क्या कहता है सुजानपुर विधानसभा सीट का सियासी गणित Sujanpur Punjab Elections
पठानकोट का हलका सुजानपुर, जिसके एक तरफ हिमाचल की सीमा लगती है तो दूसरी तरफ जम्मू और कश्मीर की सीमा. भारत के सबसे मशहूर बांधों में से एक रणजीत सागर डैम, हलका सुजानपुर में ही बना हुआ है. सुजानपुर में प्रसिद्ध मुक्तेश्वर शिवधाम मंदिर भी है.
जो प्राचीन पांडव गुफा के नाम से जाना जाता है. शिवालिक की पहाड़ियों में लगभग 5500 साल से भी पुराने इस धाम के बारे में कहा जाता है कि इसे पांडवों ने विकसित किया था. इस धाम को छोटा हरिद्वार भी कहा जाता है. हलका सुजानपुर की जनसंख्या लगभग 2 लाख के करीब है.अगर विधानसभा हलका सुजानपुर की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो 2007 से लेकर अब तक इसपर बीजेपी का कब्जा रहा है. 2007 में बीजेपी के दिनेश सिंह बब्बू ने कांग्रेस के रघुनाथ सहाय पुरी को मात्र 328 वोटों से हराया था. 2012 में बीजेपी के दिनेश सिंह बब्बू ने आजाद उम्मीदवार नरेश पुरी को 23096 वोटों से हराया. वहीं अगर 2017 की बात करें तो दिनेश सिंह बब्बू ने कांग्रेस के अमित सिंह को 18,701 वोटों से हराया.हलका सुजानपुर में करीब 164979 वोट हैं. जिनमें 87679 पुरुष हैं और 77297 महिलाएं हैं, जबकि तीन अन्य वोटर हैं. 2017 विधानसभा चुनाव में विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने जीत हासिल की थी. बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू ने कांग्रेस के अमित सिंह को 18701 वोटों से हराया था.सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू का जन्म 17 जून 1962 को हुआ था. उनके पिता का नाम भीम सिंह था. दिनेश सिंह बब्बू ने 2007 चुनाव में पहली बार कांग्रेस के रघुनाथ सहायपूरी को 328 वोटों से हराया था. जिसके बाद लगातार इन्होंने जीत की हैट्रिक बनाई. तीन बार सुजानपुर से विधायक रहे दिनेश सिंह बब्बू को एक बार डिप्टी स्पीकर भी बनाया गया था. सुजानपुर का ज्यादातर हिस्सा अर्ध पहाड़ी क्षेत्र है. जो कि हिमाचल के साथ लगता है. जहां पर लोग अभी भी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं.सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी लंबे समय से सरकारी कॉलेज की मांग चली आ रही थी. जिसको लेकर विधायक की ओर से प्रयास किया गया और उन्होंने इलाके में सरकारी कॉलेज बनाया. जिससे अर्ध पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा मिला. इसके अलावा इस इलाके के पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बाहर से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं. इसे टूरिस्ट हब की तरह बनाया जा रहा है. रणजीत सागर डैम की झील में सैलानी घूमने आते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पश्चिम बंगाल में हमारी लड़ाई 'तालिबानीकरण' से है: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुकांता मजुमदार - BBC Hindiपश्चिम बंगाल में बीजेपी के नए अध्यक्ष सुकांता मजुमदार ने ममता बनर्जी की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला बोला है.
Read more »
राकेश टिकैत हैं 'डकैत', 'सिखिस्तान' से प्रेरित है किसान आंदोलन- BJP सांसद का दावाभाजपा सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने किसान नेता राकेश टिकैत को डकैत बताया है। योगी सरकार के साढे़ चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बहराइच के सांसद ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के ऊपर अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया।
Read more »
अक्षय ऊर्जा: मुकेश अंबानी से दोगुना निवेश करेगा अडाणी समूह, जानिए क्या है योजनाअक्षय ऊर्जा: मुकेश अंबानी से दोगुना निवेश करेगा अडाणी समूह, जानिए क्या है योजना MukeshAmbani GautamAdani RenewableEnergy greenenergy
Read more »
Nusrat Jahan: आपको क्यों जानना है कि 'नुसरत जहां के बच्चे का बाप कौन है?'Nusrat Jahan News: कभी संसद के आगे सेल्फी लेने पर ट्रोलिंग तो कभी सिंदूर लगाने पर विवाद, कभी शादी पर बवाल तो कभी अलगाव पर, बंगाली ऐक्ट्रेस नुसरत साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करके जब से टीएमसी सांसद बनी हैं, विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा है।
Read more »
असम में अगस्त 2019 में प्रकाशित एनआरसी अंतिम है: फॉरेनर्स ट्रिब्यूनलअसम के करीमगंज ज़िले के एक व्यक्ति को भारतीय नागरिक घोषित करते हुए ट्रिब्यूनल ने कहा कि राष्ट्रीय पहचान पत्र अभी जारी किए जाने बाकी हैं लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि 2019 में प्रकाशित नागरिक रजिस्टर फाइनल एनआरसी है.
Read more »
12 साल की उम्र में घर से भागा था अशोक चोटिया, जानिए कौन है आनंद गिरिराजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला अशोक चोटिया 12 साल की उम्र में घर से भागकर हरिद्वार पहुंचा था। यहां उसकी मुलाकात नरेंद्र गिरि से हुई थी, जिसके बाद उसका नाम आनंद गिरि रखा था।
Read more »
