दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राव यूपीएससी कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया।
नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 'यह बच्चे यहां अपना भविष्य सवांरने आए थे लेकिन दिल्ली की सरकार ने स्थानीय लोगों की एक नहीं सुनी। यहां के विधायक दुर्गेश पाठक से कहा जा रहा था कि वे नाले की सफाई करवाएं लेकिन इसे नहीं करवाया गया। बेसमेंट में पूरा पानी भर चुका है और अंदर के फर्नीचर तैर रहे हैं। इस मृत्यु की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार है।' #WATCH | Delhi: On the Old Rajender Nagar incident, BJP MP Bansuri Swaraj says, "These children came here to create their future.
But the government of CM Arvind Kejriwal and MLA Durgesh Pathak did not listen to any requests of the local people. People had been asking Durgesh… pic.twitter.com/5JgVzLkU05 — ANI July 27, 2024 दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहां हैं। मैं हर मिनट घटना की खबर ले रही हूं। ये घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको बक्शा नहीं जाएगा। आतिशी ने मुख्य सचिव को घटना पर जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक दुर्गेश पाठक और मैं तुरंत यहां आए। हमने सुना है कि अचानक नाला या सीवर फट गया और बेसमेंट में पानी भर गया। जांच और बचाव कार्य चल रहा है। कुछ समय में सब कुछ साफ हो जाएगा। एमसीडी या कोई अन्य विभाग जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह आरोप लगाने का समय नहीं है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर कार्रवाई करनी चाहिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक दुर्गेश पाठक और मैं तुरंत यहां आए। हमने सुना है कि अचानक नाला या सीवर फट गया और बेसमेंट में पानी भर गया। जांच और बचाव कार्य चल रहा है। कुछ समय में सब कुछ साफ हो जाएगा। MCD या कोई अन्य विभाग जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह आरोप… pic.twitter.com/aZrnyKcIyv — AAP July 27, 2024 आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, 'यह लो-लाइन एरिया है। इस लाइन से पानी बहता है। नाला या सीवर टूट गया है और पानी बेसमेंट में भर गया है। टीमें अपना काम कर रही हैं। भाजपा को भी जवाब देना चाहिए कि उन्होंने क्या किया। पिछले 15 सालों से वे पार्षद हैं, फिर भी नाला क्यों नहीं बनवाया। एक साल में सारे नाले नहीं बन सकते। राजनीति की कोई जरूरत नहीं है, अभी महत्वपूर्ण बच्चों की जान है।'
Students Protest Rao Upsc Coaching Center Upsc Aspirants Drown Delhi Rajendra Nagar Upsc Aspirants Drown Death Ias Student Drown Death Rajendra Nagar Coaching Center Delhi News Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार आरक्षण कोटा मामला : पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकारबिहार में आरक्षण का कोटा 65 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी करने के पटना हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बिहार सरकार अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.
Read more »
Bangladesh: सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, छह की मौत; बंद करने पड़े स्कूल-कॉलेजबांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक हो गया। इसमें तीन छात्रों सहित छह की मौत हो गई।
Read more »
एक ही सेंटर से 70% छात्र क्वालिफाई, ये संयोग है या कुछ गड़बड़... जानें क्या कहते हैं NEET के नतीजेसुप्रीम कोर्ट द्वारा नीट यूजी परीक्षा देने वाले सभी छात्रों का राज्य, शहर और केंद्रवार डेटा जारी करने का आदेश दिए जाने के बाद एनटीए ने डेटा उपलब्ध करा दिया है.
Read more »
Interview| अपूर्वानंद यूपी और उत्तराखंड सरकार की कांवड़ यात्रा वाले आदेश पर अदालत क्यों गए?Kanwar Yatra Order यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले एक्टिविस्ट और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अपूर्वानंद ने क्विन्ट हिन्दी ने बातचीत की है.
Read more »
दिल्ली के पटेल नगर हादसे पर सरकार का सख्त रुख, बिजली मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को दिए जांच के आदेशबिजली मंत्री आतिशी ने पटेल नगर में करंट लगने से आईएएस अभ्यर्थी की मौत पर तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव को 2 दिनों में रिपोर्ट सौंपने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। लाभार्थी के परिजनों को सहायता अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश भी दिया...
Read more »
अब अरविंद केजरीवाल के 'साढ़ू भाई' CBI के रडार पर, ठेकेदारी वाली खुल गई फाइल, क्या है केस?Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनके रिश्तेदारों के खिलाफ भी जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है.
Read more »
