Jharkhand weather forecast: Dry conditions until Jan 30, expect temperature rise. Follow updates on rising mercury in Palamu, Garhwa.
चतरा, पलामू और गढ़वा में ज्यादा गर्मी, उत्तर-पूर्व में स्थिर तापमान, 3°C तक बढ़ेगा तापमानझारखंड में 30 जनवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार मध्य, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के किसी भी जिले में इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य में किसी तरह की मौसम चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।बीते 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम, तापमान बढ़ा बीते 24 घंटे के दौरान पूरे झारखंड में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में कई स्थानों पर 2.
1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से साफ आसमान, कमजोर उत्तर-पश्चिमी हवाओं और दिन में तेज धूप के कारण हुई है।तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद के तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 26 से 28 जनवरी के बीच सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने के बाद दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। 29 और 30 जनवरी को भी सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 26 जनवरी के आसपास सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड पर फिलहाल सीधा असर नहीं पड़ेगा, हालांकि आगे चलकर इसका हल्का प्रभाव महसूस किया जा सकता है।पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा गर्मी होगा महसूस पूर्वानुमान के अनुसार देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी दिन में धूप तीखी रहेगी, लेकिन रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी। पश्चिमी झारखंड के चतरा, पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं दक्षिणी झारखंड के सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।बिहार में 5 दिनों तक ठंड में नहीं होगी बढ़ोतरीहरियाणा के 6 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्टराजस्थान में तापमान -7 डिग्री, बर्फ जमी, आंधी-बारिश की चेतावनीबाराबंकी-एटा में बिजली गिरी, 2 जिलों में ओले गिरेरतलाम में तेज हवाओं ने कराया ठंड का असर
Temperature Rise Palamu Garhwa Chatra Weather Forecast Dry Weather Heatwave Jharkhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
60-foot bridge stolen overnight: Scrap mafia heist of 30-ton iron structure shocks Korba, ChhattisgarhHow do you steal a bridge? In a bizarre heist, a 60-foot iron bridge weighing 30 tons vanished overnight in Korba, Chhattisgarh. Police form an SIT to track the ₹15 lakh scrap metal theft.
Read more »
यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली में गहराया संकट, राजधानी के कई इलाकों में पेयजल की किल्लतदिल्ली में यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा 30 पीपीएम से ऊपर पहुंच गई है. इसके चलते कई जल शोधन संयंत्रों की जल उत्पादन क्षमता 25 से 50 प्रतिशत तक कम हो गई है. इससे करीब 30 प्रतिशत इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है.
Read more »
निवडून आलात तर फालतू गरळ ओकण्यापेक्षा...; NCP ने मुंब्र्याच्या बाप-लेकीला सुनावलं! खालच्या...Sahar Shaikh Yunus Shaikh Controversy Jitendra Awhad: मुंब्र्यामधील प्रभाग क्रमांक 30 मधली निवडणूक सध्या राज्याभरात चर्चेचा विषय ठरतेय ती या निवडणुकीच्या आधी आणि नंतर झालेल्या टीकेमुळे...
Read more »
30 साल पहले आई वो फिल्म....जिसके लिए डब हुई रानी मुखर्जी की आवाज, छलक पड़े हीरोइन के आंसू; मूवी को मिले 8 फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्डबॉलीवुड की मर्दानी रानी मुखर्जी के करियर के 30 साल पूरे हो चुके हैं. साल 1997 में राजा की आएगी बारात से बॉलीवुड में कदम रखने वाली रानी बीते 30 सालों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में अपनी भारी और कर्कश आवाज की वजह से उन्हें कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था.
Read more »
चित्रकूट में 40 लाख की फिरौती न मिलने पर मासूम की हत्या, मुख्य आरोपी कल्लू खान मुठभेड़ में ढेरChitrakoot Crime News: चित्रकूट में व्यापारी पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी गई। फिरौती न मिलने पर हुई निर्मम हत्या के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने NH-30 जाम किया।
Read more »
दिल्ली में और सताएगी ठंड, 27 जनवरी को हो सकती है बारिश, घने कोहरे का अलर्टदिल्ली में 24 से 30 जनवरी 2026 के बीच ठंड बनी रहने की संभावना है. पूरे सप्ताह आसमान में बादल और सुबह घना कोहरा रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान 18–22°C और रात का 4–13°C के बीच रहेगा. 27 जनवरी को हल्की बारिश और 40 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं की संभावना है. 28–30 जनवरी तक मौसम फिर से सामान्य रहेगा, बादल छाए रहेंगे और हल्का कोहरा बनेगा.
Read more »
