झारखंड में मौसम रहेगा शुष्क, सुबह हल्का कोहरा: अगले चार दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, ठंड से अभी पूरी त...

Jharkhand Weather News

झारखंड में मौसम रहेगा शुष्क, सुबह हल्का कोहरा: अगले चार दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, ठंड से अभी पूरी त...
Jharkhand TemperatureCold Wave JharkhandWeather Forecast Jharkhand
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

Jharkhand weather forecast: Temperature to rise up to 4 degrees Celsius. Follow latest updates on weather in Jharkhand.

अगले चार दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, ठंड से अभी पूरी तरह नहीं मिलेगी राहतझारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के 4 फरवरी तक राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या कुहासा देखने को मिल सकता है।सुबह के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा। यह स्थिति मध्य झारखंड, दक्षिणी झारखंड, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में लगभग एक समान रहने की संभावना है।राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में भी सुबह कोहरा रहेगा, जबकि दिन में मौसम शुष्क और सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान बारिश या किसी तरह की मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है।तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। रांची में 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने 5 और 6 फरवरी को भी सुबह हल्का कोहरा और बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना जताई है। इस पूरे अवधि में मौसम को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।दिन का पारा चढ़ा, रात में अब भी हल्की ठंड मौसम केंद्र रांची द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। चाईबासा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.

8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में 28.8, डालटनगंज में 28.4, बोकारो में 28.1 और चाईबासा में 29.8 डिग्री तापमान रहा। रांची में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 0.9 डिग्री चढ़ा। अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में यह 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डालटनगंज में सबसे कम 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर और चाईबासा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 16.0 और 14.2 डिग्री रहा। कई जिलों में रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन ठंड पूरी तरह से विदा नहीं हुई है।दिन के तापमान में होगी लगातार वृद्धि झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खासकर उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गोड्डा और पाकुड़ में 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। दक्षिणी झारखंड के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में भी 4 फरवरी तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं मध्य झारखंड के रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और यह 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।झारखंड में मौसम रहेगा शुष्क, सुबह हल्का कोहरामाघी पूर्णिमा पर कड़ाके की ठंड में आस्था की डुबकीउत्तराखंड दिनभर, 10 बड़ी खबरेंयूपी में भीषण कोहरा, मेरठ में 11 गाड़ियां टकराईंभिंड में उत्तर-पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Jharkhand Temperature Cold Wave Jharkhand Weather Forecast Jharkhand Ranchi Weather Fog Jharkhand Weather Update Jharkhand Dry Weather Jharkhand

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

सीकर में आज सुबह कोहरा छाया: रानोली में 60 मीटर रही विजिबिलिटी, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावटसीकर में आज सुबह कोहरा छाया: रानोली में 60 मीटर रही विजिबिलिटी, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावटSikar weather forecast Ranolai visibility 60 meters. Minimum temperature drop 4 degrees Celsius. Follow Latest Updates.
Read more »

झारखंड में फिर लौटेगा ठंड का दौर: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, सर्द हवा...झारखंड में फिर लौटेगा ठंड का दौर: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, सर्द हवा...Jharkhand weather forecast: Western Disturbance impact. Mercury to drop by 3 degrees Celsius. Follow Latest Updates.
Read more »

सीकर में कल आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 2.5 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, 4 दिन बाद फिर बदलेगा मौसमसीकर में कल आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 2.5 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, 4 दिन बाद फिर बदलेगा मौसमSikar weather updates: Western disturbance active, minimum temperature 7.4 degrees Celsius. Follow latest weather news.
Read more »

सुपौल, गोपालगंज समेत 6 शहरों में घना कोहरा: राजगीर सबसे ठंडा- 7°C न्यूनतम तापमान; जनवरी लास्ट-फरवरी फर्स्ट ...सुपौल, गोपालगंज समेत 6 शहरों में घना कोहरा: राजगीर सबसे ठंडा- 7°C न्यूनतम तापमान; जनवरी लास्ट-फरवरी फर्स्ट ...Bihar weather forecast: Rajgir coldest, minimum temperature 7 degrees Celsius. Follow latest weather updates.
Read more »

30 जनवरी तक झारखंड में शुष्क रहेगा मौसम: चतरा, पलामू और गढ़वा में ज्यादा गर्मी, उत्तर-पूर्व में स्थिर तापमा...30 जनवरी तक झारखंड में शुष्क रहेगा मौसम: चतरा, पलामू और गढ़वा में ज्यादा गर्मी, उत्तर-पूर्व में स्थिर तापमा...Jharkhand weather forecast: Dry conditions until Jan 30, expect temperature rise. Follow updates on rising mercury in Palamu, Garhwa.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:57:27