दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर, गाजियाबाद के लोनी में 469 दर्ज हुआ। नोएडा, मेरठ, हापुड़ और बागपत में भी प्रदूषण गंभीर है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशन पर हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। रोहिणी, मुंडका, बवाना समेत कई इलाकों में AQI 400 से भी ऊपर दर्ज किया गया।.
दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहद जहरीलीसीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स इस प्रकार रहा-आनंद विहार- 416अशोक विहार- 412आया नगर- 343बवाना- 431बुराड़ी- 404डीटीयू- 417द्वारका- 369आईटीओ- 381जहांगीरपुरी- 433मुंडका- 434नजफगढ़- 353पंजाबी बाग- 381रोहिणी- 423आरके पुरम- 402वजीरपुर- 442इन सभी इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक मानी जाती है।.गाजियाबाद में लोनी सबसे ज्यादा प्रदूषितदिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी बुरा हाल है। शुक्रवार को यहां का लोनी क्षेत्र AQI 469 के साथ सबसे प्रदूषित दर्ज किया गया।गाजियाबाद के अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब:संजय नगर- 443इंदिरापुरम- 413.नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी हवा गंभीर श्रेणी मेंनोएडा के प्रमुख क्षेत्रों में दर्ज AQI:सेक्टर-125- 437सेक्टर-116- 431सेक्टर-1- 400ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में AQI 433 रिकॉर्ड किया गया।नोएडा-गाजियाबाद के चार मॉनिटरिंग स्टेशनों में से तीन पर हवा गंभीर स्तर पर पाई गई।.मेरठ, हापुड़ और बागपत में भी रहत नहींठंड बढ़ने के साथ पश्चिमी यूपी में भी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।मेरठ के पल्लवपुरम में 424 AQIहापुड़ में 417 AQIबागपत में 383 AQIइन जिलों में पिछले कई दिनों से हवा खराब बनी हुई है और सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे।.कोहरा, ठंड और धीमी हवाएं बढ़ा रही मुश्किलेंमौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा और शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का मानना है कि:धीमी हवाओं के चलते धूल और धुएं के कण वातावरण में फंस जाते हैं।कोहरे के कारण प्रदूषण जमीन के पास ही जम जाता है।राहत तभी मिल सकती है जब बारिश हो या तेज हवाएं चलें।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी स्थिति में किसी बड़े सुधार की संभावना नहीं जताई है।.स्वास्थ्य पर असरडॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर श्रेणी की हवा में रहने से-सांस की दिक्कतआंखों में जलनगले में खराशअस्थमा के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है।बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग इस प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Delhi Air Pollution Delhi NCR Pollution
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR में और जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार... CAQM ने राज्यों को लिखा पत्रदिल्ली के कई क्षेत्रों में हालात और भी बदतर रहे. बुधवार सुबह 40 निगरानी स्टेशनों में से 18 स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इनमें चांदनी चौक, DTU, भलस्वा, आनंद विहार, मुण्डका, नरेला और वज़ीरपुर जैसे इलाकों के नाम शामिल हैं.
Read more »
400 के पार पहुंचा AQI, दिल्ली-NCR में छाई जहरीली धुंध; ज्यादातर इलाकों में हालत गंभीरसेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी गिर गई और एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 400 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' कैटेगरी के बिल्कुल करीब है। हवा की कम स्पीड और गिरते तापमान की वजह से राजधानी में जहरीली धुंध छाई हुई है। CPCB के अनुसार वजीरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका था, जिसका AQI 477 दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर'...
Read more »
Delhi Pollution: दिल्लीवासियों की सांसों पर संकट, 400 के पार पहुंचा AQI; जहरीली धुंध की चदर में लिपटी राजधानीदिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। राजधानी में आज सुबह कई इलाकों में घना जहरीला स्मॉग छाया रहा। राजधानी के कई इलाकों में आज सुबह एक्यूआई 400
Read more »
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर, कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति, कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज। जहरीले स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है, मास्क पहनने और घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना और जहांगीरपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में AQI 'बहुत खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया।
Read more »
लगातार दूसरे दिन गाजियाबाद की हवा देश में सबसे प्रदूषित, इंदिरापुरम और वसुंधरा का AQI 400 के पार पहुंचागाजियाबाद लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 दर्ज किया गया। लोनी की हवा वजीराबाद के बाद सबसे जहरीली रही, जिसका एक्यूआई 461 मापा गया। प्रदूषण का मुख्य कारण अवैध फैक्ट्रियों का संचालन और टूटी सड़कें हैं। जिले के अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। अधिकारी पानी का छिड़काव कर रहे हैं और अवैध...
Read more »
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी के करीब, 18 इलाकों का AQI 400 के पारदिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 'गंभीर' श्रेणी के करीब पहुंच गया है। कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है, जिसके लिए वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन और पराली जलाने को जिम्मेदार माना जा रहा...
Read more »
