केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका और वजीरपुर सहित कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास भी जहरीली स्मॉग की परत देखी गई, जहां AQI 331 दर्ज किया गया।
राजधानी दिल्ली में कहां कितना एक्यूआई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 416, अशोक विहार में 412, आया नगर में 343, बवाना में 431, बुराड़ी में 404, डीटीयू में 417, द्वारका में 369, आईटीओ में 381, जहांगीरपुरी में 433, मुंडका 434, नजफगढ़ में 353, पंजाबी बाग में 381, रोहिणी 423, आरकेपुरम 402, वजीरपुर में 442 दर्ज किया गया है। आज सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आस-पास के इलाके में जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, इलाके के आस-पास एक्यूआई 331 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। #WATCH | Delhi: Visuals from the area around India Gate and Kartavya Path this morning as a layer of toxic smog blankets the city.
AQI around the area is 331, categorised as 'Very Poor', as claimed by CPCB . pic.twitter.com/ciU5rJpSgr — ANI November 21, 2025 गाजियाबाद में भी 400 पार पहुंची एक्यूआई गाजियाबाद में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इंदिरापुरम में 413 एक्यूआई दर्ज किया गया है। लोनी में 470, संजय नगर में 443, वसुंधरा में 398 एक्यूआई दर्ज किया। नोएडा का एक्यूआई भी 400 से ज्यादा नोएडा में भी कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सेक्टर 125 में 438, सेक्टर 62 इलाके में 334, सेक्टर 1 में 399 और सेक्टर 116 इलाके में 430 एक्यूआई दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में इतना दर्ज किया गया एक्यूआई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में 321 एक्यूआई दर्ज किया गया है। सेक्टर 51 इलाके में 354, टेरी ग्राम में 228, विकास सदन में 270 एक्यूआई दर्ज किया गया है। फरीदाबाद का एक्यूआई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 30 में एक्यूआई 214, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 296 और सेक्टर 11 में 214 दर्ज किया गया। जानें एक्यूआई रीडिंग के मानक एक्यूआई रीडिंग को अच्छा , संतोषजनक , मध्यम प्रदूषित , खराब , बहुत खराब , और गंभीर श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।
दिल्ली प्रदूषण AQI स्मॉग वायु गुणवत्ता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR में और जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार... CAQM ने राज्यों को लिखा पत्रदिल्ली के कई क्षेत्रों में हालात और भी बदतर रहे. बुधवार सुबह 40 निगरानी स्टेशनों में से 18 स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इनमें चांदनी चौक, DTU, भलस्वा, आनंद विहार, मुण्डका, नरेला और वज़ीरपुर जैसे इलाकों के नाम शामिल हैं.
Read more »
AQI 400 पार... फिर भी खुला बाजार; आनंद विहार में प्रदूषण के साथ अतिक्रमण का डबल अटैकपूर्वी दिल्ली का आनंद विहार प्रदूषण का केंद्र बना हुआ है। नगर निगम ने फुटओवरब्रिज से अवैध बाजार हटाने का दावा किया था, पर दो दिन में ही बाजार फिर से सज गया। अतिक्रमण हटाने के सरकारी दावे झूठे साबित हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी और निगम अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। दैनिक जागरण द्वारा मुद्दा उठाने पर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया...
Read more »
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर, कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति, कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज। जहरीले स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है, मास्क पहनने और घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना और जहांगीरपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में AQI 'बहुत खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया।
Read more »
लगातार दूसरे दिन गाजियाबाद की हवा देश में सबसे प्रदूषित, इंदिरापुरम और वसुंधरा का AQI 400 के पार पहुंचागाजियाबाद लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 दर्ज किया गया। लोनी की हवा वजीराबाद के बाद सबसे जहरीली रही, जिसका एक्यूआई 461 मापा गया। प्रदूषण का मुख्य कारण अवैध फैक्ट्रियों का संचालन और टूटी सड़कें हैं। जिले के अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। अधिकारी पानी का छिड़काव कर रहे हैं और अवैध...
Read more »
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी के करीब, 18 इलाकों का AQI 400 के पारदिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 'गंभीर' श्रेणी के करीब पहुंच गया है। कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है, जिसके लिए वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन और पराली जलाने को जिम्मेदार माना जा रहा...
Read more »
दिल्ली-NCR में 'दमघोंटू' हवा की मार जारी, आज भी ज्यादातर इलाकों में AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ दूभरदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर, गाजियाबाद के लोनी में 469 दर्ज हुआ। नोएडा, मेरठ, हापुड़ और बागपत में भी प्रदूषण गंभीर है।
Read more »
