दिव्यांका त्रिपाठी कई सालों से छोटे पर राज कर रही हैं। हाल ही में टीवी की फेवरेट बहू के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसका शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था। दरअसल एक्ट्रेस अपने पति के साथ शादी की सालगिरह मनाने यूरोप गई थीं। यहां पर एक होटल में उनका कीमती समान और नकदी चोरी हो गया। अब एक्ट्रेस वहीं फंस गई...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों यूरोप की यात्रा पर हैं। दोनों वहां पर खूब एंजॉय कर रहे हैं और साथ में कई शानदार तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि इस ट्रिप के दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिसने इन्हें निराश कर दिया। अब कपल यूरोप में फंसे हुए हैं। दरअसल कल कपल फ्लोरेंस पहुंचा था जहां इनके साथ चोरी की घटना हो गई। किसी ने पर्स से उनका पासपोर्ट और 10 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। कपल अपनी 8वीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए हुए थे। लूट लिया कीमती सामान ई टाइम्स से बात करते हुए विवेक ने बताया,“इस घटना को छोड़कर इस ट्रिप पर सबकुछ बहुत अच्छा हुआ। हम कल फ्लोरेंस में थे और यहां हमने एक दिन रुकने का फैसला किया। हमने एक प्रॉपर्टी को चेक आउट किया और फिर अपना सामान आदि गाड़ी में बाहर पार्क कर वहीं रुक गए। हालांकि जब हम अपना सामान लेने बाहर गए तो हम शॉक्ड रह गए। किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर हमारे पासपोर्ट, पैसे, शॉपिंग किया हुआ सामान और वॉलेट चोरी कर लिया था। उन लोगों ने बस कुछ पुराने कपड़े और खाने-पीने की चीजें ही छोड़ी। यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद Divyanka Tripathi का छलका दर्द, ट्रॉमैटिक एक्सीडेंट पर कहा- 'मैं दर्द में थी.
..' पुलिस ने मदद से किया इनकार इस मामले को लेकर जब विवेक ने लोकर पुलिस से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की तो उन्होंने ये कहकर मदद करने से मना कर दिया कि बिना सीसीटीवी के वो कोई मदद नहीं कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि आपको वहां जाना ही नहीं चाहिए था। एम्बेसी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन तब तक वो भी बंद हो चुकी थी। विवेक और दिव्यंका फिलहाल अस्थायी पासपोर्ट लेने की जुगाड़ कर रहे हैं जोकि उन्हें एम्बेसी से ही मिल सकता है। विवेक ने कहा कि अब तो उनके पास कैश भी खत्म हो चुका है। यह भी पढ़ें: 'अब मैं वैसे जी पा रही हूं...' Divyanka Tripathi ने टीवी शो में वापसी करने पर कही ये बात
Vivek Dahiya Divyanka Tripathi Robbed Florence Passport Stolen
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पार्टी करने निकलीं टीवी की तीन देवियां, ग्लैमरस अंदाज में अकांक्षा-दिव्यांका-अर्चना आईं नजरAkanksha Puri Divyanka Tripathi Archana Gautam Date Night: टीवी एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी, दिव्यांका त्रिपाठी और अर्चना गौतम को रोशनी वालिया की मां स्वीटी वालिया की 50वीं बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया.
Read more »
हनीमून पर पति की गोद में बैठ इतराई एक्ट्रेस, किया Liplock, रोमांटिक हुए दूल्हा-दुल्हनमशहूर टीवी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह बीते कुछ समय से विदेश में पति संग हनीमून एन्जॉय कर रही हैं.
Read more »
महंगे रेस्टोरेंट्स में मुफ्त खाना खाने के लिए अजीबोगरीब हरकत करता है गुरुग्राम का ये कपल, पूरी कहानी उड़ा देगी होशकपल ने लापरवाही से अपने धोखेबाज व्यवहार का खुलासा किया और बताया कि कैसे वे दिल्ली और गुरुग्राम के पॉश रेस्तरां में अपने साथ एक मरी हुई मक्खी ले जाते हैं.
Read more »
चाहे कितने भी बिजी हों बेटी राहा के साथ ये एक्टिविटी रोज करते हैं रणबीर और आलिया, एक्ट्रेस ने खुद बताया रुटीनबॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि रणबीर और उनका बेटी राहा के साथ का एक फिक्स रुटीन क्या है जिसे वो कभी नहीं भूलते.
Read more »
विदेश में छुट्टियां मना रहे थे दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, हो गई लूटपाट, पैसों के साथ पार्सपोर्ट भी गया!Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया फ्लोरेंस में छुट्टियां मना रहे थे, जहां वह लूटपाट का शिकार हो गए हैं. दिव्यांका के पति विवेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जहां उन्होंने पैसे और पासपोर्ट चोरी होने की बात बताई है.
Read more »
दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया के साथ लूटपाट, पैसे पासपोर्ट सब चोरी, भारत लौटने के लिए लगाई मदद की गुहारदिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की आठवीं सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक हॉलीडे पर यूरोप गए थे और वहां उनके साथ लूटपाट हुई और सारा सामान, पासपोर्ट और शॉपिंग में खरीदी गई सारी चीजें चोरी हो गईं।
Read more »
