आजादी का नारा देने वाला पहला संगठन था JKLF, मोदी सरकार ने लगाया बैन

United States News News

आजादी का नारा देने वाला पहला संगठन था JKLF, मोदी सरकार ने लगाया बैन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

हिंसक कृत्यों और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए JKLF पर प्रतिबंध लगा

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर बैन लगा दिया. यासीन मलिक के नेतृत्व वाला ये संगठन राज्य में आजादी का नारा लगाने वाला पहला संगठन था. उसने शुरू में बीजेपी के एक नेता को निशाना बनाया था जो कश्मीरी पंडित थे.

हिंसक कृत्यों और 1988 से आतंकवाद प्रभावित राज्य में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के कारण जेकेएलफ पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया था. सुरक्षा के एक अधिकारी ने बताया कि आजादी का नारा लगाते हुए इस समूह ने कश्मीरी पंडितों, सरकारी कर्मचारियों और आम शांतिप्रिय कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया. अधिकारी ने कहा कि जेकेएलएफ ने पहली बार 14 सितंबर 1989 को एक कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया और उसने बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित टीकालाल तापलू की हत्या कर दी. इस संगठन ने तीन सरकारी इमारतों में विस्फोट भी किया, जिसमें एक अगस्त 1988 को श्रीनगर के टेलीग्राफ कार्यालय में किया विस्फोट शामिल है. जेकेएलएफ के सदस्यों ने 17 अगस्त 1989 को श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के स्थानीय नेता मोहम्मद यूसुफ हलवाई की हत्या कर दी. उसने सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश एन के गंजू की भी चार अक्टूबर 1989 को गोली मारकर हत्या कर दी, जिन्होंने जेकेएलएफ नेता मकबूल भट्ट को मौत की सजा सुनाई थी. अधिकारी ने बताया कि समूह ने तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद का आठ दिसंबर 1989 को उस समय श्रीनगर में अपहरण कर लिया था जब वह अस्पताल से घर लौट रही थीं.जेल में बंद जेकेएलएफ के पांच आतंकवादियों को छोड़ने पर पांच दिन बाद 13 दिसंबर को सईद को रिहा किया गया. संगठन द्वारा 25 जनवरी 1990 को वायुसेना के चार अधिकारियों की उस समय हत्या कर दी गई, जब वे श्रीनगर के नाटीपोरा में अपने परिवारों के साथ बस स्टैंड पर खड़े थे. अन्य एक अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के कर्मियों के परिवारों के 12 सदस्य भी हमले में घायल हो गए थे. उनमें से दो की बाद में मौत हो गई थी. जम्मू टाडा अदालत में मुख्य आरोपी यासीन मलिक और छह अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था. अधिकारी ने बताया कि मलिक ने खुद को सुनवाई से बचाने के लिए सभी पैंतरे अपनाए और मामले को श्रीनगर स्थानांतरित करने के लिए 2008 में याचिका भी दायर की जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद उसने रिट याचिका के जरिए जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का रुख किया. कई कारणों के चलते मार्च 2019 तक सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. केंद्रीय गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हालांकि मामले को लगातार आगे बढ़ाया और 13 मार्च 2019 को उच्च न्यायालय ने श्रीनगर में मुकदमे को स्थानांतरित करने की मलिक की याचिका को खारिज कर दिया. अधिकारी ने बताया कि जम्मू में जल्द फिर सुनवाई शुरू होने की संभावना है. जेकेएलएफ अब भी जम्मू-कश्मीर में पत्थबाजी को बढ़ावा दे रहा है, धनशोधन में लिप्त है, अलगाववादी समूहों को वित्तीय और साजो-सामान की सहायता प्रदान करता है तथा आतंकवादी गतिविधियों का महिमामंडन करता है. यासीन मलिक अभी जम्मू की एक जेल में बंद है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महीने भर तक दर्द होता रहा मॉडल का पेट, फिर अचानक मौत, अब चौंकाने वाला खुलासामहीने भर तक दर्द होता रहा मॉडल का पेट, फिर अचानक मौत, अब चौंकाने वाला खुलासा'बुंगा बुंगा' पार्टी मामले में इटली के तत्कालीन प्रधानमंत्री सिल्वियों बर्लुस्कोनी के खिलाफ गवाही के देने वाली मॉडल की मौत हो चुकी है। मॉडल की मौत से इटली में हड़कंप मचा हुआ है।
Read more »

