जेट एयरवेज़ की सारी उड़ाने आज रात से बंद

United States News News

जेट एयरवेज़ की सारी उड़ाने आज रात से बंद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 51%

आज रात अंतिम उड़ान भरने के बाद जेट की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द रहेंगी.

आर्थिक संकट से जूझ रही भारतीय एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज़ ने आज यानी 17 अप्रैल की रात से अपनी सारी उड़ानें अस्थायी तौर पर बंद करने की घोषणा की है. जेट एयरवेज़ की ओर जारी की गई प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि भारतीय ऋणदाताओं के संघ की ओर से भारतीय स्टेट बैंक ने जेट को सूचित किया है कि संघ अंतरिम फ़ंडिंग के लिए उनके अनुरोध पर विचार करने में असमर्थ है.

इसके बाद जेट एयरवेज़ ने कहा है कि वह आपातकालीन फ़ंडिंग न मिलने के कारण तेल और अन्य ख़र्चों के लिए पैसे नहीं दे पाएगी जिसके कारण विमान परिचालन संभव नहीं है.इसकी वजह से जेट एयरवेज़ अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों का परिचालन रद्द करने पर मजबूर है. आख़िरी फ़्लाइट आज रात उड़ेगी. जेट एयरवेज़ का कहना है कि यह फ़ैसला सभी विकल्पों को तलाश करने और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की सलाह के बाद लिया गया है. साथ ही जेट एयरवेज़ ने अपने फ़ैसले से डीजीसीए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य संबंधित सरकारी संस्थानों को अवगत कराया है.जेट का सबसे बड़ा कर्ज़दाता एसबीआई एक ऐसा निवेशक चाहता है जो 75 फ़ीसदी तक कंपनी की हिस्सेदारी को ख़रीद सके. एक साल पहले तक जेट के बेड़े में 120 से अधिक विमान उड़ान भर रहे थे लेकिन सस्ती दर पर यात्रा कराने वाली इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस कंपनियों से चुनौती मिलने के बाद उसको काफ़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. इन एयरलांइस के अलावा बढ़ते तेल के दाम और टैक्सों के साथ-साथ कमज़ोर होते रुपए ने भी जेट एयरवेज़ की कमर तोड़ दी.जेट एयरवेज़ के बड़े स्तर पर संकट में डूबने की ख़बर तब आई थी जब उसके 250 से अधिक कर्मचारियों के नौकरी की तलाश में स्पाइसजेट के दरवाज़े पर गए थे. इसके बाद जेट एयरवेज़ ने 14 फ़रवरी को एसबीआई से कहा था कि वह एयरलाइंस का संचालन अपने हाथों में ले ले.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जेट ने 19 अप्रैल तक रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, जल्द मिले 1500 करोड़ की सहायताजेट ने 19 अप्रैल तक रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, जल्द मिले 1500 करोड़ की सहायताजेट एयरवेज ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 19 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। फिलहाल कंपनी के केवल सात विमान ही परिचालन में
Read more »

जेट एयरवेज के लिए कल का दिन खास, सभी इंटरनेशनल उड़ानें रद्दजेट एयरवेज के लिए कल का दिन खास, सभी इंटरनेशनल उड़ानें रद्दनिजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज ने सोमवार को अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को 18 अप्रैल तक रोकने की घोषणा की. संकट से जूझ रही कंपनी के ऋणदाता एयरलाइन को आपात स्थिति के लिए धन देने पर फैसला नहीं कर पाए हैं.
Read more »

जेट एयरवेज में पूंजी डालने पर फैसला नहीं, निदेशक मंडल की बैठक आजजेट एयरवेज में पूंजी डालने पर फैसला नहीं, निदेशक मंडल की बैठक आजवित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस एयरलाइन को आपातकालीन कर्ज देने के लिए कर्जदाता बैंकों की सोमवार को हुई मीटिंग में कोई फैसला नहीं हो सका.
Read more »

आज से बंद हो सकती हैं जेट की सभी उड़ानें, बैंकों से नहीं मिली कोई मददआज से बंद हो सकती हैं जेट की सभी उड़ानें, बैंकों से नहीं मिली कोई मददसोमवार को आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने बैंकों के साथ मीटिंग की थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
Read more »

नरेश गोयल: ट्रैवल एजेंट से जेट के मालिक तक, फिर ऐसे घटा रुतबा - Business AajTakनरेश गोयल: ट्रैवल एजेंट से जेट के मालिक तक, फिर ऐसे घटा रुतबा - Business AajTakकर्ज में डूबी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज बंद होने की कगार पर है. जेट एयरवेज की बदहाली की हालत यह है कि एयरलाइन के फाउंडर नरेश गोयल
Read more »

आखिरकार लग गया जेट एयरवेज पर ताला, रात 10.30 बजे टेक ऑफ होगी आखिरी उड़ानआखिरकार लग गया जेट एयरवेज पर ताला, रात 10.30 बजे टेक ऑफ होगी आखिरी उड़ानआखिरकार लग गया जेट एयरवेज पर ताला, रात 10.30 बजे टेक ऑफ होगी आखिरी उड़ान jetairways JetAirways JetAirwaysCrisis NareshGoyal
Read more »

रनवे से उतरी जेट एयरवेज! बैंकों ने कर्ज देने से किया इनकाररनवे से उतरी जेट एयरवेज! बैंकों ने कर्ज देने से किया इनकारकर्ज में डूबी विमानन कंपनी को जेट एयरवेज को बैंकों ने अंतरिम 400 करोड़ रुपये का इमरजेंसी फंड देने से इनकार कर दिया है. जिसके बाद कंपनी की फिलहाल सभी उम्मीदें टूट गई हैं और अब बुधवार रात से जेट एयरवेज अपनी सभी उड़ानें अस्थाई रूप से स्थगित कर देगी. एक तरह से आज रात से जेट एयरवेज का परिचालन बंद हो जाएगा.
Read more »

आज रात से नहीं उड़ेगी जेट एयरवेज की फ्लाइट, नहीं मिली 400 करोड़ रुपये की मददआज रात से नहीं उड़ेगी जेट एयरवेज की फ्लाइट, नहीं मिली 400 करोड़ रुपये की मददआज रात से नहीं उड़ेगी जेट एयरवेज की फ्लाइट, नहीं मिली 400 करोड़ रुपये की मदद jetairwaysbailout JetAirways JetAirwaysCrisis
Read more »

जेट एयरवेज के 20 हजार कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट गहरायाजेट एयरवेज के 20 हजार कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट गहरायाजेट एयरवेज की आज रात आखिरी उड़ान होगी। ऐसे में कंपनी के कर्मचारियों के लिए रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। फिलहाल जेट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:57:46