ट्रंप ने कमला हैरिस पर उठाया सवाल, बोले- वो काली हैं या भारतीय?

United States News News

ट्रंप ने कमला हैरिस पर उठाया सवाल, बोले- वो काली हैं या भारतीय?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 306 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 126%
  • Publisher: 51%

एक चर्चा के दौरान 31 जुलाई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर तीखा हमला बोला.

एक चर्चा के दौरान 31 जुलाई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर तीखा हमला बोला. ब्लैक जर्नलिस्ट के एक सम्मेलन में बहस के दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस की काली और भारतीय पहचान पर सवाल खड़े किए.

राष्ट्रपति पद के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बारे में ट्रंप ने ग़लत आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हाल फिलहाल तक अपने एशियन-अमेरिकन विरासत पर ही ज़ोर दिया था.बुधवार को शिकागो में नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ ब्लैक जर्नलिस्ट कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा, "कुछ साल पहले तक मैं नहीं जानता था कि वो काली हैं, अब वो खुद को काले व्यक्ति के रूप में पेश करना चाहती हैं."बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने और कमला हैरिस के आने का असर क्या होगा? कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की उम्मीद बढ़ी, भारत में नाना-नानी के गांव में कैसा है माहौल दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: सड़कों पर उतरे छात्र पूछ रहे सवाल, मौतों का ज़िम्मेदार कौन? - ग्राउंड रिपोर्टकमला हैरिस ने ट्रंप की टिप्पणी को 'पुराने समय का विभाजनकारी और अपमानजनक व्यवहार' बताया. काले समुदाय से आने वाली महिलाओं के संगठन सिग्मा गामा रो की एक सभा में कमला हैरिस ने कहा, "अमेरिकी लोग बेहतरी के हक़दार हैं. हमें एक ऐसा नेता चाहिए जो ये समझे कि हमारे बीच का अंतर हमें बाँटता नहीं है- ये हमारी मज़बूती का बहुत ज़रूरी स्रोत है."कमला हैरिस पहली काली और एशियन-अमेरिकन उप राष्ट्रपति हैं. उनकी जड़ें भारत और जमैका से भी हैं. ऐतिहासिक रूप से ब्लैक यूनिवर्सिटी हार्वर्ड से उन्होंने पढ़ाई की और मुख्य रूप से काले लोगों के अल्फ़ा कप्पा एल्फ़ा महिलाओं के संगठन में शामिल हुईं.शिकागो के कार्यक्रम के दौरान ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद एबीसी न्यूज़ संवाददाता रेचल स्कॉट के साथ गर्मागरम बहस हो गई जो उस कार्यमक्रम की होस्ट थीं. हैरिस की नस्लीय पहचान को लेकर रिपब्लिकन नेता ने कहा, "मैं दोनों में से किसी एक पहचान का सम्मान करता हूं. अभी तक वो भारतीय थीं और अचानक उन्होंने खुद को काला व्यक्ति घोषित कर दिया." व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन-पीयरे ने कहा, "किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि किसी की पहचान पर टिप्पणी करे या बताए कि उसकी पहचान क्या है. यह किसी का अधिकार नहीं है." न्यूयॉर्क के रिप्रेजेंटेटिव रिची टोरेस ने पूछा, "ब्लैक पहचान तय करने के लिए ट्रंप को किसने नियुक्त किया है?" उन्होंने ट्रंप को "नस्लवादी अतीत का अवशेष" कहा. नस्ल के आधार पर अपने विरोधियों पर हमला बोलने का रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति का अतीत रहा है. उन्होंने देश के पहले काले राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी झूठा आरोप लगाया था कि वो अमेरिका में नहीं जन्मे थे. उन्होंने अपनी ही पार्टी की नेता निकी हेली पर भी ग़लत आरोप लगाए थे कि वो इसलिए राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं क्योंकि जब उनका जन्म हुआ, उनके माता पिता अमेरिकी नागरिक नहीं थे.ट्रंप के साथ डिस्कशन को एबीसी न्यूज़ की पत्रकार स्कॉट ने होस्ट कियाडेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की रेस में आने के बाद से कमला हैरिस को कई हमलों का सामना करना पड़ रहा है. रिपब्लिकन पार्टी ने कमला की ये कहते हुए आलोचना की कि उनका चुनाव सिर्फ उनकी नस्लीयता की वजह से किया गया. कांग्रेस में टेनेसी से रिपब्लिकन सदस्य टिम बर्शेट ने कमला हैरिस को 'डीईआई-उप राष्ट्रपति' कहा. उनका आशय अमेरिका के विविधता, हिस्सेदारी और समावेशी प्रोग्राम था. बुधवार को स्कॉट ने ट्रंप से पूछ लिया कि क्या वे मानते हैं कि हैरिस 'इसी प्रोग्राम की वारिस' हैं. उन्होंने जवाब दिया, "मुझे वाक़ई पता नहीं, हो सकता है."