बिहार की 'टॉपर्स फैक्ट्री' और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों का स्कूल, जमुई जिले में स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय अपनी चमक खोता जा रहा है। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में यहां के सिर्फ 3 विद्यार्थी टॉप 10 में शामिल हो सके। इस स्कूल का परिणाम सन 2020 से ही अपेक्षा के अनुरूप नहीं आ रहा...
पटना: बिहार के जमुई जिले में स्थित राज्य के सबसे प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम इस बार पहले के मुकाबले काफी कमजोर रहा। सन 2016 की मैट्रिक की परीक्षा में जिस स्कूल के 42 विद्यार्थी राज्य में टॉप टेन में थे वहीं इस साल टॉप टेन 139 में से सिर्फ 3 विद्यार्थी इस स्कूल के हैं। यह स्कूल मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजक्ट रहा है। इस स्कूल के बड़ी संख्या में विद्यार्थी हमेशा राज्य में टॉप 10 में अपना स्थान बनाते रहे हैं। इसी कारण इस प्रतिष्ठित स्कूल को 'टॉपर्स फैक्ट्री' कहा जाता है। हालांकि सन 2020 से इस स्कूल के टॉपर्स की संख्या कम रही है। क्यों शुरू किया गया था सिमुलतला स्कूल? सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2010 में शुरू किया गया था। इस स्कूल की स्थापना के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक सपना साकार हुआ था। सन 2000 में बिहार का विभाजन हुआ था और झारखंड अलग राज्य बन गया था। इससे पहले अविभाजित बिहार में दो ऐसे आवासीय विद्यालय थे जिनकी काफी प्रतिष्ठा थी। छात्राओं के लिए हजारीबाग में इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय और छात्रों के लिए नेतरहाट में आवासीय विद्यालय था। जब राज्य का बंटवारा हो गया तो यह दोनों स्कूल झारखंड के हिस्से में चले गए। इससे बिहार में कोई भी आवासीय स्कूल नहीं बचा। इसके बाद तत्कालीन बिहार सरकार ने राज्य में छात्रों और छात्राओं के लिए दो अलग-अलग रेसिडेंशियल स्कूल खोलने की योजना बनाई। सन 2009 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर नेतरहाट स्कूल के कुछ पूर्व छात्र स्कूल शुरू करने में मदद के लिए आगे आए। नीतीश कुमार का 'ड्रीम प्रोजेक्ट'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2009 को फैसला लिया कि दो आवासीय स्कूलें खोलने के बजाय सिमुलतला में छात्र-छात्राओं का एक ही सह-शिक्षा आवासीय विद्यालय खोला जाए। यह ऐसा स्कूल हो जिसमें प्रवेश परीक्षा के जरिए हो और चयनित मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए विद्वान शिक्षक हों। स्कूल में समय की जरूरत के मुताबिक शिक्षा और शिक्षण का माध्यम अंग्रेजी हो। शिक्षा विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में इस परियोजना का काम शुरू हुआ। एक साल से कम समय में ही नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट साकार हो गया।इसके बाद स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में चयनित 120 विद्यार्थियों के पहले बैच की पढ़ाई अगस्त, 2010 में शुरू हुई। नीतीश कुमार ने 9 अगस्त, 2010 को इस स्कूल का उद्घाटन किया। स्कूल में कैसी है एडमिशन की प्रक्रिया? सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश सिर्फ कक्षा 6 में दिया जाता है। यहां एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा होती है। विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म अगस्त-सितंबर माह में ही आता है। आवेदन की प्रक्रिया स्कूल की वेबसाइट bihar simultala.
