Road Safety World Series: युवराज-सचिन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इंडिया लीजेंड्स फाइनल में

United States News News

Road Safety World Series: युवराज-सचिन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इंडिया लीजेंड्स फाइनल में
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 63%

सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने खेली विस्फोटक पारी YuvrajSingh SachinTendulkar

इंडिया लीजेंड्स से मिले 219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज लीजेंड्स का पहला विकेट 19 रनों के स्कोर पर ही विलियम पर्किंस के रूप में गिरा गया. इसके बाद ड्वेन स्मिथ ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और विंडीज के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया.

स्मिथ ने नरसिंह डोनरेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की. खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को इरफान पठान ने स्मिथ को आउट करके तोड़ा. इरफान ने स्मिथ को यूसुफ पठान के हाथों कैच कराया. स्मिथ ने 36 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के लगाए. स्मिथ के आउट होने के बाद प्रज्ञान ओझा ने अगले ही ओवर में किर्क एडवडर्स को स्टंप्स कराके खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया. 120 रनों पर अपने तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान ब्रायन लारा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. लारा और डोनरेन ने चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी करके विंडीज को मैच में बनाए रखा. टीम को अंतिम ओवर में मैच जीतने के लिए 17 रन बनाने थे, लेकिन वह निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रन ही बना सकी. डोनरेन ने 44 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. लारा ने 28 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के के सहारे 46 रन बनाए. इंडिया लीजेंड्स के लिए विनय कुमार को 2 और इरफान पठान, मनप्रीत गोनी तथा प्रज्ञान ओझा को एक-एक विकेट मिले.इससे पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की विस्फोटक पारी के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने तीन विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया को वीरेंद्र सहवाग और तेंदुलकर ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़कर विस्फोटक शुरुआत दी. सहवाग को टिनो बेस्ट ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया. सहवाग ने 17 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्का जड़ा. सहवाग के पवेलियन लौटने के बाद सचिन ने मोहम्मद कैफ के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की. कैफ ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाए. कैफ को नागामूटू ने आस्टिन के हाथों कैच कराया. हालांकि कप्तान सचिन ने एक छोर संभाले रखा और इस सीरीज में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया. सचिन 42 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाए. वह सीमा रेखा पर बेस्ट की गेंद पर किर्क एडवडर्स के हाथों लपके गए. कैफ और सचिन के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की ही साझेदारी हो पाई. इसके बाद यूसुफ पठान ने 20 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन और युवराज सिंह ने 20 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इंडिया लीजेंड्स को तीन विकेट पर 218 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. युवराज ने 19वें ओवर में तीन लगातार छक्के जड़े.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देश में कोरोना के हालात: महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, बंगाल में नो प्रोटोकॉलदेश में कोरोना के हालात: महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, बंगाल में नो प्रोटोकॉलएक बार फिर से देश भर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में सभी मुख्यमंत्री अपने राज्य की कोरोना स्थिति की रिपोर्ट लेकर शामिल होंगे, जिसके आधार पर सरकार आगे की रणनीति तय होगी.
Read more »

पाकिस्तान में हिंदू लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में नया मोड़ - BBC News हिंदीपाकिस्तान में हिंदू लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में नया मोड़ - BBC News हिंदीपाकिस्तान की एक अदालत में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला चल रहा है. लड़की के घरवालों ने अपहरण का आरोप लगाया है.
Read more »

सिर्फ 25 मिनट में क्वार्टर फाइनल में पहुंची सिंधु, 19 साल के शटलर ने रचा इतिहाससिर्फ 25 मिनट में क्वार्टर फाइनल में पहुंची सिंधु, 19 साल के शटलर ने रचा इतिहासलक्ष्य सेन मेन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अंतिम-8 में जगह बनाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने। अल्मोड़ा के रहने वाले 19 साल के लक्ष्य ने फ्रांस के थॉमस रूक्सेल को 21-18 21-16 से शिकस्त दी।
Read more »

T20 सीरीज के 'फाइनल' में इस Playing XI के साथ उतर सकती है टीम इंडियाT20 सीरीज के 'फाइनल' में इस Playing XI के साथ उतर सकती है टीम इंडियाअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला ये मैच एक तरह से फाइनल है, क्योंकि जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सीरीज पर भी कब्जा करेगी. अब तक खेले गए चार मैचों में दोनों टीमों को दो-दो मैच में जीत मिली है.
Read more »

मुंबई में मॉल में आग लगने के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्जमुंबई में मॉल में आग लगने के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्जमहानगर पुलिस ने यहां के भांडुप इलाके के एक मॉल में आग लगने की घटना के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है. भीषण आग में वहां स्थित एक अस्पताल में इलाजरत कोरोना वायरस के नौ मरीजों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे एवं मॉल के सारंग को प्राथमिकी में नामजद किया हैं, अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भांडुप थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें ड्रीम्स मॉल और सनराइज अस्पताल के प्रबंधकों के नाम भी शामिल हैं.
Read more »

बिहार के बक्सर के बाद अब यूपी के गाजीपुर में नदी में तैरते दिखे शवबिहार के बक्सर के बाद अब यूपी के गाजीपुर में नदी में तैरते दिखे शवबिहार के बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा के किनारे शव नजर आए. मंगलवार को गाजीपुर के गंगा तट पर कुछ शव दिखाए दिए. गाजीपुर और बक्सर के बीच करीब 55 किलोमीटर की दूरी है. बक्सर में सोमवार को करीब 100 शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिए थे. इन लाशों को देखने के बाद बिहार के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि यह उत्तर प्रदेश से आई हैं. अधिकारियों के अनुसार बिहार में शवों को पानी में डालने की परंपरा नहीं है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:44:34