जो सरकार राफेल सौदे की फाइलों को नहीं बचा सकी, वह देश की रक्षा कैसे करेगी: ममता बनर्जी

United States News News

जो सरकार राफेल सौदे की फाइलों को नहीं बचा सकी, वह देश की रक्षा कैसे करेगी: ममता बनर्जी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव के बाद देश को एक नई, लोगों की सरकार मिलेगी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश का खजाना चुरा कर बीजेपी के कोष में देने का आरोप लगााया और आश्चर्य प्रकट किया कि जो राफेल सौदे की फाइलों को बचा कर नहीं रख सके, वह देश की रक्षा कैसे करेंगे.

आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान का बिगुल फूंकते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि चुनाव के बाद देश को एक नई, लोगों की सरकार मिलेगी. ममता बनर्जी ने कहा कि मौजूदा शासन काल में कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 260 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है और घाटी में बीजेपी-नीत राजग सरकार शांति नहीं ला सकती क्योंकि इसकी ‘मियाद निकल गई' है. उन्होंने कहा,‘चुनाव के बाद, केंद्र में आने वाली नयी सरकार कश्मीर में शांति और स्थिरता लेकर आएगी.’उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान सौदे से संबंधित फाइलों की सुरक्षा करने में असफल रही मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार देश की रक्षा कैसे करेगी जो राफेल फाइलों की सुरक्षा नहीं कर सकती.’ बुधवार को अटार्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि राफेल सौदे की फाइलें रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गई हैं. मौजूदा समय में राज्य से तृणमूल कांग्रेस के 34 सांसद हैं, इसके अलावा कांग्रेस के चार, माकपा और बीजेपी के दो-दो सांसद हैं. उन्होंने,‘गली गली में शोर है, मोदी सरकार चोर है, ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ, राफेल में शोर है,मोदी सरकार चोर है, के नारे लगाते हुये आरोप लगाया कि मौजूदा शासन काल में भीड़ के द्वारा दलितों,आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, किसानों और महिलाओं की हत्याएं रोजमर्रा की बात हो गई हैं.ममता बनर्जी ने कहा,‘आपने इस देश का सारा खजाना और धन चुरा लिया है और आप इसका इस्तेमाल अपनी पार्टी के कोष के लिए कर रहे हैं. आखिर कहां से बीजेपी के पास इतना पैसा आ रहा है कि वह अपने काडर के लिए मोटरसाइकिलें खरीद रही है ? हम मूर्ख नहीं हैं, हम सब समझते हैं.’ उन्होंने कहा,‘इससे पहले, उनके के पास इतना पैसा नहीं था कि वे दो वक्त का खाना खा सकें और वे अब अपने काडर के लिए मोटर साइकिलें खरीद रहे हैं. आप राफेल सौदे और नोटबंदी में लूटे गए लोगों के धन का प्रयोग मोटरसाइकिल खरीदने के लिए कर रहे हैं.’ बता दें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गत सप्ताह मध्य प्रदेश से देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली की शुरूआत की है और इसके माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचा रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर जारी संदेह को खत्म करे सरकार: संसदीय समितिमारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर जारी संदेह को खत्म करे सरकार: संसदीय समितिविदेश मामलों की स्थायी संसदीय समिति के सूत्रों ने कहा कि विदेश सचिव ने 26 फरवरी को बालाकोट में हुए एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर में मारे गए आतंकवादियों की संख्या के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया.
Read more »

CM योगी ने की मोदी की तारीफ, कहा-प्रधानमंत्री ने देश को किया गौरवांवित– News18 हिंदीCM योगी ने की मोदी की तारीफ, कहा-प्रधानमंत्री ने देश को किया गौरवांवित– News18 हिंदीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के लिए पर राहुल गांधी के मन में कोई संवेदना नहीं है और न ही उनके मन में गरीबों के लिए कोई पीड़ा है.
Read more »

राफेल पर कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार ने देश के खजाने को चूना लगाया– News18 हिंदीराफेल पर कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार ने देश के खजाने को चूना लगाया– News18 हिंदीकांग्रेस ने दावा किया कि, 'भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, कानून मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय ने लिखकर कहा कि बैंक गारंटी होनी चाहिए और डसॉल्ट एविशन उसे दे. उस बैंक गारंटी की कीमत इंडियन नेगोशिएटिंग टीम ने 4305 करोड़ रुपये आंकी.'
Read more »

सरकार ने कहा- राफेल डील की CBI जांच हुई तो होगा देश को नुकसान– News18 हिंदीसरकार ने कहा- राफेल डील की CBI जांच हुई तो होगा देश को नुकसान– News18 हिंदीराफेल डील पर सरकार की तरफ से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कोर्ट को बताया कि जिन दस्तावेजों पर ऐडवोकेट प्रशांत भूषण भरोसा कर रहे हैं, वे रक्षा मंत्रालय से चुराए गए हैं
Read more »

वायुसेना ने हमले की तस्वीरें भारत सरकार को सौंपीं, आतंकी कैंप को हुई काफी क्षति : सूत्रवायुसेना ने हमले की तस्वीरें भारत सरकार को सौंपीं, आतंकी कैंप को हुई काफी क्षति : सूत्रसूत्रों ने कहा कि सरकार को रविवार को 26 फरवरी को जैश-ए- मोहम्मद के शिविर पर किए गए हवाई हमले के सभी ‘सबूत’ दिए गए.
Read more »

118 साल की महिला को लगाया पेसमेकर, वर्ल्ड रिकॉर्ड की दावेदारी पेश की जाएगी118 साल की महिला को लगाया पेसमेकर, वर्ल्ड रिकॉर्ड की दावेदारी पेश की जाएगीdoctors at Ludhiana placed pacemaker by operating 118 years old lady | करतार कौर सांघा की सर्जरी लुधियाना के निजी अस्पताल में हुई, इससे पहले रिकाॅर्ड 107 साल की उम्र का करतार के भाई की उम्र 116 साल, 1945 में वे ब्रिटिश आर्मी से रिटायर हुए थे करतार भी सरकारी नौकरी में थीं, उनकी बेटी की उम्र 88 साल
Read more »

SC की खट्टर सरकार को कड़ी वॉर्निंग- अगर अरावली को कुछ हुआ, तो मुसीबत में होंगेSC की खट्टर सरकार को कड़ी वॉर्निंग- अगर अरावली को कुछ हुआ, तो मुसीबत में होंगेसर्वोच्च अदालत ने हरियाणा की खट्टर सरकार को अरावली की पहाड़ियों से छेड़छाड़ करने पर खामियाजा भुगतने की सख्त चेतावनी दी है. जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने निर्माण की अनुमति देने के लिए कानून में संशोधन किया और अरावली की पहाड़ियों या फॉरेस्ट क्षेत्र को कोई नुकसान पहुंचाया, तो वह खुद मुसीबत में होगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:29:41