जल्द लॉन्च होगा Xiaomi का मुड़ने वाला स्मार्टफोन, 75,000 रुपये तक होगी कीमत– News18 हिंदीजल्द लॉन्च होगा Xiaomi का मुड़ने वाला स्मार्टफोन, 75,000 रुपये तक होगी कीमत– News18 हिंदीपिछले महीने Xiaomi ने भी अपने फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की घोषणा करते हुए एक वीडियो जारी किया था. एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार Xiaomi अपने फोल्डेबल फोन को 2019 के Q2 यानी जून में लॉन्च करेगी.
Read more »

गूगल का हारमोनियम वाला डूडल, जानिए किसकी याद में बनाया गया AI वाला डूडलगूगल का हारमोनियम वाला डूडल, जानिए किसकी याद में बनाया गया AI वाला डूडलGoogle Doodle Johann Sebastian Bach Birthday: Google ने बैच की कंपोजिशन में से 306 को एक कंप्यूटर मॉडल में दर्ज किया। फिर उन्होंने उसे गूगल डूडल को ट्रांसफर कर दिया।
Read more »

सस्ता हो गया Oppo का डुअल कैमरे वाला 2 स्मार्टफोन, जानें नई कीमत– News18 हिंदीसस्ता हो गया Oppo का डुअल कैमरे वाला 2 स्मार्टफोन, जानें नई कीमत– News18 हिंदीचीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने दो स्मार्टफोन Oppo A7 और Oppo A5 के दाम में कटौती कर दी है. ऐसे में अब ग्राहक Oppo A7 के 4GB RAM वाले वेरिएंट को 16,990 रुपये के बजाय अब 15,990 रुपये में खरीद सकते हैं, वहीं 13,990 रुपये वाले Oppo A5 को अब सिर्फ 11,990 रुपये में खरीद सकते हैं.
Read more »

Ban on JKLF: मोदी सरकार का कड़ा कदम, यासिन मलिक के संगठन JKLF पर लगाया प्रतिबंधBan on JKLF: मोदी सरकार का कड़ा कदम, यासिन मलिक के संगठन JKLF पर लगाया प्रतिबंधकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ कड़े कदम के तहत यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Read more »

अलगाववादियों पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार, यासीन मलिक के संगठन पर लगाया बैनअलगाववादियों पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार, यासीन मलिक के संगठन पर लगाया बैनआतंक विरोधी कानून के तहत मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चुनाव से पहले की बड़ी कार्रवाई.
Read more »

कश्मीर में मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, यासीन मलिक के JKLF को किया बैनकश्मीर में मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, यासीन मलिक के JKLF को किया बैनकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) को आतंक विरोधी कानून के तहत बैन कर दिया है. केंद्र का यह फैसला अलगाववादियों पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.
Read more »

यासीन मलिक के संगठन पर प्रतिबंध, केंद्र ने कहा- आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसीयासीन मलिक के संगठन पर प्रतिबंध, केंद्र ने कहा- आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसीCenter government Banned Yasin Malik led JKLF | जमात-ए-इस्लामी के बाद दूसरे अलगाववादी संगठन के खिलाफ एक्शन अलगाववादी संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चीफ है यासीन मलिक
Read more »

ऑनलाइन ठगों के बड़े गैंग का पर्दाफाश, 2 विदेशी समेत 3 गिरफ्तारऑनलाइन ठगों के बड़े गैंग का पर्दाफाश, 2 विदेशी समेत 3 गिरफ्तारपुलिस ने गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो विदेशी नागरिक हैं. विदेशियों में से एक नाईजीरिया का तो दूसरा साउथ अफ्रिका का रहने वाला है. जबकि एक आरोपी का नाम मनोज कुमार सिंह है. मनोज बिहार का रहने वाला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:58:37