जेट संकट: सैलरी के लिए पायलटों ने खटखटाया SBI का दरवाजा

United States News News

जेट संकट: सैलरी के लिए पायलटों ने खटखटाया SBI का दरवाजा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 63%

SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार से मिलने के लिए पायलटों ने मांगा समय

आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के घरेलू पायलटों के निकाय नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने बकाया वेतन भुगतान के लिए भारतीय स्टेट बैंक को पत्र लिखा है. इसके साथ ही एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार से मिलने के लिए समय मांगा है.

एसबीआई की अगुवाई में कर्जदाताओं के समूह द्वारा नरेश गोयल की कंपनी के अधिग्रहण के एक दिन बाद एनएजी ने यह मांग रखी है. एनएजी के महासचिव तेज सूद ने कुमार को भेजे ई-मेल में कहा, ‘‘हम आपसे हमें तथा इंजीनियरों को हो रही मुश्किलों को दूर करने का आग्रह करते हैं. इसके लिये जेट का नया प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि लंबित वेतन भुगतान में और विलम्ब न हो. ’’ इससे पहले ऑल इंडिया जेट एयरवेज आफिसर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण पावास्कर ने एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार को पत्र लिखकर कहा, ‘‘यह उचित होगा कि हमारे में से दो प्रतिनिधि शामिल किए जाएं, जिससे कंपनी के प्रति हमारी चिंता को समझा जा सके. इससे कंपनी के नए शेयरधारकों का भी भरोसा कायम होगा. ’’ नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने पिछले सप्ताह ही यह ऐलान किया था कि अगर उनके बकाये वेतन का भुगतान और कंपनी को पटरी पर लाने की रूपरेखा 31 मार्च तक उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो उसके 1,100 सदस्य एक अप्रैल से उड़ान रोक देंगे. बता दें कि गिल्ड जेट में कार्यरत 1,600 पायलटों में से 1,100 पायलटों का प्रतिनिधत्व करता है.कर्ज में डूबी जेट एयरवेज के सालाना बोर्ड मीटिंग के बाद लगातार हालात बदल रहे हैं. सोमवार को संस्थापक और चेयरमैन नरेश गोयल तथा निदेशक मंडल में शामिल उनकी पत्नी अनीता गोयल ने पद से हटने का निर्णय किया. इस घटनाक्रम के बाद जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने कर्मचारियों को एक इमोशनल लेटर लिखा. इसमें गोयल ने कहा कि कंपनी के लिए ऋण पुनर्गठन योजना से एयरलाइन वित्तीय रूप से मजबूत हो सकेगी. बता दें कि समझौते के तहत एसबीआई की अगुवाई में बैंक तत्काल 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी एयरलाइंस में डालेंगे. इसके साथ ही 9,700 करोड़ रुपये के कर्ज को इक्विटी में तब्दील करेंगे. नई पूंजी के साथ कंपनी में बैंकों की हिस्सेदारी 50.1 प्रतिशत पर आ गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जेट एयरवेज को बर्बादी से बचाने के लिए पायलटों ने PM मोदी को लिखा लेटरजेट एयरवेज को बर्बादी से बचाने के लिए पायलटों ने PM मोदी को लिखा लेटरJet Airways Pilot खस्ताहाल एयरलाइंस जेट एयरवेज के पायलट ने अपने कई महीनों के लंबित वेतन को दिलाने और कंपनी की स्थ‍िति सुधारने के लिए पीएम मोदी को लेटर लिखकर गुहार लगाई है.
Read more »

'कांग्रेस का दिल आतंकियों के लिए और हमारा तिरंगे के लिए धड़कता है' : अमित शाह'कांग्रेस का दिल आतंकियों के लिए और हमारा तिरंगे के लिए धड़कता है' : अमित शाहअमित शाह ने 'जनता माफ नहीं करेगी' हैशटैग के साथ एक ट्वीट के जरिए कहा, 'विपक्ष और भाजपा के बीच अंतर स्पष्ट है.
Read more »

DU, JNU और BHU के प्रबुद्ध वर्ग ने पीएम मोदी के लिए शुरू किया कैंपेनDU, JNU और BHU के प्रबुद्ध वर्ग ने पीएम मोदी के लिए शुरू किया कैंपेनदिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और बीएचयू के कुछ प्रफेसरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से गद्दी पर बैठाने के उद्देश्य से कैंपेन शुरू किया है. इनका मानना है कि पिछले 5 साल में मोदी ने बहुत ही अच्छे काम किए हैं और उन्हें एक मौका और मिलना चाहिए.
Read more »

गुजरात: बीजेपी में फूटे बगावत के सुर, इस सांसद ने कहा- करूंगा कांग्रेस के लिए प्रचारगुजरात: बीजेपी में फूटे बगावत के सुर, इस सांसद ने कहा- करूंगा कांग्रेस के लिए प्रचारफतेपारा ने कहा कि उन्हें पूर्व मंत्री जयंती कवाडिया और विधायक धनजी पटेल के इशारे पर टिकट नहीं दिया गया है.
Read more »

मोदी नहीं, अब प्रियंका गांधी के निशाने पर योगी, 24 घंटे में इन 4 मुद्दों पर घेरामोदी नहीं, अब प्रियंका गांधी के निशाने पर योगी, 24 घंटे में इन 4 मुद्दों पर घेराप्रियंका गांधी वाड्रा ने चार ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिन्हें लेकर यूपी की जनता के बीच नाराजगी देखने को मिलती रही है. इनमें गन्ना किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाकर्मी और शिक्षामित्रों की मांग शामिल है. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी की घेराबंदी रविवार को उस वक्त शुरू की थी, जब योगी को गन्ना लैंड पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली करने जाना था. एक खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं, मगर यूपी सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती.
Read more »

राहुल गांधी ने न्याय के लिए दिए दो नारे, प्रियंका ने भी दिया साथराहुल गांधी ने न्याय के लिए दिए दो नारे, प्रियंका ने भी दिया साथकांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय योजना को नई पहल बताते हुए दो चुनावी नारे दिए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो नारे ट्वीट किए हैं. 'कांग्रेस की नयी पहल, बेहतर भारत, बेहतर कल. साथ ही राहुल गांधी ने 'सबको न्याय, सबको सम्मान, नहीं बनने देंगे दो हिंदुस्तान' का भी नारा ट्वीट किया है.
Read more »

अश्विन ने आईपीएल खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों के लिए मांगे वोटिंग के स्पेशल अधिकारअश्विन ने आईपीएल खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों के लिए मांगे वोटिंग के स्पेशल अधिकारभारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि आईपीएल खेल रहे क्रिकेटरों को आम चुनाव में वोट करने के लिए खास रियायत की जरूरत है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:12:34