Bangladesh: सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, छह की मौत; बंद करने पड़े स्कूल-कॉलेज

World News

Bangladesh: सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, छह की मौत; बंद करने पड़े स्कूल-कॉलेज
Internationalworld News In HindiWorld News In HindiWorld Hindi News
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक हो गया। इसमें तीन छात्रों सहित छह की मौत हो गई।

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मंगलवार को झड़प हुई। इसमें तीन छात्रों सहित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज सुबह ढाका, चटगांव और रंगपुर में चार मौतें हुईं। बाद में पुलिस और प्रमुख समाचार समूहों ने ढाका और चटगांव में दो और लोगों की मौत की सूचना दी। खबरों के मुताबिक, आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। मंगलवार को इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। मृतको में कम से कम तीन छात्र शामिल हैं। जबकि करीब 400 अन्य घायल हुए। देशभर के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के परिसरों में रातभर हिंसा भड़कने के बाद अधिकारियों ने मंगलवार को चार प्रमुख शहरों में अर्द्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों को बुला लिया। सरकार ने बढ़ती हिंसा के बीच स्कूलों और कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है। देश के शिक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के दायरे में आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज, मदरसे और पॉलिटेक्निक संस्थान छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हिंसा ने आमतौर भीड़भाड़ वाली राजधानी को लगभग खाली कर दिया। शहर में अज्ञात लोगों ने दो बसों को आग लगाई गई, जब कई हिस्सों छिटपुट हिंसक झड़पें हुईं। जिससे सड़कों पर जाम लग गया और हजारों लोग सड़कों और अपने कार्यस्थलों पर फंस गए। सोमवार को झड़पें तब शुरू हुईं, जब सत्तारूढ़ अवामी लीग की छात्र शाखा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनकारियों से आमना-सामना हुआ। प्रदर्शनकारियों इस बात पर जोर दे रहे थे कि मौजूदा आरक्षण प्रणाली सरकारी सेवाओं में मेधावी छात्रों के नामांकन पर रोक लगा रही है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा बांग्लादेश छात्र लीग पर पुलिस की मदद से उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया।.

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मंगलवार को झड़प हुई। इसमें तीन छात्रों सहित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज सुबह ढाका, चटगांव और रंगपुर में चार मौतें हुईं। बाद में पुलिस और प्रमुख समाचार समूहों ने ढाका और चटगांव में दो और लोगों की मौत की सूचना दी। खबरों के मुताबिक, आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। मंगलवार को इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। मृतको में कम से कम तीन छात्र शामिल हैं। जबकि करीब 400 अन्य घायल हुए। देशभर के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के परिसरों में रातभर हिंसा भड़कने के बाद अधिकारियों ने मंगलवार को चार प्रमुख शहरों में अर्द्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों को बुला लिया। सरकार ने बढ़ती हिंसा के बीच स्कूलों और कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है। देश के शिक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के दायरे में आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज, मदरसे और पॉलिटेक्निक संस्थान छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हिंसा ने आमतौर भीड़भाड़ वाली राजधानी को लगभग खाली कर दिया। शहर में अज्ञात लोगों ने दो बसों को आग लगाई गई, जब कई हिस्सों छिटपुट हिंसक झड़पें हुईं। जिससे सड़कों पर जाम लग गया और हजारों लोग सड़कों और अपने कार्यस्थलों पर फंस गए। सोमवार को झड़पें तब शुरू हुईं, जब सत्तारूढ़ अवामी लीग की छात्र शाखा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनकारियों से आमना-सामना हुआ। प्रदर्शनकारियों इस बात पर जोर दे रहे थे कि मौजूदा आरक्षण प्रणाली सरकारी सेवाओं में मेधावी छात्रों के नामांकन पर रोक लगा रही है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा बांग्लादेश छात्र लीग पर पुलिस की मदद से उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Internationalworld News In Hindi World News In Hindi World Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार: पटना हाईकोर्ट ने बढ़ाए गए आरक्षण पर रोक लगाईबिहार: पटना हाईकोर्ट ने बढ़ाए गए आरक्षण पर रोक लगाईपटना हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण सीमा को 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने से जुड़े बिहार सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है.
Read more »

वाह! ये होती है नैतिकता: महाराष्ट्र में 15 डॉक्टरों ने सरकार से कहा- हम अब मजबूत, वापस लीजिए आरक्षण का लाभवाह! ये होती है नैतिकता: महाराष्ट्र में 15 डॉक्टरों ने सरकार से कहा- हम अब मजबूत, वापस लीजिए आरक्षण का लाभMaharashtra Reservation News: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों और शिक्षा में ओबीसी को 19% आरक्षण प्राप्त है। विभिन्न श्रेणियों के घुमंतू जनजातियों के लिए 8% और विमुक्त जनजातियों के लिए 3% आरक्षण है।
Read more »

Success Story: पापा बेचते थे ठेले पर सब्जी, मां ने पढ़ाई के लिए गिरवी रखे जेवर, अब बेटी बनी अफसरSuccess Story: पापा बेचते थे ठेले पर सब्जी, मां ने पढ़ाई के लिए गिरवी रखे जेवर, अब बेटी बनी अफसरUPSC Swati Mohan Rathod: स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, स्वाति ने सोलापुर के वालचंद कॉलेज से भूगोल में मास्टर्स की डिग्री हासिल की.
Read more »

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे हज़ारों छात्रबांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे हज़ारों छात्रबांग्लादेश में हज़ारों छात्र सरकारी नौकरी में भर्ती की प्रक्रिया को बदलने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था में प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के समर्थकों को लाभ पहुँचाया जा रहा है.
Read more »

Share Market All Time High: फिर नई ऊंचाइयों पर शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंदShare Market All Time High: फिर नई ऊंचाइयों पर शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंदसेंसेक्स 145.52 अंक चढ़कर 80,664.86 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी 84.55 अंक की बढ़त के साथ 24,586.70 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
Read more »

कब खुलेगा शंभू बॉर्डर: किसान दिल्ली कूच को तैयार, हरियाणा सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट... केंद्र भी अलर्टकब खुलेगा शंभू बॉर्डर: किसान दिल्ली कूच को तैयार, हरियाणा सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट... केंद्र भी अलर्टपिछले पांच माह से बंद पड़े शंभू बॉर्डर खोलने के मुद्दे पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद से दोनों पक्षों की तरफ से सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:29:16