चाय भारत में एक लोकप्रिय पेय है लेकिन इसे बनाने में की गई कुछ गलतियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इस बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। आइए जानते हैं इन गलतियों और इसके गंभीर नुकसानों के बारे...
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाय दुनियाभर में पसंद की जाने वाली एक ड्रिंक है, जिसे लोग बड़े शौक से पीते हैं। खासकर अपने देश भारत में चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। सुबह हो या शाम, गर्मी या बरसात, लोग यहां चाय पीने के बहाने खोज ही लेते हैं। शायद ही कोई टी-लवर ऐसा हो, जो चाय पीने से मना करता हो। हालांकि, जरूरत से चाय सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में क्या चाय छोड़ देना ही एक मात्र उपाय है? चाय छोड़ना टी-लवर्स के लिए किसी सजा से कम नहीं है। चाय के शौकीन कभी भी इसके लिए मना नहीं करते और इसलिए कई बार चाय की वजह से होने वाली समस्याएं परेशानी की वजह बनती है। ऐसे में आप कुछ बातों को ध्यान में रख अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि चाय बनाने के दौरान की गई कुछ गलतियां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में- View this post on Instagram A post shared by Kiran Kukreja| Nutritionist| Weight Management| Skin & Hair यह भी पढ़ें- ब्लैक, ग्रीन या मसाला Tea , कौन-सी चाय पीते हैं आप? इनसे भी दूर भागती हैं कई बीमारियां चाय बनाने का गलत तरीका न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि चाय बनाने का गलत तरीका आपकी सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। अक्सर कई लोग चाय बनाते समय सबसे पहले पतीले में दूध डालते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल, दूध में मौजूद प्रोटीन चाय के एंटी-ऑक्सीडेंट्स को बाइंड करते हैं, जिससे कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए चाय बनाने के लिए सबसे पहले पतीले में पानी डालें और फिर चायपत्ती डालकर इसे अच्छे से उबालें। इसके बाद सारी चीजें डाल देने के बाद लास्ट में दूध डालना चाहिए। यही चाय बनाने का सही और सुरक्षित तरीका है। चाय को बार-बार गर्म करना चाय को बार-बार गर्म करना इसके जुड़ी एक बड़ी गलती है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, बनी हुई चाय को जब बार-बार गर्म किया जाता है, तो इसकी वजह से इसका एसिड कंटेंट बढ़ सकता है। इसकी वजह से पेट की जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए चाय को बार-बार गर्म करने की आदत को आज ही बदल लें। प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल कई लोग घरों में चाय छानने के लिए प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक की छननी से गर्म चाय छानने पर छन्नी में मौजूद प्लास्टिक कंपाउंड्स चाय में आ जाते हैं, जो शरीर में जमा होकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। इसलिए हेल्दी रहने के लिए स्टील की छन्नी का इस्तेमाल करें। यह भी पढ़ें- एक ही नहीं होता चाय का स्वाद, इसके ढेरों फ्लेवर जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान.
