जब बहुत सारे रजवाड़े होटलों और टूरिज़्म के व्यापार या पॉलटिक्स में चले गए तो हैदराबाद वाले ऐसा क्यों नहीं कर पाए?
नवाब मीर नजफ़ अली ख़ान बहादुर से हमारी कभी कोई आश्नाई न रही, इसलिए जब उन्होंने दिल्ली होने और मिलने की बात कही तो ज़हन में आया, संडे को?! लेकिन कभी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड से बड़ी रियासत के हुकुमरान और दुनिया के सबसे अमीर आदमी रहे हैदराबाद के निज़ाम मीर उस्मान अली ख़ान बहादुर के पोते के लिए मेरे पास बीसियों सवाल थे - हैदराबाद के भारत में शामिल होने से इंकार करने, पाकिस्तान से मदद मांगने, रज़ाकार, वहां हुए क़त्लेआम और आख़िरी निज़ाम के"भारत से भागने को लेकर भी.
"बीकानेर हाउस के एक हाल में रखे फुलदार सोफ़े पर बैठे वो मुझसे अंग्रेज़ी में कहते हैं."जो ये कर रहे हैं वो इतिहास थोड़ा ठीक से पढ़ें, निज़ाम अगर भाग गए होते तो विलय के बाद भी उन्हें हिंदुस्तानी हुकूमत के ज़रिए राजप्रमुख के पद पर किस तरह बैठाया जाता, जिसपर वो पांच सालों तक बने रहे," आदित्यनाथ का निज़ाम के भागने का दावा तो ख़ैर ग़लत हुआ है लेकिन हैदराबाद को लेकर एक विवाद थोड़े ही है, वो कहते हैं कि"आप जो पूछना चाहें पूछें." 1947 में ब्रितानी हुकूमत ने रियासतों को छूट दी थी कि वो चाहें तो भारत के साथ जाएं या पाकिस्तान के साथ, हैदराबाद स्वतंत्र रहना चाहता था जिसके बाद भारत ने वहां फौज भेजी. लबो लहजा बिल्कुल देसी अंदाज़ का है. नजफ़ अली ख़ान की तालीम जागीरदार कॉलेज में हुई है जिसे अब हैदराबाद पब्लिक स्कूल के नाम से जाना जाता है. सुंदरवाल कमिटी के आधार पर हाल में सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक़ हैदराबाद के विलय के समय वहां 27,000 से 40,000 लोगों का क़त्ल हुआ था.बीकानेर हाउस - जहां हम बैठे हैं वहां से हैदराबाद हाउस दाहिने हाथ पर कुछ सौ मीटर दूर ही है, नजफ़ अली के दादा की दिल्ली में रिहाइशगाह, पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय की मिलकियत लेकिन नजफ़ अली ख़ान कभी उसके भीतर नहीं गए. बारहवीं पास कर चुके उनके बेटे अनस अली ने भी, जिन्हें वो बिस्कुट की प्लेट लेकर हमारी तरफ़ भेजते हैं, न तो हैदराबाद हाउस देखा है न ही उसे वहां जाने की कोई ख्वाहिश है, न ही उसे मुग़लाई का शौक है.बीकानेर हाउस में आयोजित डाक टिकटों का कलेक्शन भी, जिसकी प्रदर्शनी साथ देखने के बाद हम बातचीत को इजाज़त लेकर एक कमरे में बैठ गए हैं, किसी और की मिलकियत हैं और नजफ़ अली वहां गुजराल फाउंडेशन की दावत पर आए हैं जिसके लिए वो मेज़बानों का बार-बार शुक्रिया अदा करते हैं और चाय के बाद गुलदस्ते और तोहफ़े पेश करते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
दिल्ली-चेन्नई दुनिया के सबसे सस्ते शहर, महंगे शहरों में सिंगापुर-पेरिस शीर्ष पर- Amarujalaदुनिया के सबसे महंगे और सबसे सस्ते शहरों की सूची आ गई है। ये सूची इकाेनाॅमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईईयू) के सालाना सर्वे
Read more »
दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बैंक के साथ SBI का समझौता, ग्राहकों को सीधे मिलेगा ये फायदा– News18 हिंदीदेश के सबसे बड़े बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बैंक Bank of China (बैंक ऑफ चाइना) के साथ करार किया है. इसके तहत दोनों बैंकों के ग्राहक एक दूसरे की सर्विसेज का फायदा उठा पाएंगे.
Read more »
दुबई के पास है दुनिया की सबसे फास्ट पुलिस कार, स्पीड 431 Kmphदुबई में लग्जरी कारों का खूब चलन है। यहां की पुलिस भी अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सामान्य कारों की बजाय तेज रफ्तार स्पोर्ट कारों का इस्तेमाल करती है। दुबई पुलिस के दस्ते में फेरारी, बुगाटी, लैम्बोर्गिनी जैसी कारें शामिल हैं।
Read more »
तो क्या पानी की तरह भारत में हो जाएगी ऑक्सीजन की कमीडॉ. संदीप साल्वी ने यह भी बताया कि भारत में हर दिन प्रदूषण से मरने वाले लोगों की तादाद बढती जा रही है. हर साल काला दमा (सीओपीडी) से 8.48 लाख, दमा से 1.83 लाख, प्रदूषण से 6.82 लाख लोगों की मौत हो रही है. यह आंकड़ा इसलिए भी चिंताजनक है जितने लोग एड्स, टीबी, मलेरिया जैसी बीमारियों से नहीं मरे उससे कई गुना ज्यादा लोग वायु प्रदूषण से मर रहे हैं.
Read more »
उदारीकरण के बाद बनीं आर्थिक नीतियों से ग़रीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती गईजब से नई आर्थिक नीतियां आईं, चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए खुलेआम जनविरोधी नीतियां बनाई जाने लगीं, तभी से देश राष्ट्र में तब्दील किया गया. इन नीतियों से भुखमरी, कुपोषण और ग़रीबी का चेहरा और विद्रूप होने लगा तो देश के सामने राष्ट्र को खड़ा कर दिया गया. खेती, खेत, बारिश और तापमान के बजाय मंदिर और मस्जिद ज़्यादा बड़े मुद्दे बना दिए गए.
Read more »
कांग्रेस के विश्वेश्वर रेड्डी आंध्र-तेलंगाना के सबसे अमीर प्रत्याशी, परिवार की संपत्ति 835 करोड़ रुCongress candidate Vishweshwar Reddy declares 895 cr assets | विश्वेश्वर ने 2014 का लोकसभा चुनाव टीआरएस के टिकट पर जीता था तब रेड्डी ने हलफनामे में परिवार की संपत्ति 528 करोड़ घोषित की थी
Read more »
इन दो लोगों ने दिया है राहुल गांधी को हर खाते में 72 हजार डालने का आइडिया– News18 हिंदीइन दो लोगों ने दिया है राहुल गांधी को हर खाते में 72 हजार डालने का आइडिया-Nobel Prize winner, and French economist gave mig idea to cong rahul gandhi-भारत के नहीं, दुनिया के बेहद प्रतिष्ठित विद्वान है दोनों. Rahul Gandhi, mig, 72000, Breaking, Breaking news, breaking news in hindi, breaking news hindi , aaj ki khabar, taza khabar, breaking news today, aaj ki breaking news, aaj ka breaking news, breaking news in hindi, breaking news india, news18 hindi आज की ताजा खबर, ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी में खबरें, हिंदी खबर, न्यूज़18 हिंदी, आज के समाचार, हिंदी में समाचार, 20% Poor to get 72,000 Annually- Rahul Gandhi
Read more »
