ट्रंप की औकात क्यों बताने लगे बाबा रामदेव? बोले- भारत, चीन, रूस मिलकर खत्म करेंगे अमेरिका की दादागिरी

बाबा रामदेव न्यूज News

ट्रंप की औकात क्यों बताने लगे बाबा रामदेव? बोले- भारत, चीन, रूस मिलकर खत्म करेंगे अमेरिका की दादागिरी
स्वामी रामदेव बाबाडोनाल्ड ट्रम्पDonald Trump On Putin
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस पर दावा किया कि भारत, रूस और चीन मिलकर अमेरिका की राजनीतिक और आर्थिक दादागिरी को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि एक नया गठजोड़ बन रहा है जो अमेरिका के सामने खड़ा होगा। रामदेव ने स्वदेशी अपनाने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प...

हरिद्वार: योग गुरु स्वामी रामदेव ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत, रूस और चीन मिलकर अमेरिका की दादागिरी को खत्म कर देंगे। यह दादागिरी राजनीतिक और आर्थिक दोनों तरह की है। हरिद्वार में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि योग भवन में झंडा फहराया। रामदेव ने कहा कि दुनिया में एक नया गठजोड़ बन रहा है। इसमें भारत, रूस, चीन और यूरोप के कुछ देश शामिल हैं। यह गठजोड़ अमेरिका के सामने खड़ा होगा।स्वामी रामदेव ने कहा कि यह गठजोड़ दुनिया के लिए अच्छा है। भारत ने अमेरिका के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। उसने खड़े होने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताया था। रामदेव ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और तेजी से बढ़ रही है। रामदेव ने भारत के इतिहास के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 300 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 400 से 500 ट्रिलियन डॉलर की थी। मुगलों और अंग्रेजों ने इसे लूटा। लेकिन भारत आज भी मजबूत है।रामदेव ने कहा कि हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। हमें अपने देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देना है। उन्होंने पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं और साधु संन्यासियों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हमें आर्थिक, शैक्षिक, और चिकित्सा के क्षेत्र में आजादी चाहिए। इसके लिए हमें अपने देश में बनी चीजों का इस्तेमाल करना होगा।रामदेव बोले- औकात बता देंगे योग गुरु ने कहा कि भारत दुनिया में एक नया 'वर्ल्ड ऑर्डर' बनाने में लगा है। इसका मकसद अमेरिका की दादागिरी को खत्म करना है। उन्होंने कहा, 'अगर रूस, चीन, भारत, मध्य एशिया के कुछ देश और कुछ यूरोपीय देशों के बीच नया गठजोड़ बना तो हम अमेरिका और ट्रंप को उसकी औकात बता देंगे। फिर दुनिया में ट्रंप और अमेरिका का साम्राज्य नहीं होगा।' स्वामी रामदेव ने पाकिस्तान की परमाणु धमकी का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास जो परमाणु बम हैं, वे भी उसके नहीं हैं। वे किसी और देश के हैं और उसी के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश के परमाणु बम हैं, उसने उन्हें भारत पर दबाव बनाने के लिए छिपा कर रखा हुआ है। लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। इससे उसकी धमकी की हवा निकल गई।.

