अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 50 दिनों में यूक्रेन से युद्ध खत्म करने की धमकी दी है। यदि रूस इस समयसीमा के भीतर युद्ध नहीं रोकता है, तो अमेरिका रूस पर 100% टैरिफ लगा देगा। उन्होंने यह चेतावनी डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। ट्रंप पुतिन के ‘दोहरे रवैये’ पर भी नाराज हैं और अमेरिका अब रूस पर दबाव बनाने के लिए व्यापार का इस्तेमाल करेगा।
वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस को सीधी धमकी दी। ट्रंप ने कहा कि अगर रूस ने 50 दिनों के भीतर यूक्रेन से युद्ध नहीं रोका, तो अमेरिका रूस पर 100 फीसदी टैरिफ (आयात शुल्क) लगा देगा। ये चेतावनी उन्होंने व्हाइट हाउस में डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। ट्रंप ने साफ कहा, ‘मैं व्यापार का इस्तेमाल बहुत चीजों के लिए करता हूं, लेकिन युद्ध खत्म कराने के लिए ये सबसे कारगर हथियार है।' उनके बयान के तुरंत बाद रुटे ने भी कहा कि नैटो और
अमेरिका मिलकर यूक्रेन को भारी संख्या में हथियार मुहैया कराएंगे। पुतिन पर भड़के ट्रंप ट्रंप की नाराजगी सिर्फ टैरिफ की धमकी तक सीमित नहीं रही। उन्होंने पुतिन के दोहरे रवैये पर भी हमला बोला। ट्रंप ने कहा, ‘मैं समझता था कि वो अपने शब्दों का मतलब समझता है. वो बहुत खूबसूरत तरीके से बात करता है, लेकिन रात में बम बरसाता है. ऐसा दोगलापन हमें पसंद नहीं।' ट्रंप ने यह भी कन्फर्म किया कि अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को ‘पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ भेजा जा रहा है। ट्रंप की बदली रणनीति युद्ध की शुरुआत में ट्रंप को पुतिन समर्थक रवैये के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। उन्होंने कई बार रूसी राष्ट्रपति की तारीफ की थी। लेकिन अब ट्रंप का रुख पूरी तरह सख्त दिख रहा है। उन्होंने न सिर्फ पुतिन की आलोचना की बल्कि यह भी जताया कि अमेरिका अब ‘सिर्फ बातचीत’ के बजाय दबाव की रणनीति अपनाएगा। दूसरी ओर ट्रंप अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ भी नरमी दिखा रहे हैं। फरवरी में ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी, लेकिन अब ट्रंप न सिर्फ पैट्रियट सिस्टम भेज रहे हैं बल्कि आर्थिक और तकनीकी सहयोग बढ़ाने की बात भी कर रहे हैं। अमेरिकी हथियारों से भरता युद्ध ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हजारों करोड़ डॉलर के अमेरिकी हथियार नाटो के जरिए सीधे यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में पहुंच रहे हैं. इसमें एयर डिफेंस, मिसाइल और ड्रोन टेक्नोलॉजी शामिल है।' इस बीच, ट्रंप के विशेष दूत कीथ कैल्लॉग कीव पहुंचे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। जेलेंस्की ने इस मीटिंग को ‘उत्पादक’ बताया और कहा कि अब अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन मिलकर डिफेंस प्रोडक्शन और खरीद में भी साझेदारी करेंगे। रूस ने दो गांवों पर कब्जा किया अमेरिका-यूक्रेन के बीच नई सामरिक साझेदारी की घोषणाओं के बीच रूस ने भी अपना मोर्चा मजबूत किया है। सोमवार को रूस की सेना ने डोनेट्स्क और जापोरिज्झिया क्षेत्र में दो गांवों पर कब्जा करने का दावा किया। वहीं, खारकीव और सुमी में रूसी हमले में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई
TRUMP RUSSIA UKRAINE WAR SANCTIONS NATO DIPLOMACY
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेतन्याहू का इजरायल की जनता को संदेश, बताया ईरान पर कब तक करेंगे हमला, अब क्या है टारगेट? पढ़ें पूरा संदे...इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने 'ऑपरेशन आम कलावी' के छठे दिन परमाणु और मिसाइल खतरों को खत्म करने का लक्ष्य बताया और गाजा पट्टी में हमास को हराने की प्रतिबद्धता जताई.
Read more »
मानसून में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली... अमित शाह ने साय सरकार के सामने दोहराया मार्च 2026 वाला प्लानकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को मार्च 2026 तक खत्म करने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने कहा कि इस मानसून नक्सलियों को चैन की नींद नहीं सोने देना है।
Read more »
US: इस अमेरिकी नागरिक ने दी बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी, डोनाल्ड ट्रंप कड़े शब्दों में कही ये बातDonald Trump slams Zohran Mamdani विदेश over benjamin Netanyahu Arrest remarks US: इस अमेरिकी नागरिक ने दी बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी, डोनाल्ड ट्रंप कड़े शब्दों में कही ये बात
Read more »
किम जोंग उन ने दोहराया, 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हमारा पूरा समर्थन'किम जोंग उन ने दोहराया, 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हमारा पूरा समर्थन'
Read more »
ट्रंप के इस ऐलान ने बढ़ाई भारत की चिंता, सेमीकंडक्टर मिशन पर पड़ सकता है असर, जानें क्या कर दिया ऐसाTariff on Copper Imports: अमेरिका ने कॉपर पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसका बड़ा असर भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर दिखाई दे सकता है।
Read more »
ट्रंप ने रूस को दी कड़ी चेतावनी, 50 दिनों के अंदर यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का दिया अल्टीमेटमTrump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन युद्ध का समाधान न करने पर कड़ा टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर अगले 50 दिनों में रूस यूक्रेन में युद्ध नहीं रोकता है तो वे रूस के व्यापारिक साझेदारों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकते हैं.
Read more »
