आज रात से नहीं उड़ेगी जेट एयरवेज की फ्लाइट, नहीं मिली 400 करोड़ रुपये की मदद

United States News News

आज रात से नहीं उड़ेगी जेट एयरवेज की फ्लाइट, नहीं मिली 400 करोड़ रुपये की मदद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 3 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 4%
  • Publisher: 51%

आज रात से नहीं उड़ेगी जेट एयरवेज की फ्लाइट, नहीं मिली 400 करोड़ रुपये की मदद jetairwaysbailout JetAirways JetAirwaysCrisis

जेट एयरवेज पर आखिरकार ताला लग गया है। सूत्रों के मुताबिक आज रात कंपनी अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। कंपनी के बोर्ड ने बैंकों के कंशोर्सियम से पैसा न मिलने के कारण यह फैसला लिया है। इससे पहले कंपनी के केवल सात विमान ही परिचालन में थे। कंपनी के बोर्ड ने बैंकों के कंशोर्सियम से पैसा न मिलने के कारण यह फैसला लिया है। सोमवार को कंपनी ने बैंकों के साथ मीटिंग की थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। एसबीआई की अगुवाई वाले कर्जदाताओं के समूह ने बुधवार को 400 करोड़ का आपात फंड जारी करने से इनकार कर दिया है। कंपनी ने संचालन जारी रखने के लिए यह राशि मांगी थी। मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विमानन कंपनी ने उड़ानें जारी रखने के लिए कर्जदाताओं से 400 करोड़ रुपये का तत्काल आपात फंड मांगा था। कर्जदाताओं ने फिलहाल इस पर कोई रुचि नहीं दिखाई और पैेसे देने से साफ इनकार कर दिया। इस बीच, कंपनी को लीज पर विमान देने वाली कंपनियों ने डीजीसीए से चार दर्जन और बोइंग 737 विमानों का पंजीकरण रद्द करने को कहा है। डीजीसीए ने बुधवार को बताया कि कंपनी के लीजकर्ताओं ने 48 विमानों को डी-रजिस्टर करने की अपील की है, ताकि वे इन विमानों को भारत से बाहर ले जाकर अन्य किसी कंपनी को किराये पर दे सकें। नियामक ने कहा कि लीजकर्ताओें को अभी तक आपात फंड मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कर्जदाताओं के निराशाजनक रुख से यह अपील की जा रही है। जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने खुद को बोली से बाहर कर लिया है, क्योंकि एतिहाद और टीपीजी पार्टनर्स ने उनके रहने पर खुद को बोली से अलग करने की धमकी दी थी।इस संदर्भ में कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने कर्मचारियों को एक ईमेल भी भेजा, जिसमें लिखा था कि बैंक इमरजेंसी फंडिंग पर फैसला नहीं कर सके। इसलिए मंगलवार को फिर से कंपनी के बोर्ड की मीटिंग होगी। इसके साथ ही पायलट यूनियन के एक सदस्य ने कहा है कि अगर कंपनी को पैसे नहीं मिले, तो जेट का ऑपरेशन पूरी तरह बंद हो सकता है। इस बैठक में ही नरेश गोयल ने कंपनी को दुबारा से खरीदने का प्लान त्याग दिया। बता दें कि जेट एयरवेज ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 19 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। फिलहाल कंपनी के केवल सात विमान ही परिचालन में हैं। दुबे ने कहा कि बैंकों के साथ हुई बातचीत को बोर्ड के समक्ष मंगलवार को रखा जाएगा। कंपनी ने सार्क और आसियान देशों के अलावा टोरंटो और पेरिस की उड़ानों को भी अगले आदेश तक के लिए रद्द किया है।तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे जेट एयरवेज के पायलटों ने अब नौकरी बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने सोमवार को कहा कि कंपनी का संचालन बंद होता है तो 20 हजार नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। इस मुश्किल से उबारने के लिए प्रधानमंत्री को हाथ बढ़ाना चाहिए।कंपनी के प्रवक्ता गौरव साहनी ने बताया कि लीजधारकों को बकाया भुगतान नहीं देने के कारण एयरलाइन सिर्फ सात विमानों का ही संचालन कर पा रही है। ये सभी उड़ानें घरेलू रूट पर ही जारी हैं। नकदी की समस्या गहराने से अन्य उड़ानों पर गंभीर असर पड़ा है।एनएजी के उपाध्यक्ष अदीम वालियानी ने जेट को पूंजी उपलब्ध कराने का वादा करने वाले स्टेट बैंक से अपील करते हुए कहा कि बकाया वेतन भुगतान के लिए जल्द 1,500 करोड़ की सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि बैंक ने जल्द यह राशि नहीं दी तो संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा और 1100 पायलटों के साथ 20 हजार नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। इससे पहले बकाया वेतन की मांग को लेकर पायलट, इंजीनियर और केबिन क्रू के सदस्यों ने कंपनी के मुख्यालय पर एकजुटता दिखाई।उनका कहना है कि दिसंबर 2018 में उन्हें आखिरी बार वेतन का भुगतान हुआ था। दूसरी ओर, कंपनी को जल्द 1500 करोड़ देने के लिए एसबीआई और प्रबंधन के बीच बैठक चल रही है, जिसके फैसले पर कंपनी का भविष्य निर्भर करता है।जेट एयरवेज ने बम्बई शेयर बाजार को सूचित करते हुए कहा है कि उसने बैंकों से आर्थिक मदद मांगी थी, लेकिन बैंकों ने कहा कि अभी हमें निविदाएं मिली हैं। नई कंपनी द्वारा जेट का टेकओवर लेने में कम से कम 10 मई तक का समय लगेगा। ऐसे में तब तक पैसों के लिए इंतजार करना पड़ेगा।जेट एयरवेज ने अपने सभी यात्रियों से सेवाएं बंद होने पर माफी मांगी है और अभी तक सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया है। कंपनी सभी यात्रियों को एसएमएस या फिर ईमेल के जरिए सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद होने की सूचना दे रही है। कंपनी ने कहा कि वो अपने कर्मचारियों के लिए भी कृतज्ञ है, जिन्होंने अभी तक मुश्किल समय में भी कंपनी का साथ दिया।जेट एयरवेज पर आखिरकार ताला लग गया है। सूत्रों के मुताबिक आज रात कंपनी अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। कंपनी के बोर्ड ने बैंकों के कंशोर्सियम से पैसा न मिलने के कारण यह फैसला लिया है। इससे पहले कंपनी के केवल सात विमान ही परिचालन में थे। कंपनी के बोर्ड ने बैंकों के कंशोर्सियम से पैसा न मिलने के कारण यह फैसला लिया है। सोमवार को कंपनी ने बैंकों के साथ मीटिंग की थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।All jet airways flight, domestic and international, cancelled with immediate effect.

