Waterlogging in Delhi Coaching Centre 3 Students Diedदिल्ली में तेज बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउज IAS स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भर गया। इसमें 3 स्टूडेंट की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को जलभराव के बाद बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में कई स्टूडेंट...
भारी बारिश के चलते बेसमेंट में पानी भरा, कई स्टूडेंट फंसे, NDRF का रेस्क्यू जारीदिल्ली में तेज बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउज IAS स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भर गया। इसमें 3 स्टूडेंट की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को जलभराव के बाद बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में कई स्टूडेंट के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड और NDRF को बुलाया गया। देर रात से सुबह के बीच 2 छात्राओं और एक छात्र का शव बाहर निकाला गया। अभी भी सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बेसमेंट में कुल कितने लोग थे, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अमूमन शाम को यहां सिविल सेवा की तैयारी करने वाले 30 से 35 छात्र होते हैं। वहीं, दिल्ली भाजपा के नेता मनजिंदर सिरसा ने दावा किया कि कोचिंग में 18 छात्र फंसे हुए हैं।फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि हमें शाम 7 बजे कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने की सूचना मिली। इस पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां भेजी गईं। सड़क पर पानी भरे होने से शुरुआत में बेसमेंट से पानी नहीं निकल रहा था। कुछ देर बाद पानी निकलना शुरू हुआ तो छात्रों के शव मिलना शुरू हुए।दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और छात्रों के फंसने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। AAP के विधायक दुर्गेश पाठक ने आशंका जताई कि आसपास नाला या सीवर फटने से पानी भरा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जवाब दे कि 15 साल से उनका पार्षद था, क्या किया? वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, केजरीवाल, आतिशी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। दिल्ली नगर निगम के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। नाले की सफाई क्यों नहीं हुई?दिल्ली की कोचिंग में आग, स्टूडेंट्स ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई; आरोप- लोग अंदर मरे पड़े दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके की संस्कृति कोचिंग सेंटर में 15 जून को दोपहर 12 बजे आग लगी। इससे वहां मौजूद स्टूडेंट्स में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए छात्र बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से तार के सहारे नीचे उतरते दिखे। कुछ ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। हादसा बत्रा सिनेमा के पास ज्ञाना बिल्डिंग में हुआ।ओलंपिक गेम्स और बजट पर चर्चा कर सकते हैं; जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रोग्राम सुनेंगे2 दिन में अब तक 8 राज्य रिजर्वेशन का ऐलान कर चुके; सेंट्रल फोर्स में भी छूटकहा- मैं बोल रही थी, माइक बंद कर दिया; सरकार बोली- आरोप झूठे, बोलने का पूरा मौका मिलाप्रियंका उनका घर देखने पहुंची थीं; लोकसभा सदस्यता जाने के बाद पुराना घर छोड़ा थाएमपी में अब तक 16.
5 इंच बारिश, यह 3% ज्यादानर्मदापुरम में लगी सावन की झड़ीएमपी मानसून-अपडेट: भोपाल, इंदौर समेत 20 जिलों में तेज बारिशबड़ा तालाब में 36 घंटे में 1.40 फीट पानी बढ़ामहाराष्ट्र मानसून रैली, भोपाल के 3 प्रतिभागियों ने पाया मुकाम
Delhi Coaching Center Delhi IAS Delhi Rain
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक घंटे में डेढ़ इंच पानी बरसा, पानी-पानी हुआ शहरपहली बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न, कई कॉलोनियों में पानी भरा जोधपुर.
Read more »
फरीदाबाद: 2 करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं हुआ जलभराव की समस्या का समाधान, अजरौंदा चौक पर जमा रहा पानीWater Logging In Faridabad: फऱीदाबाद में शनिवार को हुई बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्य देखने को मिली।
Read more »
दिल्ली: कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्रा की मौत और दो लापताDelhi: Basement of coaching institute filled with water, one student dead and two missing, दिल्ली: कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्रा की मौत और दो लापता
Read more »
बेसमेंट में अचानक भरने लगा पानी, कुछ समझ न पाए छात्र; दिल्ली के कोचिंग सेंटर में कैसे गई दो छात्राओं की जान; जानिए हुआ क्यादिल्ली में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद राजेंद्र नगर में स्थित राउज IAS स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर गया. पानी में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई. अभी पानी में और भी छात्रों के फंसे होने की आशंका है. दिल्ली में पांच से छह बजे के बीच तेज बारिश हो रही थी. राजेंद्र नगर के इस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने लगा.
Read more »
राजेंद्र नगर हादसा: गुस्साए छात्रों का MCD के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशदिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राव यूपीएससी कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया।
Read more »
बेसमेंट में तेजी से भरा पानीदिल्ली में बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने से हादसा हो गया। पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक से भर गया। इससे वहां कई छात्र फंस गए। पानी भरने से तीन छात्राओं की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, शाम करीब सात बजे ‘राव आईएएस स्टडी सेंटर’ नामक कोचिंग से जलभराव की...
Read more »
