LokSabhaElections2019 शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा भी किया कि इस बार वो पटना साहिब सीट से रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे | rohit_manas
भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को पहली बार पटना पहुंचे और पटना साहिब लोकसभा सीट से उनके प्रतिद्वंदी और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद को लेकर बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने दावा किया कि इस बार वो पटना साहिब सीट से वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे.
पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा का भव्य स्वागत किया और इस दौरान"आजतक" से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रविशंकर प्रसाद उनके पारिवारिक मित्र की तरह है. शत्रुघ्न ने कहा कि रविशंकर प्रसाद के खिलाफ ना तो उनकी दुश्मनी है ना ही नाराजगी लेकिन पटना साहिब लोकसभा सीट से उनके खिलाफ इस बार वह रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे. शत्रुघ्न सिन्हा इस बात को लेकर भी आश्वस्त दिखे लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहेगा. शत्रुघ्न ने कहा कि बिहार में इस वक्त महागठबंधन जादू की छड़ी की तरह लग रहा है जो चुनावों में कमाल का परफॉर्मेंस देगा. शत्रुघ्न सिन्हा ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में पड़ी दरार को लेकर भी बात की और कहा कि उन्हें इस बात की पूरी आशा है कि लालू के दोनों बेटे तेज प्रताप तेजस्वी आपसी मनमुटाव को दूर कर लेंगे. शत्रुघ्न ने कहा कि लालू का परिवार उनके अपने परिवार की तरह है और हर परिवार में कुछ ना कुछ मतभेद होते हैं मगर लालू परिवार इससे जल्दी उबर जाएगा. पटना एयरपोर्ट से शत्रुघ्न सिन्हा सीधा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर सदाकत आश्रम पहुंचे जहां पर उनका जमकर स्वागत किया गया. कांग्रेस दफ्तर के बाद वो सीधे 10, सर्कुलर रोड गए जहां पर उन्होंने तेजस्वी यादव और उनकी मां राबड़ी देवी से मुलाकात की. तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू के इस बेटे में उन्हें बिहार का भविष्य नजर आता है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनावअभिनेता से राजनेता बने सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कामकाज के आलोचक रहे हैं और दोनों पर देश को तानाशाह की तरह चलाने का आरोप लगाया है.
Read more »
LIVE: स्थापना दिवस पर बीजेपी से अलग हुए शत्रुघ्न, कहा-भारी मन से जा रहाशत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को कहा अलविदा हर अपडेट के लिए क्लिक करें:
Read more »
शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस पार्टी का 'हाथ', पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनावशत्रुघ्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस पार्टी का 'हाथ', पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव ShatruganSinha AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
तो मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज थे शत्रुघ्न सिन्हा, इसलिए छोड़ दी BJP?शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में अरुण शौरी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह और यसवंत सिन्हा सरीखे कई काबिल नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया.
Read more »
शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस से चुनाव जीतकर बनेंगे 'विश्ननाथ' या BJP कर देगी 'खामोश'
Read more »
LIVE: शत्रुघ्न को पटना साहिब से मिला टिकट, रविशंकर से होगा मुकाबलाShatrughanSinha को पटना साहिब से मिला टिकट LokSabhaElections2019 की सारी खबरों के लिए क्लिक करें:
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पटना साहिब से ही लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस ने दिया टिकट– News18 हिंदीकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. इसमें पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है.
Read more »
शत्रुघ्न को अपने इस दोस्त के खिलाफ चुनाव लड़ने के फैसले का हमेशा रहा पछतावालंबे अरसे से बीजेपी से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम ही लिया. कांग्रेस में शामिल होते ही शॉटगन को पटना साहिब से टिकट दे दिया गया है, जिसके बाद अब पटना साहिब से लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा सीधे तौर पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से दो-दो हाथ करेंगे. बीजेपी के स्थापना दिवस के दिन ही बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस के आंगन में आए शत्रुघ्न ने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जबरदस्त गोले दागे.
Read more »
कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा को रिकॉर्ड अंतर से सीट जीतने का भरोसाकांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा को रिकॉर्ड अंतर से सीट जीतने का भरोसा INCIndia ShatruganSinha LoksabhaElections2019 votekaro वोटकरो Mahasangram2019
Read more »
