गाय-बकरी निगल गया, सीसीटीवी में दिखता था रोज... वो अब पिंजरे में सिमटा, गांव में लौटी रौनक!

Panther News

गाय-बकरी निगल गया, सीसीटीवी में दिखता था रोज... वो अब पिंजरे में सिमटा, गांव में लौटी रौनक!
पैंथरUdaipurउदयपुर
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

Udaipur News: उदयपुर के मावली क्षेत्र में शोभजी का खेड़ा गांव में वन विभाग ने पैंथर को पकड़ लिया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. पैंथर ने कई मवेशियों पर हमला किया था.

उदयपुर . मावली क्षेत्र के शोभजी का खेड़ा गांव में बीते कई दिनों से ग्रामीणों के लिए डर का पर्याय बन चुका पैंथर आखिरकार वन विभाग की टीम की मेहनत से पकड़ लिया गया है. पैंथर के पकड़े जाने के बाद पूरे गांव में राहत की लहर दौड़ गई है.

यह वही पैंथर है जिसने हाल के हफ्तों में मवेशियों पर हमले कर कई पशुपालकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया और बार-बार मानव आबादी के आसपास देखा गया था. स्थानीय ग्रामीण अजित सिंह के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पैंथर की लगातार उपस्थिति दर्ज होने से गांव में भय का माहौल और गहरा गया था. बच्चों और बुजुर्गों को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने वन विभाग से कई बार गुहार लगाई थी. इसके बाद विभाग ने एक रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई और शनिवार देर रात एक विशेष पिंजरे की मदद से पैंथर को सुरक्षित पकड़ने में सफलता पाई. रातभर चला ऑपरेशन, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस पूरी रात गश्त करती रही वन विभाग की टीम जैसे ही सफल हुई, यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग का आभार जताया. सभी ने कहा कि अब वे खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार यह पैंथर अब तक कई गाय, बकरी और बछड़ों को अपना शिकार बना चुका था. इससे जहां पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, वहीं चारों ओर डर का माहौल बना हुआ था. बच्चों को अकेले बाहर भेजने में डर लगता था और कुछ किसान तो खेतों में जाना भी छोड़ चुके थे. इस रेस्क्यू के बाद अब गांव में सामान्य जनजीवन लौटने की उम्मीद जगी है. रेस्क्यू के बाद सज्जनगढ़ भेजा गया पैंथर, मेडिकल जांच जारी वन विभाग ने बताया है कि पकड़े गए पैंथर को उदयपुर के सज्जनगढ़ रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है. वहां उसकी मेडिकल जांच की जाएगी. जांच के बाद उसके व्यवहार और स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता और सजगता की सराहना की है. सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि यह रेस्क्यू समय पर न हुआ होता, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. अब गांव फिर से भयमुक्त होकर सामान्य जीवन की ओर लौटने लगा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

पैंथर Udaipur उदयपुर Rescue Operation रेस्क्यू ऑपरेशन Forest Department वन विभाग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीन और बांग्लादेश की हो गई छुट्टी! इस सेक्टर में अब भारत बना सबसे बड़ा खिलाड़ी, जानें पूरी डिटेलचीन और बांग्लादेश की हो गई छुट्टी! इस सेक्टर में अब भारत बना सबसे बड़ा खिलाड़ी, जानें पूरी डिटेलIndia Becomes Apparel Hub: टेक्सटाइल इंडस्ट्री में अब दुनिया के खरीदार अब चीन और बांग्लादेश से दूर जा रहे हैं। कपड़ों की खरीदारी में भारत बड़ा केंद्र बन गया है।
Read more »

कांग्रेस के समय राजस्थान में जंगल राज था, अब अपराधों में आई कमी : जवाहर बेढमकांग्रेस के समय राजस्थान में जंगल राज था, अब अपराधों में आई कमी : जवाहर बेढमकांग्रेस के समय राजस्थान में जंगल राज था, अब अपराधों में आई कमी : जवाहर बेढम
Read more »

ईरान के खुमैनी या खामेनेई... किसका है यूपी के बाराबंकी से कनेक्शन? कन्फ्यूज न हो जाइएगाईरान के खुमैनी या खामेनेई... किसका है यूपी के बाराबंकी से कनेक्शन? कन्फ्यूज न हो जाइएगाबाराबंकी में सिरौलीगौसपुर तहसील के किंतूर गांव में सैयद अहमद मूसवी का जन्‍म हुआ था। 40 साल की उम्र में वह पहली बार धार्मिक यात्रा पर इराक गए।
Read more »

Alwar Monsoon Update: अरावली की वादियों में छाई हरियाली, खेतों में लौटी रौनकAlwar Monsoon Update: अरावली की वादियों में छाई हरियाली, खेतों में लौटी रौनकAlwar weather news: अलवर जिले में लगाता'र हो रही मानसूनी बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया है. जिले के लोग कुछ दिन पहले गर्मी से लोगों का बेहाल था, लेकिन अब बारिश की बूंदों ने आम जनजीवन को राहत दी है. मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों के चेहरे खिल उठे हैं.
Read more »

हरियाणा में धर्मांतरण का खेल, छांगुर बाबा के साथी आमिर हुसैन के बाद उसकी बहन नेहा खान भी गिरफ्तारहरियाणा में धर्मांतरण का खेल, छांगुर बाबा के साथी आमिर हुसैन के बाद उसकी बहन नेहा खान भी गिरफ्तारआमिर हुसैन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं में ददमई गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल दिल्ली के द्वारका में गोला डेरी के झंकार रोड के मकान में रहता था।
Read more »

महज 7वीं पास हैं जलालुद्दीन, नीतू और नवीन, बलरामपुर से पुणे तक जमीनों में खपा दी 'काली कमाई'महज 7वीं पास हैं जलालुद्दीन, नीतू और नवीन, बलरामपुर से पुणे तक जमीनों में खपा दी 'काली कमाई'पासपोर्ट में दर्ज सूचना के मुताबिक अवैध धर्मांतरण का आरोपी जलालुद्दीन 2018 में दुबई गया था। इसके बाद वह कभी विदेशी दौरे पर नहीं गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:54:58