मोदी सरकार का कड़ा कदम, यासिन मलिक के संगठन JKLF पर लगाया प्रतिबंध JKLF YasinMalik
जेकेएलएफ के खिलाफ यह कार्रवाई आतंकी विरोधी कानून के तहत की गई है। कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक भारत में पाकिस्तान के मोहरे हैं जो कश्मीर में अलगाव और आतंक फैलाने के लिए उनके इशारे पर कार्य करते हैं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने अलगाववादियों के कड़े कदम उठाए हैं। कई अलगाववादियों को गिरफ्तार किया गया। अलगाववादियों की फंडिंग के खिलाफ ईडी ने कड़ी कारर्वाई की है। इस कड़ी में ईडी ने यासीन मलिक के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। इससे पहले 28 फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार ने जमात-ए-इस्लामी पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इसके तहत गृह मंत्रालय की कार्रवाई में जेईआइ के प्रमुख हामिद फैयाज सहित 350 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र और राज्य सरकार ऐक्शन में आ गई है। इससे पहले फरवरी में ही जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी कड़ा निर्णय लेते हुए 6 अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा और गाड़ी सब वापस लेने का फैसला किया था। इन नेताओं पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती थी और वे ऐश की जिंदगी जीते थे। 1990 और 2002 में बड़े अलगाववादी नेता मीरवाइज फारूख और अब्दुल गनी लोन पर हमले के बाद सरकार ने अलगाववादियों को सुरक्षा देना शुरू किया था। सरकार अलगाववादियों पर साल में करीब 14 करोड़ रुपये खर्च करती है। 11 करोड़ सुरक्षा, 2 करोड़ विदेशी दौरे और 50 लाख गाड़ियों पर खर्च होते हैं। करीब 600 जवान सुरक्षा में लगे रहते हैं। साल 2018 में जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2008 से लेकर 2017 तक अलगाववादियों को सुरक्षा मुहैया करवाने पर 10.
88 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PNB घोटाला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारीमुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है. विशेष मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के मामले को सुनने वाली न्यायाधीश एम एस आजमी की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नीरव मोदी (48) और अन्य आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले दाखिल अनुपूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया.
Read more »
मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »
मनोहर पर्रिकर के एक फैसले ने मोदी सरकार के बचा दिए थे 49,300 करोड़ रुपये– News18 हिंदीरूस द्वारा एस 400 की खरीददारी को लेकर पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने इसकी समीक्षा के आदेश दिए. इसके बाद कम व मध्यम दूरी की सिर्फ सौ सौ मिसाइलों को खरीदने का फैसला लिया गया.
Read more »
प्रियंका के विंध्याचल मंदिर पहुंचते ही लगे मोदी-मोदी के नारे..कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में मोदी- मोदी के नारे लगाने लगे।
Read more »
'उम्मीदवार बदलों वरना वोट से बदल देंगे'- मोदी सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भारी नाराजगी2019 Lok Sabha Election: वोटर्स का कहना है कि सांसद ने पांच साल में उनके इलाके में न तो कुछ खास काम किया और न ही वक़्त दिया। यही वजह है कि ये लोग भाजपा को साफ संदेश दे रहे हैं कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो वोट के जरिए वे खुद बदल देंगे।
Read more »
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
मोदी की बायोपिक पर बैन को लेकर विवेक ओबरॉय ने दिया ये जवाबविपक्ष की फिल्म को बैन करने की डिमांड पर उन्होंने कहा कि हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता है.
Read more »
रामगोपाल यादव का मोदी सरकार के खिलाफ विवादित बयान, कहा- वोट के लिए जवानों को मारानई दिल्ली। ससमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स सरकार से दुखी है। वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू और श्रीनगर के बीच चेकिंग नहीं की थी। जवानों को सादी बस में भेजा गया, ये साजिश थी। इससे आगे उन्होंने कहा कि इस साजिश के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं लेकिन जब सरकार बदलेगी, इस मामले की जांच होगी और बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।
Read more »
मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »
