DU, JNU और BHU का प्रबुद्ध वर्ग चाहता है पीएम मोदी को फिर से गद्दी पर बैठाना IndiaElects
शनिवार की सुबह जब बीजेपीलिस्ट, स्मृतिइनअमेठी, बेस्ट कोट ऑफ मोदी जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे तो उसी बीच एक एकेडमिक्स फॉर नमो नाम से एक हैशटैग तेजी से ऊपर आया और लगातार तीन घंटे तक टॉप पर बना रहा. हल्की गूगल रिसर्च करने पर पता लगा कि दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और बीएचयू के कुछ प्रफेसरों द्वारा शुरू की गई इस कवायद का मुख्य उद्देश्य नरेंद्र मोदी को फिर से गद्दी पर बैठाना है.
इनका मानना है कि पिछले 5 साल में मोदी ने बहुत ही अच्छे काम किए हैं और उन्हें एक मौका और मिलना चाहिए.इस मुहिम के सूत्रधार डॉ. स्वदेश सिंह का कहना है कि अगर प्रबुद्ध समाज का एक हिस्सा मोदी के विरोध में कुछ कारणों से खड़ा हो सकता है और कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी ने 5 साल में कई अच्छे काम किए हैं तो उन्हें आगे आना चाहिए और उनके समर्थन में अभियान चलाकर प्रबुद्ध समाज के लोगों को समाझाना चाहिए. इस अभियान में प्रबुद्ध समाज से जुड़ा हर वर्ग जैसे... प्रोफेसर, चिंतक, विचारक, स्तंभकार आदि वर्गों से अपील की जा रही है कि वो मोदी के पक्ष में बोलें, लिखें और लोगों को समझाएं. इस अभियान से जुड़े एक अन्य प्रोफेसर का कहना था कि अगर मोदी ही एजेंडा बन गए हैं तो क्यों ना उनके समर्थन में प्रबुद्ध समाज के लोग खड़े हो जाएं, क्योंकि प्रबुद्ध समाज के लोग समाज के आगे मशाल लेकर चलते हैं और रास्ता दिखाते हैं. 2019 में मोदी सबसे अच्छा विकल्प हैं इसलिए उन्हें फिर से चुनकर आना चाहिए.'एकेडमिक्स फॉर नमो' ने युवा चिंतकों, शोधार्थियों और शिक्षकों को जोड़ने के लिए एक निबंध प्रतियोगिता भी शुरू की है. जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और नए भारत के विषय पर अपनी प्रविष्टियां भेजने के लिए अपील की है. 5 मार्च को ऑनलाइन कैंपेन के रूप में शुरू हुए इस अभियान से बहुत से लोग जुड़ गए हैं. स्वदेश सिंह के मुताबिक अबतक 70 शहरों के 200 से अधिक संस्थानों के 1000 से अधिक प्राध्यापक जुड़ गए हैं और अपना समर्थन दे चुके हैं. 25 मार्च के बाद एकडेमिक्स फॉर नमो की ऑफ लाइन मीटिंग भी आयोजित की जाएंगी. बीजेपी 2019 के लक्ष्य को भेदने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. जनवरी के महीने में पार्टी ने #मोदी वन्स मोर # मेरा पीएम मेरा अभिमान जैसे हैशटैग के साथ अपनी मजबूती सोशल मीडिया पर दिखाई. वहीं हाल में #मोदी है तो मुमकिन है, #मैं भी चौकीदार हैशटैग से बीजेपी ने सोशल प्लेटफार्म की हवा अपनी तरफ मोड़ने की कोशि्श की. #मैं भी चौकीदार हैशटैग को सपोर्ट करने के लिए खूद प्रधानमंत्री और उनके सभी कैबीनेट के मंत्रीयों ने अपने प्रोफाइल पर नाम से पहले चौकीदार लगा लिया.Everyone who is fighting corruption, dirt, social evils is a Chowkidar.Today, every Indian is saying-#MainBhiChowkidar — Chowkidar Narendra Modi March 16, 2019 वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता कांग्रेस के खिलाफ भी हैशटैग अभियान चला रहें हैं, #भाग राहुल भाग नाम से यह हैशटैग ट्विटर पर शनिवार को टॉप 10 में ट्रेंड में रहा.अमेठी ने भगाया,सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है pic.twitter.com/oVEox3YyHh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी समेत भाजपा के कुछ नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे लगाया चौकीदारPrime Minister Narendra Modi and NDA leaders change their name on twitter adds Chowkidar in beginning | नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है। रविवार सुबह मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया है।
Read more »
मनोहर पर्रिकर के एक फैसले ने मोदी सरकार के बचा दिए थे 49,300 करोड़ रुपये– News18 हिंदीरूस द्वारा एस 400 की खरीददारी को लेकर पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने इसकी समीक्षा के आदेश दिए. इसके बाद कम व मध्यम दूरी की सिर्फ सौ सौ मिसाइलों को खरीदने का फैसला लिया गया.
Read more »
प्रियंका के विंध्याचल मंदिर पहुंचते ही लगे मोदी-मोदी के नारे..कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में मोदी- मोदी के नारे लगाने लगे।
Read more »
पाकिस्तान और चीन ने एक- दूसरे के कसीदे पढ़े, दोनों ने कहा- हम साथ-साथ हैंपाकिस्तान और चीन ने एक-दूसरे के कसीदे पढ़े, दोनों ने कहा- हम साथ-साथ हैं
Read more »
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
बदरुद्दीन अजमल: इत्र के कारोबार और लोगों के प्यार ने बुलंदियों पर पहुंचायाइंट्रो- इत्र का व्यापार बदरुद्दीन अजमल का खानदानी पेशा है और इसमें उनका पूरा परिवार लगा हुआ है. बदरुद्दीन अजमल की गिनती असम के बड़े नेताओं में होती है. वह AIUDF के संस्थापक हैं और इसी पार्टी से लोकसभा सांसद हैं.
Read more »
अयोध्या विवाद: दोनों पक्षकार इस तरह से होली मनाते आए नजर– News18 हिंदीश्री रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास के आश्रम मे आयोजित होली के कार्यक्रम मे बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी और हिन्दू पक्षकार महंत धर्म दास ने अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली.
Read more »
मोदी की बायोपिक पर बैन को लेकर विवेक ओबरॉय ने दिया ये जवाबविपक्ष की फिल्म को बैन करने की डिमांड पर उन्होंने कहा कि हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता है.
Read more »
फैक्ट चेक: नीरव मोदी ने गिरफ्तारी के बाद नहीं दिया बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई बयानहमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें नीरव मोदी का गिरफ्तारी के बाद ऐसा कोई बयान आया हो, जिसमें उसने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए हों. पड़ताल में ये साफ हुआ कि वायरल हो रहा ट्वीट फ़र्ज़ी है और नीरव मोदी ने अब तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
Read more »
