दिल्ली-NCR में और जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार... CAQM ने राज्यों को लिखा पत्र

Delhi NCR Air Quality News

दिल्ली-NCR में और जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार... CAQM ने राज्यों को लिखा पत्र
Delhi Pollution NewsAQI Crosses 400CAQM Letter To States
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

दिल्ली के कई क्षेत्रों में हालात और भी बदतर रहे. बुधवार सुबह 40 निगरानी स्टेशनों में से 18 स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इनमें चांदनी चौक, DTU, भलस्वा, आनंद विहार, मुण्डका, नरेला और वज़ीरपुर जैसे इलाकों के नाम शामिल हैं.

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बुधवार को एक बार फिर खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गई. राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 392 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. यह लगातार छठा दिन है जब दिल्ली की हवा इसी श्रेणी में बनी हुई है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को AQI 374 और सोमवार को 351 रिकॉर्ड किया गया था. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंपूर्वानुमान और अधिक चिंताजनक है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा और बिगड़ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, AQI के ‘गंभीर’ स्तर में फिसलने की आशंका है और अगले छह दिनों तक हवा ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में रह सकती है.दिल्ली के कई क्षेत्रों में हालात और भी बदतर रहे. बुधवार सुबह 40 निगरानी स्टेशनों में से 18 स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इनमें चांदनी चौक, DTU, भलस्वा, आनंद विहार, मुण्डका, नरेला और वज़ीरपुर जैसे इलाकों के नाम शामिल हैं. हालांकि, शाम की रीडिंग Sameer ऐप पर अपडेट नहीं हो पाई, जबकि सुबह सभी स्टेशन डेटा दिखा रहे थे.प्रदूषण के कारणों की बात करें तो वाहनों और पराली का योगदान प्रमुख रहा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटोरोलॉजी , पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में बुधवार को वाहनों का योगदान 18% और पराली का 3.8% था. गुरुवार के लिए यह क्रमशः 16.1% और 2% रहने का अनुमान है. इसी दौरान सैटेलाइट डेटा में पंजाब में 15, हरियाणा में 6 और उत्तर प्रदेश में 377 पराली आग की घटनाएं दर्ज की गईं. Advertisement मौसम के मोर्चे पर भी हल्का बदलाव देखने को मिला. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है. गुरुवार के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है.वायु गुणवत्ता के लगातार बिगड़ते स्तर को देखते हुए CAQM ने महत्वपूर्ण सलाह जारी की है. आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को पत्र लिखकर नवंबर–दिसंबर में होने वाली फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं को स्थगित करने की सलाह दी है. आयोग ने कहा कि खराब हवा बच्चों और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है.CAQM ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतियोगिताएं स्थगित होने से छात्रों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए. इसके लिए राज्य सरकारों को कार्यक्रमों को पुनः शेड्यूल करने या बाद में वैकल्पिक अवसर देने की सलाह दी गई है. आयोग का मानना है कि यह कदम छात्रों को प्रदूषण के खतरों से बचाने के लिए आवश्यक है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Delhi Pollution News AQI Crosses 400 CAQM Letter To States Delhi Smog Alert NCR Pollution Level Delhi Toxic Air Air Quality Index Delhi Pollution Control Measures CAQM Advisory Severe Pollution Delhi NCR Winter Smog Delhi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांकDelhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांकDelhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक Delhi AQI: Delhi air is still extremely bad, AQI reaches severe category in Ghaziabad
Read more »

Delhi Pollution: दमघोंटू हवा का कहर! जहरीली धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, AQI 400 के पारDelhi Pollution: दमघोंटू हवा का कहर! जहरीली धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, AQI 400 के पारDelhi-NCR Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर जहरीली स्मॉग की चपेट में है. सुबह-सुबह धुंध की वजब से विजिबिलिटी काफी कम है. सब कुछ धुंधला दिख रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 341 है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.
Read more »

दिल्ली-NCR के ऊपर धुंध की मोटी चादर छाई, AQI 600 के पार; GRAP-4 लागूदिल्ली-NCR के ऊपर धुंध की मोटी चादर छाई, AQI 600 के पार; GRAP-4 लागूAir pollution in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, और कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 600 के पार पहुंच गया है।
Read more »

ग्रैप-4 लागू हुआ तो कौन-कौन सी पाबंदियां लगेंगी, क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद जान लीजिएग्रैप-4 लागू हुआ तो कौन-कौन सी पाबंदियां लगेंगी, क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद जान लीजिएदिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद जहरीली हो गई है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, CAQM ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP Stage 3) को लागू किया है।
Read more »

Delhi Pollution: Delhi-NCR में पॉल्यूशन का रेड अलर्ट! कई इलाकों में AQI जानलेवा, क्या कहते हैं ताजा आंकड़े?Delhi Pollution: Delhi-NCR में पॉल्यूशन का रेड अलर्ट! कई इलाकों में AQI जानलेवा, क्या कहते हैं ताजा आंकड़े?दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है, कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 'जानलेवा' स्तर तक पहुँच गया है। AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ गए हैं। कुछ इलाकों में AQI 500 के करीब है, जिसके कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से सांस लेने में तकलीफ हो रही...
Read more »

Delhi: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच खेल अयोजनों पर ग्रहण, CAQM ने प्रतियोगिताएं स्थगित करने को कहाDelhi: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच खेल अयोजनों पर ग्रहण, CAQM ने प्रतियोगिताएं स्थगित करने को कहावायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर की राज्य सरकारों और दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर ऐसे क्षेत्रों में आयोजित होने वाली नवंबर-दिसंबर की शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के निर्देश दिए, जहां
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:25:36