दिल्ली में बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने से हादसा हो गया। पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक से भर गया। इससे वहां कई छात्र फंस गए। पानी भरने से तीन छात्राओं की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, शाम करीब सात बजे ‘राव आईएएस स्टडी सेंटर’ नामक कोचिंग से जलभराव की...
दिल्ली में बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने से हादसा हो गया। पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक से भर गया। इससे वहां कई छात्र फंस गए। पानी भरने से तीन छात्राओं की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, शाम करीब सात बजे ‘राव आईएएस स्टडी सेंटर’ नामक कोचिंग से जलभराव की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। कोचिंग सेंटर में राहत और बचाव का कार्य जारी है।दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, शाम करीब सात बजे ‘राव आईएएस स्टडी सेंटर’ नामक कोचिंग से जलभराव की सूचना मिली। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम.
हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें शाम सात बजे एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने की सूचना मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि पूरा बेसमेंट पानी से कैसे भर गया। ऐसा लग रहा है कि बेसमेंट में बहुत तेजी से पानी भर गया, जिसकी वजह से कुछ लोग अंदर फंस गए।प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बेसमेंट में एक पुस्तकालय था जहां कई विद्यार्थी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि अचानक बेसमेंट में पानी भरने लगा जिसके कारण फंसे हुए विद्यार्थियों को बाहर निकालने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने से वहां रखा फर्नीचर तैरने लगा और इससे बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न हुई।बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नयी दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि स्थानीय विधायक ने नालियों की सफाई के लिए स्थानीय लोगों की ओर से बार-बार की गई अपील को नजरअंदाज कर दिया। सचदेवा ने कहा कि इस हादसे के लिए दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। जल बोर्ड की मंत्री आतिशी और स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक को जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए।दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को इस घटना की जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। आतिशी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह घटना कैसे घटी, इसकी जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि हमने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। हमारी फोरेंसिक टीमें यहां हैं... फोरेंसिक एविडेंट जुटाने करने की प्रक्रिया चल रही है। हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारी उचित जांच होनी चाहिए... हम एक मजबूत मामला दर्ज करने और सच्चाई का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।दिल्ली के इस कोचिंग सेंटर में तेजी से भरा पानी, डूबकर दो छात्राओं की मौत, हादसे की डरावनी तस्वीरेंदिल्ली: बारिश के बाद राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, दो छात्राओं की मौतरियान पराग ने भारत को बनाया चैंपियन, बल्ले से नहीं गेंद से जिताया मैच, सूर्या की चालाकी पड़ी श्रीलंका पर भारीराजस्थान: 'मंथली दो, दिन-रात दारू बेचो', घूसखोर आबकारी अधिकारी लाखों की रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ ट्रेपLiveन्यूज़ Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati: कंगना रनौत के सवाल पर क्यों गुस्सा गए शंकराचार्य, आखिर क्या है पूरा मामलाअभिषेक बच्चन फराह खान के घर बहन श्वेता नंदा के साथ पहुंचे, लोगों ने पूछा- यहां भी साथ नहीं आईं ऐश्वर्या राय?Budget Session: राज्य सभा में गुलाम अली, कश्मीर में पत्थरबाजी करने वालों को लेकर क्या बोल पड़े ?बच्चों को उंगलियों पर मैथ्स सॉल्व करता देख लोगों को हुई टेंशन, वीडियो देख यूजर्स बोले- कुछ ठीक नहीं लग रहा!क्या था वो एंजेल टैक्स, जिसे मनमोहन सरकार ने लगायानिर्मला सीतारमण ने क्या-क्या कहा, पढ़िए वित्त मंत्री का पूरा बजट भाषण हिंदी में
दिल्ली बारिश का पानी दिल्ली पुलिस दिल्ली कोचिंग सेंटर में पानी कोचिंग सेंटर में छात्राओं की मौत एनडीआरएफ Rao Ias Study Delhi News Delhi Coaching Centre News Delhi Coaching Centre
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक घंटे में डेढ़ इंच पानी बरसा, पानी-पानी हुआ शहरपहली बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न, कई कॉलोनियों में पानी भरा जोधपुर.
Read more »
Waterlogging: बारिश के पानी से बर्बाद हो सकती है आपकी गाड़ी, सड़क पर भरा है पानी तो न करें यह कामWaterlogging: बारिश के पानी से बर्बाद हो सकती है आपकी गाड़ी, सड़क पर भरा है पानी तो न करें यह काम
Read more »
उदयपुर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: तेज बरसात से घरों में घुसा पानी, सर्वाधिक 3 इंच भींडर में दर्जउदयपुर में बारिश, बड़गांव में सड़कें बनी तालाब, घरों में भरा पानी
Read more »
दिल्ली: कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्रा की मौत और दो लापताDelhi: Basement of coaching institute filled with water, one student dead and two missing, दिल्ली: कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्रा की मौत और दो लापता
Read more »
बेसमेंट में अचानक भरने लगा पानी, कुछ समझ न पाए छात्र; दिल्ली के कोचिंग सेंटर में कैसे गई दो छात्राओं की जान; जानिए हुआ क्यादिल्ली में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद राजेंद्र नगर में स्थित राउज IAS स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर गया. पानी में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई. अभी पानी में और भी छात्रों के फंसे होने की आशंका है. दिल्ली में पांच से छह बजे के बीच तेज बारिश हो रही थी. राजेंद्र नगर के इस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने लगा.
Read more »
राजेंद्र नगर हादसा: गुस्साए छात्रों का MCD के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशदिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राव यूपीएससी कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया।
Read more »
