जया प्रदा ने विरोधी आजम खान के बेटे को पढ़ाया संस्कार का पाठ, बोलीं- वो अभी बच्चा है, राजनीति में कच्चा है
Lok Sabha Election 2019: जया प्रदा ने विरोधी आजम खान के बेटे को पढ़ाया संस्कार का पाठ, बोलीं- वो अभी बच्चा है, राजनीति में कच्चा है जनसत्ता ऑनलाइन April 17, 2019 8:59 PM जयाप्रदा Lok Sabha Election 2019: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सपा नेता के बेटे अब्दुल्लाह ने टिप्पणी की थी। अबदुल्लाह ने कहा था, “भाजपा प्रत्याशी ने जब ट्विटर पर कहा कि वह दानव का अंत करने रामपुर आ रही हैं, तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। लेकिन जिस भाषण में नाम या लिंग का कोई उल्लेख नहीं है, भाजपा को खुश करने के लिए आजम खां पर प्रतिबंध लगा दिया गया क्योंकि वह मुस्लिम हैं।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जया प्रदा ने कहा कि आजम का बेटा अभी बच्चा है। राजनीति में कच्चा है। जय प्रदा ने कहा, “जब मैंने आजम खान की टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की। चुनाव आयोग ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया। आजम खान का बेटा अब्दुल्ला अभी भी बच्चा है। उसे राजनीति के बारे में कुछ पता ही नहीं है। वह सिर्फ अपने पिता का समर्थन कर रहा है। उनके घर में भाभी है, मां है, जब उनके ऊपर कोई बुरी नजर से बात करे कि किस तरह का कपड़ा पहन रही हैं? अंदर क्या पहन रही हैं? बाहर क्या पहन रही हैं? इस तरह की बात वह पीसी कर के बता नहीं सकता है। वो ये बता रहे हैं कि मुसलमानों के ऊपर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। मैं तो ये नहीं कह रही कि मैं हिंदू लड़की हूं और इसके लिए इस तरह की टिप्पणी हो रही है। ये मेरा संस्कार नहीं है।” अब्दुल्लाह ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए और अपने पिता का बचाव करते हुए कहा था कि ‘‘सपा नेता को उनका नजरिया नहीं व्यक्त करने दिया गया। कोई नोटिस नहीं दिया गया … न्याय से वंचित किया गया। … चूंकि योगी पर प्रतिबंध लगा इसलिए आजम पर प्रतिबंध की आवश्यकता पडी ताकि ऐसा ना लगे कि भाजपा के ही खिलाफ कार्रवाई हो रही है।’’ गौरतलब है कि आजम खान के ऊपर आरोप है कि उन्होंने बीते रविवार को अपने खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ वह ‘अमर्यादित’ बयान दिया। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री के अनुसार खान ने अपनी चुनाव रैली में कहा था, ” रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिन्दुस्तान वालों, उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गये। मैं 17 दिनों में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह खाकी रंग का है।” Also Read खान के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि आजम ने एक दिन बाद सफाई देते हुये कहा कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया, और अगर किसी का नाम लिया हो तो वह चुनाव नहीं लड़ेगें। उन्होंने कहा कि ”मैने किसी का नाम नहीं लिया, मैने किसी की नाखूबी बताई, न बुराई बताई। अगर कोई साहब साबित कर दे कि मैने किसी का नाम लिया, नाम लेकर किसी की तौहीन की तो मैं चुनाव से हट जाऊंगा।” आजम खान के बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया। Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: जया प्रदा ने विरोधी आजम खान के बेटे को पढ़ाया संस्कार का पाठ, बोलीं- वो अभी बच्चा है, राजनीति में कच्चा है जनसत्ता ऑनलाइन April 17, 2019 8:59 PM जयाप्रदा Lok Sabha Election 2019: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सपा नेता के बेटे अब्दुल्लाह ने टिप्पणी की थी। अबदुल्लाह ने कहा था, “भाजपा प्रत्याशी ने जब ट्विटर पर कहा कि वह दानव का अंत करने रामपुर आ रही हैं, तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। लेकिन जिस भाषण में नाम या लिंग का कोई उल्लेख नहीं है, भाजपा को खुश करने के लिए आजम खां पर प्रतिबंध लगा दिया गया क्योंकि वह मुस्लिम हैं।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जया प्रदा ने कहा कि आजम का बेटा अभी बच्चा है। राजनीति में कच्चा है। जय प्रदा ने कहा, “जब मैंने आजम खान की टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की। चुनाव आयोग ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया। आजम खान का बेटा अब्दुल्ला अभी भी बच्चा है। उसे राजनीति के बारे में कुछ पता ही नहीं है। वह सिर्फ अपने पिता का समर्थन कर रहा है। उनके घर में भाभी है, मां है, जब उनके ऊपर कोई बुरी नजर से बात करे कि किस तरह का कपड़ा पहन रही हैं? अंदर क्या पहन रही हैं? बाहर क्या पहन रही हैं? इस तरह की बात वह पीसी कर के बता नहीं सकता है। वो ये बता रहे हैं कि मुसलमानों के ऊपर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। मैं तो ये नहीं कह रही कि मैं हिंदू लड़की हूं और इसके लिए इस तरह की टिप्पणी हो रही है। ये मेरा संस्कार नहीं है।” अब्दुल्लाह ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए और अपने पिता का बचाव करते हुए कहा था कि ‘‘सपा नेता को उनका नजरिया नहीं व्यक्त करने दिया गया। कोई नोटिस नहीं दिया गया … न्याय से वंचित किया गया। … चूंकि योगी पर प्रतिबंध लगा इसलिए आजम पर प्रतिबंध की आवश्यकता पडी ताकि ऐसा ना लगे कि भाजपा के ही खिलाफ कार्रवाई हो रही है।’’ गौरतलब है कि आजम खान के ऊपर आरोप है कि उन्होंने बीते रविवार को अपने खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ वह ‘अमर्यादित’ बयान दिया। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री के अनुसार खान ने अपनी चुनाव रैली में कहा था, ” रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिन्दुस्तान वालों, उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गये। मैं 17 दिनों में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह खाकी रंग का है।” Also Read खान के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि आजम ने एक दिन बाद सफाई देते हुये कहा कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया, और अगर किसी का नाम लिया हो तो वह चुनाव नहीं लड़ेगें। उन्होंने कहा कि ”मैने किसी का नाम नहीं लिया, मैने किसी की नाखूबी बताई, न बुराई बताई। अगर कोई साहब साबित कर दे कि मैने किसी का नाम लिया, नाम लेकर किसी की तौहीन की तो मैं चुनाव से हट जाऊंगा।” आजम खान के बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया। Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रामपुर: जया प्रदा पर आजम खान ने दिया विवादित बयान-Navbharat Times
Read more »
शब्दों की मर्यादा भूले आजम खान, जया प्रदा पर दिया आपत्तिजनक बयानउत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खाम और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जया प्रदा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जया प्रदा का बिना नाम लिए उनपर अमर्यादित बयान दिया है.
Read more »
जयाप्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर फंसे आजम खान, महिला आयोग सख्तजया प्रदा के खिलाफ आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है.
Read more »
जया प्रदा पर बयान देकर बुरे फंसे आजम खान, मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराया केसलोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जुबानी जंग होना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई नेताओं के बयान चर्चा का विषय रह चुके हैं. लेकिन आजम खान ने सारी हदों को लांगते हुए जया प्रदा के खिलाफ बयान दिया, जो उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है.
Read more »
खाकी अंडरविअर पर बोलीं जया प्रदा- आजम खां ने हद कर दीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): रामपुर से बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा ने कहा कि आजम खां ने तो हद ही कर दी है। मैं अखिलेश यादव को छोटा भाई मानती हूं।
Read more »
आजम खान के अश्लील बयान पर बोलीं जया प्रदा, हराकर बताऊंगी मैं क्या हूं-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आजम खान ने रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की। जया ने कहा कि जनता तक बात पहुंच गई है, लोग उसे छोड़ेंगे नहीं।
Read more »
JAYAPRADA-AZAM KHAN RIVALRY IN RAMPUR ELECTION SEAT/आजम खान से इसलिए खुन्नस खाती हैं जयाप्रदा– News18 Hindiknow about Jaya Prada, Jaya Prada Husband Children political career, Jaya Prada interesting Facts, Jaya Prada rampur, Jaya Prada loksabha 2019, Jaya Prada bjp, तेलुगूदेशम से लेकर बीजेपी तक के सफर में बॉलीवुड की ये अभिनेत्री हमेशा विवादों में भी रही है
Read more »
जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित बयान को लेकर आजम खान पर चला EC का 'डंडा', मेनका गांधी पर भी कार्रवाईबीजेपी (BJP) उम्मीदवार जया प्रदा (Jaya Prada) के खिलाफ सपा (SP) नेता आजम खान (Azam Khan) की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) ने सख्ती दिखाई है. चुनाव आयोग ने जया प्रदा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आजम खान को 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक लगा दी है. आजम खान पर यह आदेश मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रभावी होगा. आजम खान ने रविवार को रामपुर में एक जनसभा के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
Read more »
आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के बयान पर जया प्रदा बोलीं- तुम मेरे सामने बच्चे होरामपुर से बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खां के बीच चल रही जुबानी जंग में उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम कूद पड़े हैं. जया प्रदा ने कहा कि अब्दुल्ला तुम मेरे सामने बच्चे हो.
Read more »
