Ground Report : नदी, हरियाली और आइलैंड… पांचना बांध का नया रूप देख चौंक जाएंगे पर्यटक, तैयार हो रही खास योज...

Panchna Dam News

Ground Report : नदी, हरियाली और आइलैंड… पांचना बांध का नया रूप देख चौंक जाएंगे पर्यटक, तैयार हो रही खास योज...
पांचना बांधRajasthan Tourismराजस्थान पर्यटन
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Karauli News: करौली का पांचना बांध मानसून की अच्छी बारिश से लबालब हो चुका है. बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. नौकायन और आइलैंड टापू भी प्रस्तावित हैं.

करौली. राजस्थान के करौली जिले में स्थित ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से समृद्ध पांचना बांध इस बार मानसून की अच्छी बारिश के चलते भरकर लबालब हो चुका है. बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है, जिससे अब तक दो बार गेट खोलकर करीब 24 हजार क्यूसेक से अधिक पानी गंभीर नदी में छोड़ा जा चुका है.

जल संसाधन विभाग ने बांध के आसपास के बहाव क्षेत्रों में अलर्ट भी जारी किया है. पांच नदियों के संगम पर बना यह बांध पहले से ही अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता रहा है. अब इसे एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा चुके हैं. बांध की भौगोलिक बनावट, हरियाली और जलराशि इसे प्राकृतिक रूप से अनोखा बनाते हैं, जिसे अब पर्यटन सुविधाओं से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. पर्यटकों के लिए पार्क और हाई मास्क लाइट लगी पांचना बांध को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए स्थानीय स्तर पर बनी पांचना बांध पर्यटन संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बैसला के अनुसार बांध पर कई विकास कार्य पहले ही शुरू हो चुके हैं. बांध के पास एक पार्क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. साथ ही वहां हाई मास्क लाइट भी लगाई जा चुकी है, ताकि शाम के समय भी पर्यटक वहां घूम सकें. राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा हाल ही में बांध और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र का सर्वेक्षण पूरा किया गया है. करौली के इस ऐतिहासिक बांध को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए एक विस्तृत मानचित्र और रिपोर्ट तैयार की गई है, जिससे भविष्य में योजनाओं को मजबूती मिलेगी. नौकायन और आइलैंड टापू भी प्रस्तावित पिछले छह महीने से स्थानीय लोगों और पर्यटन संघर्ष समिति की ओर से यह मांग की जा रही थी कि पांचना बांध को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए. अब यह प्रयास सफल होता दिख रहा है. सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर बांध का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और परियोजना का प्रस्ताव भी तैयार है. अब केवल डीपीआर रिपोर्ट बननी बाकी है. उन्होंने बताया कि प्रस्तावित परियोजना के तहत बांध पर नौकायन की सुविधा, आइलैंड टापू और घाटों का विकास भी किया जाएगा. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे. राजस्थान का सबसे बड़ा मिट्टी और बालू से बना बांध गुड़ला गांव में स्थित पांचना बांध प्राकृतिक रूप से मिट्टी और बालू से बना हुआ है और इसे राजस्थान का सबसे बड़ा ऐसा बांध माना जाता है. इसका निर्माण अमेरिका के आर्थिक सहयोग से किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य करौली, सवाई माधोपुर, बयाना और भरतपुर के कई हिस्सों में जलापूर्ति सुनिश्चित करना था. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1989 में सवाई माधोपुर जिले के 35 गांवों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए इस बांध को स्वीकृति दी गई थी. वर्ष 2004 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हुआ. 1989 में जब पहली बार इस बांध से नहरों के जरिए गांवों तक पानी पहुंचा, तो वह दिन ग्रामीणों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था. प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन का मिलन बिंदु करौली शहर से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह बांध पांच नदियों के संगम पर बना है. बरसात के दिनों में यहां का नजारा बेहद रमणीय हो जाता है. हरियाली, पानी की सतह पर उड़ते पक्षी और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. पांचना बांध का जलग्रहण क्षेत्र 621 वर्ग किलोमीटर है, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 258.62 मीटर है. इन सब विशेषताओं के चलते यह बांध जल्द ही राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हो सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

पांचना बांध Rajasthan Tourism राजस्थान पर्यटन Karoli District करौली जिला Monsoon Rainfall मानसून बारिश

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RCB जश्न में भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार लाने जा रही नया कानून, आयोजक होंगे कानूनी और आर्थिक रूप से जिम्मेदारRCB जश्न में भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार लाने जा रही नया कानून, आयोजक होंगे कानूनी और आर्थिक रूप से जिम्मेदारकर्नाटक सरकार एक नया कानून लाने जा रही है जो भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाएगा। यह कानून कार्यक्रम आयोजकों को भगदड़ की स्थिति में कानूनी और आर्थिक रूप से जिम्मेदार ठहराएगा।
Read more »

पाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौतपाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौतपाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौत
Read more »

‘तीन हाथ और एक पैर’ वाला युवक, वीडियो देख सोचने पर मजबूर हो जाएंगे आप‘तीन हाथ और एक पैर’ वाला युवक, वीडियो देख सोचने पर मजबूर हो जाएंगे आपसोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक युवक दिखाई देता है, जिसके तीन हाथ और केवल एक ही पैर है.
Read more »

जहां दो ज्योतिर्लिंग नदी के दो किनारों पर स्थित होकर एकलिंग नाथ के रूप में पूजे जाते हैं, वहां प्रवाहित पवित्र नदी का हर कंकड़ शंकर हैजहां दो ज्योतिर्लिंग नदी के दो किनारों पर स्थित होकर एकलिंग नाथ के रूप में पूजे जाते हैं, वहां प्रवाहित पवित्र नदी का हर कंकड़ शंकर हैजहां दो ज्योतिर्लिंग नदी के दो किनारों पर स्थित होकर एकलिंग नाथ के रूप में पूजे जाते हैं, वहां प्रवाहित पवित्र नदी का हर कंकड़ शंकर है
Read more »

दूसरी हीरोइन के चक्कर में एक्ट्रेस को भूला पति, हुई थी जलन? सालों बाद बोली- मैं नंबर वन...दूसरी हीरोइन के चक्कर में एक्ट्रेस को भूला पति, हुई थी जलन? सालों बाद बोली- मैं नंबर वन...जेनेलिया डिसूजा का वो वायरल वीडियो तो आपको याद ही होगा, जहां वो पति रितेश देशमुख को प्रीति जिंटा से खास तरीके से बातें करते देख जेलेस हो गई थीं.
Read more »

पुरी वैश्विक अध्यात्म और स्वास्थ्य गंतव्य के रूप में उभरने के लिए तैयार : मुकेश महालिंगपुरी वैश्विक अध्यात्म और स्वास्थ्य गंतव्य के रूप में उभरने के लिए तैयार : मुकेश महालिंगपुरी वैश्विक अध्यात्म और स्वास्थ्य गंतव्य के रूप में उभरने के लिए तैयार : मुकेश महालिंग
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:52