पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल गया है। फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि नोएडा में तेज हवाएं चलीं। दिल्ली में बादल छाए रहे और हल्की धूप निकली।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। सोमवार को जहां राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप देखने को मिली, वहीं एनसीआर के कुछ इलाकों में मौसम अचानक बदल गया। फरीदाबाद में दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दूसरी ओर नोएडा में सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दोपहर के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे क्षेत्र में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.
4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ धूप भी निकलती रहेगी। दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा वहीं, राजधानी की हवा फिलहाल राहत की स्थिति में है। सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। एनसीआर के शहरोंगुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच बनी हुई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से दिल्ली-NCR में अगले एक-दो दिनों तक बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। इससे तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में इस सप्ताह बदलता रहेगा मौसम, कभी बारिश तो कभी चढ़ेगा पारा; पढ़िए IMD का वीकली अपडेट
Western Disturbance Impact Delhi AQI Moderate Category Delhi NCR Weather Forecast Next Few Days Rain And Temperature Delhi NCR Air Quality Index Delhi Today Weather Changes In Delhi NCR Noida Faridabad Weather Drizzle New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR में तीन दिन बारिश?: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च में यह असामान्यदिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ
Read more »
दिल्ली-NCR में आज से तीन दिन बारिश?: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, कहा- पश्चिमी विक्षोभ से मार्च में यह असामान्यदिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ
Read more »
आज का मौसम 29 मार्च 2026: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, राजस्थान, मुंबई, गुजरात में चढ़ेगा पारा, पढ़िए पूरे देश का वेदर अपडेटदेशभर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में तापमान 35°C के आसपास पहुंच गया है। मुबई और गुजरात में उमस वाली गर्मी का अहसास हो रहा है।
Read more »
मेरठ पुलिस ने NCR में सक्रिय वाहन चोर गैंग के 5 बदमाश किए गिरफ्तार, 14 वाहन बरामदमेरठ पुलिस ने एनसीआर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर एक प्लॉट से 12 बाइक और 2 स्कूटी सहित कुल 14 वाहन बरामद किए गए।
Read more »
दिल्ली-NCR में इस सप्ताह बदलता रहेगा मौसम का मिजाज, कभी बारिश तो कभी चढ़ेगा पारा; IMD का वीकली अपडेटदिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। शुरुआत में हल्की बारिश और तेज हवाओं से तापमान गिरेगा, फिर अप्रैल की शुरुआत में बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में फिर बारिश की संभावना है।
Read more »
Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ कई हिस्सों में बारिश शुरू, IMD ने जारी किया येलो अलर्टदिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पाकिस्तान के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबादी का अनुमान जताया है.
Read more »