हरिद्वार: योग गुरु स्वामी रामदेव ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत, रूस और चीन मिलकर अमेरिका की दादागिरी को खत्म कर देंगे। यह दादागिरी राजनीतिक और आर्थिक दोनों तरह की है। हरिद्वार में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि योग भवन में झंडा फहराया। रामदेव ने कहा कि दुनिया में एक नया गठजोड़ बन रहा है। इसमें भारत, रूस, चीन और यूरोप के कुछ देश शामिल हैं। यह गठजोड़ अमेरिका के सामने खड़ा होगा।स्वामी रामदेव ने कहा कि यह गठजोड़ दुनिया के लिए अच्छा है। भारत ने अमेरिका के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। उसने खड़े होने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताया था। रामदेव ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और तेजी से बढ़ रही है। रामदेव ने भारत के इतिहास के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 300 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 400 से 500 ट्रिलियन डॉलर की थी। मुगलों और अंग्रेजों ने इसे लूटा। लेकिन भारत आज भी मजबूत है।रामदेव ने कहा कि हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। हमें अपने देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देना है। उन्होंने पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं और साधु संन्यासियों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हमें आर्थिक, शैक्षिक, और चिकित्सा के क्षेत्र में आजादी चाहिए। इसके लिए हमें अपने देश में बनी चीजों का इस्तेमाल करना होगा।रामदेव बोले- औकात बता देंगे योग गुरु ने कहा कि भारत दुनिया में एक नया 'वर्ल्ड ऑर्डर' बनाने में लगा है। इसका मकसद अमेरिका की दादागिरी को खत्म करना है। उन्होंने कहा, 'अगर रूस, चीन, भारत, मध्य एशिया के कुछ देश और कुछ यूरोपीय देशों के बीच नया गठजोड़ बना तो हम अमेरिका और ट्रंप को उसकी औकात बता देंगे। फिर दुनिया में ट्रंप और अमेरिका का साम्राज्य नहीं होगा।' स्वामी रामदेव ने पाकिस्तान की परमाणु धमकी का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास जो परमाणु बम हैं, वे भी उसके नहीं हैं। वे किसी और देश के हैं और उसी के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश के परमाणु बम हैं, उसने उन्हें भारत पर दबाव बनाने के लिए छिपा कर रखा हुआ है। लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। इससे उसकी धमकी की हवा निकल गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

स्वामी रामदेव बाबा डोनाल्ड ट्रम्प Donald Trump On Putin Vladimir Putin रूस अमेरिका संबंध पुतिन और मोदी Trump Tarrif News Us Russia Conflict China Us Tariff

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रूस और चीन के साथ बनेगी भारत की तिकड़ी! RIC पर दिल्ली ने दिया बड़ा संकेत, ट्रंप की उड़ जाएगी नींदरूस और चीन के साथ बनेगी भारत की तिकड़ी! RIC पर दिल्ली ने दिया बड़ा संकेत, ट्रंप की उड़ जाएगी नींदभारत के विदेश मंत्रालय ने आरआईसी (रूस-भारत-चीन) त्रिपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने की बात कही है। हालांकि इससे भारत और अमेरिका के रिश्ते में तनाव आ सकता है।
Read more »

चीन से क्यों नज़दीक़ी बढ़ा रहा भारत? अमेरिका को क्या मैसेज? द लेंसचीन से क्यों नज़दीक़ी बढ़ा रहा भारत? अमेरिका को क्या मैसेज? द लेंसद लेंस में भारत-चीन की नज़दीकी और अमेरिका से रिश्तों पर चर्चा
Read more »

ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस का साथ देने वाले देशों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इसी वजह से भारत को अमेरिका से बड़ा नुकसान उठाने पड़ सकता है।
Read more »

रूस, चीन और भारत मिलकर दे सकते हैं डॉलर को टक्‍कर! एक झटके में खत्‍म हो जाएगी अमेरिका की दादागिरी, मुंह के ...रूस, चीन और भारत मिलकर दे सकते हैं डॉलर को टक्‍कर! एक झटके में खत्‍म हो जाएगी अमेरिका की दादागिरी, मुंह के ...India-Russia-China vs America : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आजकल भारत को निशाने पर लिए हुए हैं. भारत के बहाने वह रूस और चीन पर भी निशाना साध रहे हैं और तीनों देशों पर सबसे ज्‍यादा टैरिफ लगाने की धमकी भी दे डाली है. ऐसे में क्‍या रूस, चीन और भारत मिलकर अमेरिकी डॉलर का मुकाबला कर सकते हैं.
Read more »

चीन ने ट्रंप के टैरिफ की धमकी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस के साथ व्यापार वैधचीन ने ट्रंप के टैरिफ की धमकी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस के साथ व्यापार वैधचीन ने ट्रंप के टैरिफ की धमकी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस के साथ व्यापार वैध
Read more »

Tariff Row: नितिन गडकरी ने बताया क्यों दादागिरी करते हैं कुछ देश, बोले- भारत को निर्यात बढ़ाने की जरूरतTariff Row: नितिन गडकरी ने बताया क्यों दादागिरी करते हैं कुछ देश, बोले- भारत को निर्यात बढ़ाने की जरूरतTariff Row: नितिन गडकरी ने बताया क्यों दादागिरी करते हैं कुछ देश, बोले- भारत को निर्यात बढ़ाने की जरूरत Nitin Gadkari on Tariff Row news in hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:52:22