Voter Adhikar Yatra: बिहार में कथित वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी-तेजस्वी यादव यात्रा निकालने जा रहे हैं. वह रविवार को वोटर अधिकारी यात्रा की शुरुआत करेंगे.
पटनाः बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर सियासी पारा हाई है. प्रदेश में कथित ‘ वोट चोरी ‘ का आरोप लगाते हुए महागठबंधन ‘ वोटर अधिकार यात्रा ‘ निकालने जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अगस्त को बिहार में यात्रा का आरंभ करेंगे.
जिसमें बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई पार्टियों के नेता और लेफ्ट के नेता भी शामिल होंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने इसकी जानकारी दी. यात्रा शुरु होने से पहले राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हेंडल से कथित ‘‘वोट चोरी’’ को लेकर ‘‘लापता वोट’’ नामक टाइटल से एक वीडियो जारी किया. चोरी चोरी, चुपके चुपके… अब और नहीं, जनता जाग गई है।#StopVoteChori pic.twitter.com/7mrheHSMh3 — Rahul Gandhi August 16, 2025 ‘लापता लेडीज‘ की तर्ज पर ‘लापता वोट‘ पार्टी के इस वीडियो का शीर्षक हालिया फिल्म ‘लापता लेडीज’ की तर्ज पर रखा गया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक मिनट दो सेकंड का यह वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल पर जारी किया और कहा कि अब जनता जाग गई है. उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘चोरी चोरी, चुपके चुपके…अब और नहीं, जनता जाग गई है.’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे. 16 दिन चलेगी यात्रा राहुल गांधी की कल से बिहार में वोट अधिकार रैली पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कल 17 तारीख से सासाराम से वोट अधिकार की यात्रा शुरू हो रही है. षड्यंत्र सिर्फ वोट छिनने का नहीं बल्कि हम सबकी पहचान छिनने का था. आज उनका वोट अधिकार छीन लोगे, कल सरकारी योजनाओं से उन्हें दूर करोगे. इस देश के गरीब, आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक वर्ग पर हमला करने की बहुत सोची समझी साजिश थी. हम सबके अस्तित्व के लिए यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी. 16 दिन की यात्रा 1300 किमी की दूरी तय करेगी. 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में यात्रा का समापन होगा. चुनाव अधिकारियों पर भी कंसा तंज कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि – चुनाव अधिकारियों से गुजारिश है, आपकी लंबी नौकरी है, किसी एक राजनीतिक दल के साथ न खड़े हो जिससे आपकी नौकरी खतरे में पड़ जाए. आपकी पीढियां आप पर सवाल उठाने लग जाएं.
वोटर अधिकार यात्रा Bihar Politics बिहार राजनीति Rahul Gandhi राहुल गांधी Vote Theft वोट चोरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगित
Read more »
'वोट चोरी' मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शशि थरूर, चुनाव आयोग से कही ये बातें'वोट चोरी' मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शशि थरूर, चुनाव आयोग से कही ये बातें Shashi Tharoor Supports Rahul Gandhi on Alleged Vote Chori Row देश
Read more »
संजय राउत का बड़ा खुलासा, 'चुनाव से पहले 2 लोगों ने उद्धव से की थी मुलाकात, इतने सीटों पर जीत दिलाने का किया था वादा'शरद पवार और संजय राउत ने यह खुलासा ऐसे समय में किया है जब राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है।
Read more »
राहुल के 'वोट चोरी' वाले बयान पर कांग्रेस में ही छिड़ी तकरार, कर्नाटक के मंत्री ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवालबेंगलुरु में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर कर्नाटक कांग्रेस में मतभेद उभर आए हैं। मंत्री के.एन.
Read more »
हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं : राहुल गांधीहम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं : राहुल गांधी
Read more »
बिहार में 'वोट चोरी' के खिलाफ महाआंदोलन, इस दिन से 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर राहुल गांधीबिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में मतदाता अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हो रही है। इस यात्रा का उद्देश्य कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना और मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाना है। तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। यात्रा विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी जनसभाएं होंगी और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली के साथ...
Read more »