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाय दुनियाभर में पसंद की जाने वाली एक ड्रिंक है, जिसे लोग बड़े शौक से पीते हैं। खासकर अपने देश भारत में चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। सुबह हो या शाम, गर्मी या बरसात, लोग यहां चाय पीने के बहाने खोज ही लेते हैं। शायद ही कोई टी-लवर ऐसा हो, जो चाय पीने से मना करता हो। हालांकि, जरूरत से चाय सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में क्या चाय छोड़ देना ही एक मात्र उपाय है? चाय छोड़ना टी-लवर्स के लिए किसी सजा से कम नहीं है। चाय के शौकीन कभी भी इसके लिए मना नहीं करते और इसलिए कई बार चाय की वजह से होने वाली समस्याएं परेशानी की वजह बनती है। ऐसे में आप कुछ बातों को ध्यान में रख अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि चाय बनाने के दौरान की गई कुछ गलतियां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में- View this post on Instagram A post shared by Kiran Kukreja| Nutritionist| Weight Management| Skin & Hair यह भी पढ़ें- ब्लैक, ग्रीन या मसाला Tea, कौन-सी चाय पीते हैं आप? इनसे भी दूर भागती हैं कई बीमारियां चाय बनाने का गलत तरीका न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि चाय बनाने का गलत तरीका आपकी सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। अक्सर कई लोग चाय बनाते समय सबसे पहले पतीले में दूध डालते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल, दूध में मौजूद प्रोटीन चाय के एंटी-ऑक्सीडेंट्स को बाइंड करते हैं, जिससे कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए चाय बनाने के लिए सबसे पहले पतीले में पानी डालें और फिर चायपत्ती डालकर इसे अच्छे से उबालें। इसके बाद सारी चीजें डाल देने के बाद लास्ट में दूध डालना चाहिए। यही चाय बनाने का सही और सुरक्षित तरीका है। चाय को बार-बार गर्म करना चाय को बार-बार गर्म करना इसके जुड़ी एक बड़ी गलती है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, बनी हुई चाय को जब बार-बार गर्म किया जाता है, तो इसकी वजह से इसका एसिड कंटेंट बढ़ सकता है। इसकी वजह से पेट की जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए चाय को बार-बार गर्म करने की आदत को आज ही बदल लें। प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल कई लोग घरों में चाय छानने के लिए प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक की छननी से गर्म चाय छानने पर छन्नी में मौजूद प्लास्टिक कंपाउंड्स चाय में आ जाते हैं, जो शरीर में जमा होकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। इसलिए हेल्दी रहने के लिए स्टील की छन्नी का इस्तेमाल करें। यह भी पढ़ें- एक ही नहीं होता चाय का स्वाद, इसके ढेरों फ्लेवर जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Healthy Tea Habits Tea And Acidity Tea Antioxidants Nutritionist Tips Tea Tea Preparation Steel Tea Strainer Avoid Plastic Strainer Tea Health Risks Tea
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dpboss Kalyan Satta Matka Result 20 July 2025: सावन में इन लोगों की भर गई झोली, एक झटके में अमीर बन गए लोगDpboss Kalyan Satta Matka Result 20 July 2025: सावन में इन लोगों की भर गई झोली, एक झटके में अमीर बन गए लोग, अगर आप भी कमाना चाहते हैं मोटा पैसा...
Read more »
खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में ये 5 ट्रीटमेंट्स पड़ सकते हैं भारीब्यूटी ट्रीटमेंट के जरिए खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में लोग अक्सर गलतियां करते हैं। ये ट्रीटमेंट्स त्वचा को स्थायी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Read more »
भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये 4 इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में देती हैं तगड़ी रेंजElectric cars in india: अगर आप एक अच्छी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ये ऑप्शन दमदार साबित हो सकते हैं.
Read more »
बिना फेस्टिव सीजन के मिल सकता है कार पर तगड़ा डिस्काउंट, आज ही जान लें ये जरूरी बातेंCar Discount: अगर आप बिना फेस्टिव सीजन के भी कार डिस्काउंट लेना चाहते हैं तो आपको शोरूम में जाकर ये चीजें वहां मौजूद एग्जीक्यूटिव से जरूर बोलनी चाहिए.
Read more »
सेहत खराब कर सकती हैं चाय से जुड़ी ये गलतियां, जरूर जान लें ये बातेंTea Mistakes: हमारे भारत में कई लोग ऐसे हैं जो कि चाय के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं. वहीं तो कुछ लोगों की शाम भी चाय की चुस्कियों से होती है. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
Read more »
Pirated IPTV: सस्ता एंटरटेनमेंट, मेनस्ट्रीम TV के लिए बड़ा खतरा, टेरर फंडिंग का भी है चक्कर!Pirated IPTV: अगर आप पायरेटेड कंटेंट देखते हैं तो आप न केवल गैरकानूनी काम कर रहे हैं, बल्कि आप आतंकवाद को भी बढ़ावा देने में शामिल हो सकते हैं.
Read more »
