स्थित एक अस्पताल में इलाजरत कोरोना वायरस के नौ मरीजों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे एवं मॉल के सारंग को प्राथमिकी में नामजद किया हैं, अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भांडुप थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें ड्रीम्स मॉल और सनराइज अस्पताल के प्रबंधकों के नाम भी शामिल हैं.
Read more »
बिहार के बक्सर के बाद अब यूपी के गाजीपुर में नदी में तैरते दिखे शवबिहार के बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा के किनारे शव नजर आए. मंगलवार को गाजीपुर के गंगा तट पर कुछ शव दिखाए दिए. गाजीपुर और बक्सर के बीच करीब 55 किलोमीटर की दूरी है. बक्सर में सोमवार को करीब 100 शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिए थे. इन लाशों को देखने के बाद बिहार के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि यह उत्तर प्रदेश से आई हैं. अधिकारियों के अनुसार बिहार में शवों को पानी में डालने की परंपरा नहीं है.
Read more »
