भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा T20 INDvsENG cricket
भारतीय टीम एक बार फिर जीत की राह पर लौट आई है और पांचवें मैच में भी वो इसे बरकरार रखना चाहेगी. सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, कप्तान विराट कोहली ओपनर केएल राहुल को बाहर करने के लिए मजबूर हो सकते हैं.
राहुल सीरीज के चार मैचों में फ्लॉप रहे हैं. दो बार वह खाता भी नहीं खोल पाए. पिछले मैच में राहुल लय में वापस लौटते दिख रहे थे, लेकिन वह 14 रन से आगे नहीं बढ़ पाए. राहुल की मुश्किलें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन के बाद और बढ़ गई है. ईशान किशन ने अपने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ा था. हालांकि अगले मैच में वह 4 रनों पर ही आउट हो गए. पिछले मैच में वह घायल होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे. पांचवें मैच में उनको टीम में शामिल किया जा सकता है. वहीं, पिछले मैच में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में ही अर्धशतक जड़ा, जिसके बाद उनका आखिरी मुकाबले में खेलना लगभग तय है. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं और तीसरे नंबर पर एक बार फिर सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं. कप्तान विराट कोहली का चौथे नंबर पर उतरना तय माना जा रहा है. इसके बाद ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या का नंबर आ सकता है.गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय टीम उन्हीं चार गेंदबाजों के साथ उतर सकती है जो पिछले मैच में खेले थे. स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा वॉशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर के कंधों पर होगा. वहीं, पेस बॉलिंग की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर संभालते नजर आ सकते हैं. राहुल चाहर ने पिछले मैच में अच्छी बॉलिंग की थी. उन्होंने दो विकेट चटकाए थे. राहुल के इस प्रदर्शन के कारण युजवेंद्र चहल को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई में मॉल में आग लगने के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्जमहानगर पुलिस ने यहां के भांडुप इलाके के एक मॉल में आग लगने की घटना के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है. भीषण आग में वहां स्थित एक अस्पताल में इलाजरत कोरोना वायरस के नौ मरीजों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे एवं मॉल के सारंग को प्राथमिकी में नामजद किया हैं, अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भांडुप थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें ड्रीम्स मॉल और सनराइज अस्पताल के प्रबंधकों के नाम भी शामिल हैं.
Read more »
क्या Amazon के कर्मचारियों को काम के बोझ के चलते बोतल में करना पड़ता है पेशाब?दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट में शुमार एमेजॉन पर पिछले कई सालों से उसके कर्मचारियों के शोषण के आरोप लगते रहे हैं. अब अमेरिका के एक नेता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के बाद एमेजॉन कंपनी फिर विवादों में है. मार्क पोकन नाम के इस शख्स ने ट्वीट में लिखा था कि अपने कर्मचारियों को 15 डॉलर प्रति घंटे देने से आप प्रोग्रेसिव वर्क प्लेस नहीं बन जाते हैं खासतौर पर तब जब आपके कर्मचारियों को काम के बोझ के चलते बोतलों में पेशाब करना पड़ता है.
Read more »
बिहार के बक्सर के बाद अब यूपी के गाजीपुर में नदी में तैरते दिखे शवबिहार के बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा के किनारे शव नजर आए. मंगलवार को गाजीपुर के गंगा तट पर कुछ शव दिखाए दिए. गाजीपुर और बक्सर के बीच करीब 55 किलोमीटर की दूरी है. बक्सर में सोमवार को करीब 100 शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिए थे. इन लाशों को देखने के बाद बिहार के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि यह उत्तर प्रदेश से आई हैं. अधिकारियों के अनुसार बिहार में शवों को पानी में डालने की परंपरा नहीं है.
Read more »
