Sadhvi Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत बनी रहस्य! ये सवाल उलझा रहे गुत्थी

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery News

Sadhvi Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत बनी रहस्य! ये सवाल उलझा रहे गुत्थी
Jodhpur NewsRajasthan Newsराजस्थान समाचार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery: कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बन गई है। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के चार घंटे बाद इंस्टाग्राम पर आए कथित सुसाइड नोट ने मामले को और उलझा दिया है।

जोधपुर: राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला उस वक्त और पेचीदा हो गया, जब डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के करीब चार घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई, जिसे कथित सुसाइड नोट के रूप में देखा जा रहा है। साध्वी का बुधवार शाम करीब 5:30 बजे निधन हुआ था।अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौतएसीपी छवि शर्मा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उनके अनुसार साध्वी प्रेम बाईसा को उनके पिता और एक युवक कार से बोरानाडा स्थित आश्रम से पाल रोड स्थित प्रेक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने का समय करीब शाम 5:30 बजे बताया गया है।डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिली सफलताप्रेक्षा अस्पताल के डॉ.

प्रवीण जैन ने बताया कि साध्वी को बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन उनके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं पाई गई। जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार, साध्वी के पिता ने बताया था कि उन्हें बुखार था, जिसके चलते आश्रम में नर्सिंग स्टाफ को बुलाकर इंजेक्शन लगवाया गया था। इसके कुछ समय बाद ही वह निढाल हो गईं।एंबुलेंस लेने से किया गया इनकारडॉ. प्रवीण जैन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए एमडीएम अस्पताल या महात्मा गांधी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी। अस्पताल की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध कराने की पेशकश भी की गई, लेकिन साध्वी के पिता ने एंबुलेंस लेने से इनकार कर दिया और शव को निजी वाहन से ले जाने की बात कही।मौत और सोशल मीडिया पोस्ट के समय का अंतरइस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू साध्वी प्रेम बाईसा का सोशल मीडिया अकाउंट है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार साध्वी की मौत शाम करीब 5:30 बजे हो चुकी थी, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से रात करीब 9:28 बजे एक लंबी पोस्ट की गई। पोस्ट सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।कथित सुसाइड नोट में क्या लिखा थाइंस्टाग्राम पोस्ट में साध्वी ने लिखा कि उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण सनातन धर्म के प्रचार के लिए जिया। उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य और देश के कई संत महात्माओं को पत्र लिखकर अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन करने का भी उल्लेख किया। पोस्ट में लिखा गया कि प्रकृति को क्या मंजूर था, यह वह नहीं जानतीं। प्रथम दृष्टया यह पोस्ट सुसाइड नोट जैसी प्रतीत हो रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Jodhpur News Rajasthan News राजस्थान समाचार साध्वी प्रेम बाईसा मौत Suicide Note Instagram Post Rajasthan Sant News Prem Baisa Case Update Suspicious Death Jodhpur Rajasthan Breaking News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, आश्रम से अस्पताल ले जाने पर मृत घोषितजोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा का निधन, आश्रम से अस्पताल ले जाने पर मृत घोषितSadhvi Prem Baisa Death in Jodhpur: जोधपुर की साध्वी प्रेम बाईसा का निधन हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। निधन से पहले इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई, जबकि पिछले साल वायरल वीडियो को लेकर वह चर्चा में थीं।
Read more »

'जाने के बाद तो न्याय मिलेगा', साध्वी प्रेम बाईसा का न‍िधन, वीडियो वायरल होने से थीं आहत'जाने के बाद तो न्याय मिलेगा', साध्वी प्रेम बाईसा का न‍िधन, वीडियो वायरल होने से थीं आहतSadhvi Prem Baisa Death Controversy: साध्वी प्रेम बाईसा का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. पिता के साथ एक वीडियो को गलत तरीके से वायरल किए जाने से वह गहरे मानसिक तनाव में थीं. उन्होंने संतों से 'अग्नि परीक्षा' की मांग की थी और सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें मरने के बाद न्याय मिलेगा.
Read more »

'जाने के बाद तो न्याय मिलेगा', साध्वी प्रेम बाईसा का न‍िधन, वीडियो वायरल होने से थीं आहत'जाने के बाद तो न्याय मिलेगा', साध्वी प्रेम बाईसा का न‍िधन, वीडियो वायरल होने से थीं आहतSadhvi Prem Baisa Death Controversy: साध्वी प्रेम बाईसा का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. पिता के साथ एक वीडियो को गलत तरीके से वायरल किए जाने से वह गहरे मानसिक तनाव में थीं. उन्होंने संतों से 'अग्नि परीक्षा' की मांग की थी और सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें मरने के बाद न्याय मिलेगा.
Read more »

जोधपुर के आश्रम में निधन, कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा?जोधपुर के आश्रम में निधन, कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा?Who Was Sadhvi Prem Baisa: राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा का निधन हो गया। मौत से पहले कथित सुसाइड नोट सामने आया। पिछले साल वायरल वीडियो और ब्लैकमेलिंग मामले को लेकर वह चर्चा में थीं।
Read more »

Sadhvi Prem Baisa Death Reason: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हुई, कौन थीं यह कथावाचक, क्या हुआ था उनके सा...Sadhvi Prem Baisa Death Reason: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हुई, कौन थीं यह कथावाचक, क्या हुआ था उनके सा...Sadhvi Prem Baisa Death News: राजस्थान के जोधपुर में प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ महीने पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर विवादों में घिरा था. मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें लिखा था- जीते जी नहीं, जाने के बाद मिलेगा न्याय.
Read more »

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या सोची-समझी साजिश? हनुमान बेनीवाल ने सरकार को घेरासाध्वी प्रेम बाईसा की मौत या सोची-समझी साजिश? हनुमान बेनीवाल ने सरकार को घेराSadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत मामले ने राजस्थान में सनसनी फैला दी है। शाम को निधन के बावजूद रात में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से 'अग्नि परीक्षा' वाली पोस्ट शेयर होने से मामला उलझ गया है। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:06:32