Delhi: Basement of coaching institute filled with water, one student dead and two missing, दिल्ली: कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्रा की मौत और दो लापता
शनिवार को राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भर गया. कोचिंग सेंटर में लाइब्रेरी को बेसमेंट में बनाया गया है. जलभराव के कारण कोचिंग सेंटर में बढ़ने वाले तीन बच्चे लापता हो गए.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरने से एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि दो छात्र अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. एनडीआरएफ ने मौके एक छात्रा का शव बरामद किया है. जबकि दो छात्र अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार दिल्ली दमकल विभाग आज यानी शनिवार शाम 7 बजे एक कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि कोचिंग सेंटर में पानी भरने से कुछ छात्र फंस गए हैं.ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के बाद वहां तलाशी और बचाव अभियान जारी है। कई छात्रों के फंसे होने की आशंका: दिल्ली अग्निशमन विभाग राजधानी में घटी इस घटना से हड़कंप मच गया है. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि एनडीआरएफ और अग्निशमन सेवा को घटनास्थल पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही दिल्ली के मेयर और लोकल एमएलए भी मौके पर मौजूद हैं. आतिशी ने कहा कि मैं स्थिति पर बारिकी से नजर बनाए हुए हूं. दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. इस दुर्घटना में जिस किसी को भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, दिल्ली बीजेपी नेता राजेश भाटिया ने घटना स्थल पर पहुंच कर एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के चलते राजेंद्र नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है. उन्होंने इस घटना के पीछे स्थानीय विधायक को जिम्मेदार ठहराया है.Delhi Minister Atishi tweets,"There is news of an accident due to heavy rain in Delhi in the evening There is news of water filling in the basement of a coaching institute in Rajendra Nagar Delhi Fire Department and NDRF are on the spot. Delhi Mayor and local MLA are also…आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास किया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उन्नाव : कुएं में गिरा बकरी का बच्चा, बचाने के लिए उतरे 2 युवकों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौतमंगलवार की देर शाम सूखे कुएं में एक बकरी का बच्चा गिर गया था बच्चे को बचाने के लिए कुएं में एक एक कर उतरे दो लोगों की मौत हो गई।
Read more »
दिल्ली: राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्र की मौत, दो लापतादिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर में पानी भर गया है. जिसके चलते 3 छात्र लापता हो गए हैं. मौके पर फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई और पानी में सर्च अभियान चला रही है.
Read more »
दिल्ली : बारिश के बाद कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, डूबने से एक छात्रा की मौत, कई लापताबारिश का पानी भरने से कई छात्रों के डूबने की आशंका भी है. फिलहाल दमकल विभाग मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है.
Read more »
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हादसा, कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरा; एक छात्रा की मौत, कई लापताCoaching Centre: राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान से बेहद चिंतित करने वाला मामला सामने आया है. इस संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया है. इसमें एक गर्ल स्टूडेंट की लाश बरामद हुई है
Read more »
दिल्ली:बारिश के बाद राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्रा की मौत, मौके पर NDRF की टीमदिल्ली में बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। पानी भरने से कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र फंस गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार पानी भरने के बाद एक छात्र की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना पर एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई...
Read more »
राजेंद्र नगर हादसा: इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, UPSC की तैयारी कर रहे छात्र फंसे; एक छात्रा की मौतदिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां राव इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया, जिसमें कुछ बच्चों के डूबने की खबर आ रही है।
Read more »
