बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण कई बस रूट भी बदले गए हैं. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि प्रतिबंधित मार्गों पर निजी वाहनों से आने से बचें और बस से यात्रा करने वाले लोग परिवर्तित रूट की जानकारी लेकर ही सफर करें.
Delhi Traffic: दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार को बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में यातायात व्यवस्था, बस सेवाओं और मेट्रो संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं.
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के चलते दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक विजय चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, सुनहरी मस्जिद से कृषि भवन चौराहे के बीच रफी मार्ग, रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड से विजय चौक की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा कर्तव्य पथ पर विजय चौक से सी-हेक्सागन तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी. निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करने होंगे वाहन बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण कई बस रूट भी बदले गए हैं. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि प्रतिबंधित मार्गों पर निजी वाहनों से आने से बचें और बस से यात्रा करने वाले लोग परिवर्तित रूट की जानकारी लेकर ही सफर करें. समारोह में शामिल होने वाले दर्शकों के लिए शाम 7 बजे के बाद रफी मार्ग और सी-हेक्सागन के बीच वाटर चैनलों के पीछे पार्किंग की सुविधा दी जाएगी. वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करने होंगे. सड़क किनारे या अवैध पार्किंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी. ये भी पढ़ें; Surajkund Mela: हरियाणा में 16 दिवसीय सूरजकुंड शिल्प महोत्सव 31 जनवरी से होगा शुरू 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई मेट्रो स्टेशनों का सुरक्षा सुरक्षा कारणों से गुरुवार को उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के रफी मार्ग की ओर खुलने वाले निकास द्वार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे. हालांकि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. डीएमआरसी और दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. रूट परिवर्तन और सुरक्षा जांच के चलते यात्रा में देरी हो सकती है. यात्रियों से अनुरोध है कि स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं का पालन करें. 29 जनवरी तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है. इन मार्गों पर किया गया बदलाव बीटिंग रिट्रीट को ध्यान में रखते हुए कनॉट प्लेस की ओर जाने वाली बसों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. शांति पथ, विनय मार्ग और सरदार पटेल मार्ग से आने वाली बसें अब पंचशील मार्ग, सिमोन बोलिवर मार्ग, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड चौराहा और शेख मुजीबुर रहमान रोड से होकर जाएंगी. केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें उद्यान मार्ग पर अपनी सेवा समाप्त करेंगी और वापसी में काली बाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग और शंकर रोड का उपयोग करेंगी. कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, जीपीओ और बाबा खड़क सिंह मार्ग से होकर चलेंगी. तुगलक रोड से आने वाली और कनॉट प्लेस या केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसों को अरबिंदो चौक से सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा.
Beating Retreat Ceremony 2026 Beating Retreat Ceremony Traffic Update Beating Retreat Ceremony Parking Plan Beating Retreat Ceremony Traffic Change