उन्होंने बताया था कि उनकी मां ने अपनी दो बेटियों को कैलिफ़ोर्निया के ऑकलैंड में ब्लैक कल्चर में पाला. बहस के दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस की साख़ पर भी हमला किया और कहा कि अपने क़ानूनी करियर की शुरुआत में वो बार परीक्षा में फ़ेल हो गई थीं. उनकी टिप्पणी से दर्शकों में असहजता दिखी. उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ आपको तथ्य बता रहा हूं. उन्होंने अपनी बार परीक्षा पास नहीं की थी और उन्हें नहीं लगता था कि वो इसे पास कर पाएंगी या कभी भी पास कर पाएंगी और मुझे नहीं पता क्या हुआ. हो सकता है कि उन्होंने पास किया हो." हैरिस साल 1989 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया हैस्टिंग्स कॉलेज ऑफ़ लॉ से ग्रेजुएट हुई थीं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पहले प्रयास में वो असफल रही थीं और दूसरी प्रयास में उन्होंने परीक्षा पास की थी.कमला हैरिस अगर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनीं तो क्या डोनाल्ड ट्रंप को हरा पाएंगी? कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की उम्मीद बढ़ी, भारत में नाना-नानी के गांव में कैसा है माहौलशिकागो डिस्कशन की शुरुआत ही पूर्व राष्ट्रपति और स्कॉट के बीच विवादास्पद चर्चा से हुई. ट्रंप ने आरोप लगाया कि पत्रकार स्कॉट ने बातचीत शुरू करते हुए उनका 'बहुत रूखा परिचय' दिया और काले लोगों की आलोचना वाले उनके अतीत के बारे में पूछा. स्कॉट ने पत्रकारों के सवालों को ट्रंप की ओर से "मूर्खतापूर्ण और नस्लवादी" कहे जाने का उदाहरण दिया और ये भी कहा कि ट्रंप ने अपने रिसॉर्ट पर 'एक गोरे वर्चस्ववादी के साथ डिनर किया था.' इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, "मैं इस देश के काले लोगों को पसंद करता हूं. इस देश के काले लोगों के लिए मैंने बहुत कुछ किया है."उन्होंने लिखा, "सवाल बहुत रुखे और ख़राब थे, जो एक तरह से बयान जैसे थे, लेकिन हमने इसे कुचल दिया."कमला हैरिस अपनी भारतीय पहचान का ज़िक्र ज़्यादातर मां पर बात करने के दौरान ही करती आई हैं. साल 2023 में कमला हैरिस ने ट्वीट किया था, "19 की उम्र में मेरी मां श्यामला अमेरिका अकेली आ गई थीं. वो एक शक्ति थीं - एक वैज्ञानिक, सिविल राइट एक्टिविस्ट मां थीं, जिन्होंने अपनी दोनों बेटियों में गर्व के भाव भरे."कमला की मां का जन्म भारत में हुआ और पिता जमैका में पैदा हुए थे. कमला की मां ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी.कमला को मां श्यामला गोपालन हैरिस ने पाला. श्यामला जब भारत आतीं तो कमला साथ होती थीं.कमला ने लिखा था, "मेरे नाम का मतलब है कमल का फूल. भारतीय संस्कृति में इसकी काफ़ी अहमियत है. कमल का पौधा पानी के नीचे होता है. फूल पानी के सतह से ऊपर खिलता है. जड़ें नदी तल से मज़बूती से जुड़ी होती हैं." जमैका, भारत और अमेरिका. ऐसे में कई पहचान से जुड़े सवालों पर कमला का कहना था कि वो एक अमेरिकी कहलाना ही पसंद करती हैं. हालांकि 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान कमला एक वीडियो में भारतीय खाना बनाती और दक्षिण भारत पर बात करती दिखी थीं.जब कमला ने 2014 में वकील डगलस एम्पहॉफ से शादी की थी तो इसमें भारतीय और यहूदी परंपरा दोनों निभाई गई.इसराइल की आलोचना के बाद एडिडास ने जूते के विज्ञापन से जानीमानी मॉडल को हटायाहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने के बाद 50 से ज़्यादा लोग लापतादिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों का वह दर्द जो दूर नहीं हो रहा हैपेरिस ओलंपिक: मनु भाकर ने रचा इतिहास, सरबजोत के साथ जीता दूसरा मेडलराहुल गांधी पर अनुराग ने संसद में कहा- जाति का पता नहीं... अखिलेश यादव भड़के, इस टिप्पणी पर तीखी बहसएक सेक्स वर्कर की कहानी- 'मेरे पहुंचने से पहले वो ड्रग्स ले रहे थे, मुझे लगा मैं बच नहीं पाऊंगी'इस्माइल हनिया की मौत का ग़ज़ा में युद्धविराम की कोशिशों पर क्या असर होगा वायनाड में भूस्खलन पर सियासत: शाह ने किया पहले अलर्ट भेजने का दावा, केरल सीएम बोले- तबाही के बाद मिला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कमला हैरिस पर टिकीं डेमोक्रेट्स की निगाहें, पर क्या वो दे पाएंगी ट्रंप को मात?कमला हैरिस पर टिकीं डेमोक्रेट्स की निगाहें, पर क्या वो दे पाएंगी ट्रंप को मात?अगर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को अपना नामांकन वापिस लेने पर मजबूर किया गया तो कमला हैरिस को अवसर मिलने की संभावना है.
Read more »

