'वह भारतीय हैं या अश्वेत?' ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर उठाए सवाल
'वह भारतीय हैं या अश्वेत?' ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर उठाए सवालशिकागो, 1 अगस्त । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिकागो में नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक जर्नलिस्ट्स सम्मेलन के दौरान अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कमला हैरिस हमेशा से भारतीय मूल की थीं और वह केवल भारतीय विरासत को बढ़ावा दे रही थीं। मुझे कई साल पहले तक पता नहीं था कि वह अश्वेत हैं, लेकिन बाद में वह अश्वेत बन गईं और अब वह अश्वेत के रूप में पहचानी जाना चाहती हैं। रिपब्लिकन के पूर्व राष्ट्रपति ने बुधवार को एनएबीजे के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि वह भारतीय हैं या अश्वेत? मैं दोनों का सम्मान करता हूं, लेकिन वह स्पष्ट रूप से नहीं करतीं। हैरिस पहली अश्वेत महिला और एशियाई अमेरिकी हैं जिन्होंने उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है। वह जमैकन पिता और एक भारतीय मां की बेटी हैं, दोनों ही अमेरिका में प्रवासी हैं। सीनेटर के रूप में हैरिस कांग्रेसनल ब्लैक कॉकस की सदस्य थीं। कमला हैरिस के अभियान के कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर माइकल टायलर ने बुधवार को एक बयान में कहा, डोनाल्ड ट्रंप ने मंच पर जो शत्रुता दिखाई, वही शत्रुता उन्होंने अपने पूरे जीवन में, अपने कार्यकाल के दौरान और राष्ट्रपति पद के लिए अपने पूरे अभियान के दौरान दिखाई है, वह सत्ता हासिल करना चाहते हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
USA: भारतीय मूल के तीन अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का किया समर्थन, अन्य ने बनाई दूरीकमला हैरिस अमेरिकी इतिहास की पहली उम्मीदवार हैं, जो राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। साथ ही वे अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति भी हैं।
Read more »
US Election: ‘राष्ट्रपति चुनाव में बहस करने को तैयार हूं’, कमला हैरिस ने कहा- ट्रंप के लिए योजना बना रहीअमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वह योजना बना रही हैं और डोनाल्ड ट्रंप से चुनावी बहस करने के लिए तैयार हैं।
Read more »
"वह भारतीय हैं या अश्वेत?": कमला हैरिस को लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप ने साधा निशानाडोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को लेकर कहा कि वह पूरी तरह से भारतीय थीं और फिर अचानक उन्होंने एक मोड़ लिया और वह अश्वेत बन गई.
Read more »
US Election: कमला हैरिस को चुनाव में आगे देख बौखलाए ट्रंप, बोले- 'वह भारतीय हैं या अश्वेत'; व्हाइट हाउस ने बताया अपमानजनकअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की कमला हैरिस पर अश्वेत को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद छिड़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने अश्वेत पत्रकारों के वार्षिक सम्मेलन के दौरान कमला हैरिस के बारे में पूछा कि क्या वह अश्वेत हैं। ट्रंप ने पूछा वह भारतीय हैं या अश्वेत? उन्होंने कहा कि वह शुरू से भारतीय थीं और अचानक उन्होंने एक मोड़ लिया और अश्वेत बन...
Read more »
'शुरू में भारतीय थीं और फिर अचानक वह अश्वेत बन गईं', डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर किया हम...Donald Trump Controversy: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा वाइस प्रेसीडेंट कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर विवादित टिप्पणी की है.
Read more »
ट्रम्प बोले- कमला कुछ साल पहले तक भारतीय थीं: अब अचानक अश्वेत हो गईं; व्हाइट हाउस बोला- पूर्व राष्ट्रपति ने...Trump said Kamala is an Indian or she is black अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहां की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भारतीय मूल की पहचान को लेकर सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने बुधवार को नेशनल असोसिएशन ऑफ ब्लेक जर्नलिस्ट कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान सवाल किया कि क्या कमला हैरिस भारतीय...
Read more »