com पर जाकर पूरी की जाती है। स्कूल में कक्षा 6 में कुल 120 विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। स्कूल में 60 सीटें छात्रों और 60 छात्राओं के लिए आरक्षित होती हैं। स्कूल में प्रवेश के लिए आयु सीमा 10 साल से 12 साल है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी का बिहार के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा पांच उत्तीर्ण होना आवश्यक है।सिमुलतला रेसिडेंशियल स्कूल में प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होती है। पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा होती है। प्रारंभिक परीक्षा 150 नंबर की होती है। इस परीक्षा में सवाल भी 150 होते हैं। सवाल बहुविकल्पीय होते हैं। परीक्षा में हिंदी के 30, विज्ञान के 25, सामाजिक विज्ञान के 25, गणित के 40 और अंग्रेजी के 30 सवाल शामिल होते हैं। इस परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होती है। इसके बाद मुख्य प्रवेश परीक्षा होती है। इसमें 150 अंक होते हैं। इसमें से 100 अंक गणित के दीर्घ उत्तरीय सवालों पर दिए जाते हैं। परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल बिहार सरकार की कक्षा पांचवीं के लिए तय पाठ्यक्रम में से लिए जाते हैं। इस परीक्षा में मैरिट में आने वाले 120 छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश मिल जाता है।सन 2015 से अब तक कितने टॉपर वर्ष कुल टॉपर सिमुलतला स्कूल के टॉपर 2015 31 30 2016 42 42 2017 22 12 2018 24 17 2019 18 16 2020 41 03 2021 81 13 2022 47 05 2023 90 10 2024 51 06 2025 123 10 2026 139 03 स्कूल का इस साल का रिजल्टसिमुलतला आवासीय विद्यालय का वर्ष 2026 का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मैट्रिक परीक्षा में राज्य में सार्वाधिक अंक अर्जित करके टॉप 10 में जगह बनाने वाले कुल 139 परीक्षार्थियों में सिर्फ 3 विद्यार्थी इस विद्यालय के हैं। छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने कुल 492 अंक हासिल किए हैं। वह वैशाली की सबरीन परवीन के साथ संयुक्त रूप से टॉपर बनी है। इसके अलावा अभिनव कुमार और सुरभि सिंह ने टॉप 10 में जगह बनाई है। अभिनव कुमार को 485 नंबर और सुरभि को 481 नंबर मिले हैं।स्कूल का प्रदर्शन बिगड़ने के पीछे क्या है कारण?स्कूल के नतीजों में गिरावट के बारे में सवाल करने पर जिला शिक्षा अधिकारी दयाशंकर सिंह कोई साफ जवाब नहीं दे सके। उन्होंने स्टाफ की कमी की बात स्वीकार नहीं की, लेकिन इससे साफ इनकार भी नहीं किया। सिमुलतला आवासीय विद्यालय के परीक्षा परिणाम बिगड़ने की वजह जानने की कोशिश में इस स्कूल के प्रिंसपल से संपर्क करने की कोशिश नवभारत टाइम्स.कॉम ने कई बार की, लेकिन उनका मोबाइल फोन या तो नो-रिप्लाई हो गया, या इंगेज मिला।
Nitish Kumar Dream Project Simulatala Awasiya Vidyalaya Exam Result Bihar Jamui सिमुलतला आवासीय विद्यालय नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय परीक्षा परिणाम बिहार जमुई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Board 10th Class Result 2020 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम आज होगा जारी, ऐसे देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्टयूपी बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम आज होगा जारी, ऐसे देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट UPGovt myogioffice UpboardResult UpboardResult UPBoard UPBoardResult2020 Result2020
Read more »
महाराष्ट्र बोर्ड: 10वीं कक्षा में कुल 95.30% छात्र पास हुए, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; कोंकण डिवीजन इस बार भ...Maharashtra 10 Result 2020 LIVE Update | Maharashtra Board 10th Result 2020 Declared Today At mahresult.nic.in, [Maharashtra Board Class 10th Toppers List 2020]
Read more »
IPL: BCCI ने जारी की 'प्ले ऑफ' मुकाबलों की डेट, जानें पूरा शेड्यूलIPL 2020 के प्लेऑफ मुकाबलों और फाइनल का शेड्यूल BCCI ने जारी कर दिया है. 10 नवंबर को यह साफ हो जाएगा कि आईपीएल 2020 की ट्रॉफी किसकी झोली में जा रही है.
Read more »
2021 में 87% भारतीय कंपनियां देंगी कर्मचारियों को सैलरी हाइक का तोहफा, इस बार 25 साल में सबसे कम हुआ इंक्रीमेंट61% भारतीय कंपनियां 2021 में सैलरी में औसतन 5 से 10% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैंरिपोर्ट के मुताबिक 2020 में कंपनियों ने सैलरी में लगभग 6.1% की हाइक दी है
Read more »
भारत में रूसी वैक्सीन की 10 करोड़ डोज हर साल बनेगी | DW | 27.11.2020भारत की दवा बनाने वाली कंपनी हेटरो, रूसी स्पुतनिक कोविड-9 वैक्सीन के 10 करोड़ डोज हर साल बनाएगी. शुक्रवार को हेडरो और रूस के आरडीआईएफ सोवरेन वेल्थ फंड ने इसके लिए समझौते का एलान किया.
Read more »
मध्यप्रदेश: अगले बजट में हो सकती है 13% डीए की घोषणा, मिल सकता है बकाया डीएमध्यप्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों, अधिकारियो और पेंशनर के लिए को 2020-2021 के वित्तीय वर्ष में महंगाई भत्ता यानी डी ए मिल सकता
Read more »