The last flight will operate today.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- रविशंकर से बैर नहीं पर भाजपा की खैर नहींशत्रुघ्न सिन्हा बोले- रविशंकर से बैर नहीं पर भाजपा की खैर नहींशत्रुघ्न ने कहा कि रविशंकर प्रसाद उनके पारिवारिक मित्र की तरह है. रविशंकर प्रसाद के खिलाफ ना तो उनकी दुश्मनी है ना ही नाराजगी लेकिन पटना साहिब लोकसभा सीट से उनके खिलाफ इस बार वह रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे.
Read more »

दिल्ली-एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी, आज बारिश की संभावनादिल्ली-एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी, आज बारिश की संभावनादिल्ली एनसीआर में सोमवार देर रात अचानक तेज धूल भरी आंधी आई। जहां दिनभर एक ओर चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे ने शहरवासियों
Read more »

जेट एयरवेज में पूंजी डालने पर फैसला नहीं, निदेशक मंडल की बैठक आजजेट एयरवेज में पूंजी डालने पर फैसला नहीं, निदेशक मंडल की बैठक आजवित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस एयरलाइन को आपातकालीन कर्ज देने के लिए कर्जदाता बैंकों की सोमवार को हुई मीटिंग में कोई फैसला नहीं हो सका.
Read more »

आज से बंद हो सकती हैं जेट की सभी उड़ानें, बैंकों से नहीं मिली कोई मददआज से बंद हो सकती हैं जेट की सभी उड़ानें, बैंकों से नहीं मिली कोई मददसोमवार को आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने बैंकों के साथ मीटिंग की थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
Read more »

दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को उतारादिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को उतारामालेगाँव बम धमाके की अभियुक्त साध्वी प्रज्ञा ने आज ही बीजेपी की सदस्यता ली थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:12:28