US Election: ‘राष्ट्रपति चुनाव में बहस करने को तैयार हूं’, कमला हैरिस ने कहा- ट्रंप के लिए योजना बना रहीUS Election: ‘राष्ट्रपति चुनाव में बहस करने को तैयार हूं’, कमला हैरिस ने कहा- ट्रंप के लिए योजना बना रहीअमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वह योजना बना रही हैं और डोनाल्ड ट्रंप से चुनावी बहस करने के लिए तैयार हैं।
Read more »

"वह भारतीय हैं या अश्वेत?": कमला हैरिस को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप ने साधा निशाना"वह भारतीय हैं या अश्वेत?": कमला हैरिस को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप ने साधा निशानाडोनाल्‍ड ट्रंप ने कमला हैरिस को लेकर कहा कि वह पूरी तरह से भारतीय थीं और फिर अचानक उन्‍होंने एक मोड़ लिया और वह अश्वेत बन गई.
Read more »

'शुरू में भारतीय थीं और फिर अचानक वह अश्वेत बन गईं', डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर किया हम...'शुरू में भारतीय थीं और फिर अचानक वह अश्वेत बन गईं', डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर किया हम...Donald Trump Controversy: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा वाइस प्रेसीडेंट कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर विवादित टिप्पणी की है.
Read more »

'वह भारतीय हैं या अश्वेत?' ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर उठाए सवाल'वह भारतीय हैं या अश्वेत?' ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर उठाए सवाल'वह भारतीय हैं या अश्वेत?' ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर उठाए सवाल
Read more »

कमला हैरिस भारतीय हैं या ब्लैक? डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया सवाल, अमेरिकी चुनाव में नस्लीय टिप्पणी से घिरेकमला हैरिस भारतीय हैं या ब्लैक? डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया सवाल, अमेरिकी चुनाव में नस्लीय टिप्पणी से घिरेअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बीच ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्ल को लेकर सवाल किया है। उन्होंने दावा किया कि कमला हैरिस खुद को पहले भारतीय बताती थीं। बाद में अचानक से वह खुद को अश्वेत कहने लगी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:11:58