दिल्ली में रविवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली. शहर का औसत AQI 380 दर्ज हुआ, जबकि कई इलाकों में स्तर 'गंभीर' रहा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा भी जहरीली हवा से जूझ रहे हैं. हालात बिगड़ते देख CAQM ने GRAP के तहत कड़े नियम पहले ही चरणों में लागू कर दिए हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को भी जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली. लगातार 10वें दिन एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही. सुबह शहर का औसत AQI 380 दर्ज हुआ, जो शनिवार की तुलना में थोड़ा अधिक था.
कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया, जिससे लोगों की सांस लेना और मुश्किल हो गया है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंसुबह 7:15 बजे जहांगीरपुरी का AQI 438 दर्ज हुआ, जो गंभीर श्रेणी में है. बवाना , आनंद विहार और अशोक विहार जैसे प्रदूषण हॉटस्पॉट भी गंभीर स्तर पर बने रहे. इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है.यह भी पढ़ें: करोड़ों के घर, लेकिन हवा जहरीली... क्या AQI आपके घर की कीमत घटाएगा?दिल्ली से सटे एनसीआर में भी हालात डराने वाले हैं. नोएडा का AQI 396 रहा, जो गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है. ग्रेटर नोएडा का AQI 380 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा. गाजियाबाद 426 AQI के साथ गंभीर श्रेणी में बना रहा.गुरुग्राम और फरीदाबाद की हवा थोड़ी बेहतर जरूर रही, लेकिन दोनों शहर 'खराब' श्रेणी में दर्ज किए गए. सुबह के वक्त NCR में हल्की धुंध भी छाई रही, जिससे दृश्यता और हवा की गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुईं. Advertisement CAQM ने कड़े किए नियम, GRAP में बड़े बदलावबिगड़ते हालात को देखते हुए शनिवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप नियमों को और सख्त करते हुए कई प्रतिबंधों को पहले चरण में ही लागू करने का फैसला किया. इसका मतलब है कि अब जैसे-जैसे AQI बढ़ेगा, पाबंदियां पहले की तुलना में जल्दी लागू होंगी.मुख्य कदमों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है, ताकि डीजल जनरेटर के इस्तेमाल की जरूरत न पड़े. ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती, टीवी-रेडियो- अखबारों के जरिए प्रदूषण अलर्ट जारी करना और CNG और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाना भी इसमें शामिल है.यह भी पढ़ें: बद से बदतर होती दिल्ली-NCR की हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल, चेक करें अन्य शहरों का AQIस्टेज-III के नियम लागू किए गएस्टेज-III के कई नियम अब स्टेज-II में लागू होंगे, जिनमें दिल्ली और एनसीआर के सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्किंग आवर्स की व्यवस्था शामिल है. इसी तरह स्टेज-IV के तहत लागू होने वाले 50% स्टाफ उपस्थिति के नियम अब स्टेज-III में लागू होंगे.दिल्ली सरकार ने भी निजी दफ्तरों को 50% कर्मियों के साथ काम करने और बाकी स्टाफ को वर्क-फ्रॉम-होम की अनुमति देने का निर्देश दिया है. लगातार बिगड़ती हवा के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं, इसलिए सख्त कदम और भी जरूरी हो गए हैं।. Advertisement ---- समाप्त ---- ये भी देखें
AQI Today CPCB Latest Data GRAP-III Rules Delhi Working Hours दिल्ली का मौसम आज का AQI CPCB का ताज़ा डेटा GRAP-III नियम दिल्ली में काम करने के घंटे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR में 'दमघोंटू' हवा की मार जारी, आज भी ज्यादातर इलाकों में AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ दूभरदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर, गाजियाबाद के लोनी में 469 दर्ज हुआ। नोएडा, मेरठ, हापुड़ और बागपत में भी प्रदूषण गंभीर है।
Read more »
Air Pollution: सांसों पर संकट बरकरार, 400 के पार दिल्ली-NCR का AQI; जहरीली हवा में घुट रहा लोगों का दमदिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) की आज सुबह की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहरीली स्मॉग की चादरकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका और वजीरपुर सहित कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास भी जहरीली स्मॉग की परत देखी गई, जहां AQI 331 दर्ज किया गया।
Read more »
देश में गाजियाबाद की हवा 'सबसे खराब', बीते 5 दिनों से AQI 400 पार; 45 लाख आबादी की सांसों पर संकटगाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर गंभीर है, जिससे 45 लाख लोगों की सांसों पर संकट मंडरा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 422 दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। लोनी क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और गले में खरास जैसी समस्याएं हो रही...
Read more »
Pollution: दिल्ली-NCR की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, कई इलाकों में 400 से ज्यादा AQI, प्रदूषण का कहर जारीराजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में हल्की कमी आई है, लेकिन यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के डेटा के मुताबिक, शनिवार सुबह एवरेज एक्यूआई 359 रिकॉर्ड किया गया।
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, सांस लेना मुश्किल, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा, कई इलाकों में AQI 400 पारदिल्ली के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर और भी भयावह है। AQI 400 से ऊपर पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
Read more »
