टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी समेत 3 भारतीय
न्यू यॉर्क टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में तीन भारतीयों को शुमार किया है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारत में एलजीबीटीक्यू समुदाय के हक के लिए लड़ने वाली वकील अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी शामिल हैं। टाइम मैगजीन ने 2019 के शीर्ष 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची बुधवार को जारी की। सूची में शीर्ष नेताओं, कलाकारों, दिग्गजों और आइकन शामिल हैं। इस सूची में भारतीय अमेरिकी कॉमीडियन और टीवी होस्ट हसन मिनहाज, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, पोप फ्रांसिस , चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को स्थान मिला है। टाइम 100 के लिए मुकेश अंबानी का प्रोफाइल महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा है। महिंद्रा ने कहा कि अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी भारतीय उद्योग जगत में एक दूरदर्शी उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी का नजरिया उनके पिता की तुलना में अधिक महत्वाकांक्षी है। वह अपने हर पहल की शुरुआत अपने पिता के आशीर्वाद से करते हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो मोबाइल डेटा नेटवर्क का दायरा किसी भी पैमाने पर आकर्षक है। भारत में 28 करोड़ से अधिक लोग पहले ही कम लागत वाले 4 जी नेटवर्क के साथ जोड़ चुके हैं। बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने काटजू और गुरुस्वामी के प्रोफाइल में लिखा कि दोनों महिलाओं ने भारत में एलजीबीटी समुदाय के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लड़ी जा रही लड़ाई का नेतृत्व किया और समलैंगिक याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख वकीलों में से एक थीं। टाइम की सूची में यूएस ओपन की विजेता नाओमी ओसाका, ऑस्कर विजेता रामी मालेक, बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ऑस्कर विजेता गायिक लेडी गागा, अबू धाबी के शहजाहे मोहम्मद बिन जायद समेत अन्य शख्सियतें शामिल हैं।.
न्यू यॉर्क टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में तीन भारतीयों को शुमार किया है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारत में एलजीबीटीक्यू समुदाय के हक के लिए लड़ने वाली वकील अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी शामिल हैं। टाइम मैगजीन ने 2019 के शीर्ष 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची बुधवार को जारी की। सूची में शीर्ष नेताओं, कलाकारों, दिग्गजों और आइकन शामिल हैं। इस सूची में भारतीय अमेरिकी कॉमीडियन और टीवी होस्ट हसन मिनहाज, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, पोप फ्रांसिस , चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को स्थान मिला है। टाइम 100 के लिए मुकेश अंबानी का प्रोफाइल महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा है। महिंद्रा ने कहा कि अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी भारतीय उद्योग जगत में एक दूरदर्शी उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी का नजरिया उनके पिता की तुलना में अधिक महत्वाकांक्षी है। वह अपने हर पहल की शुरुआत अपने पिता के आशीर्वाद से करते हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो मोबाइल डेटा नेटवर्क का दायरा किसी भी पैमाने पर आकर्षक है। भारत में 28 करोड़ से अधिक लोग पहले ही कम लागत वाले 4 जी नेटवर्क के साथ जोड़ चुके हैं। बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने काटजू और गुरुस्वामी के प्रोफाइल में लिखा कि दोनों महिलाओं ने भारत में एलजीबीटी समुदाय के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लड़ी जा रही लड़ाई का नेतृत्व किया और समलैंगिक याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख वकीलों में से एक थीं। टाइम की सूची में यूएस ओपन की विजेता नाओमी ओसाका, ऑस्कर विजेता रामी मालेक, बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ऑस्कर विजेता गायिक लेडी गागा, अबू धाबी के शहजाहे मोहम्मद बिन जायद समेत अन्य शख्सियतें शामिल हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वोटिंग रोकने की कोशिश, नारायणपुर में किया ब्लास्टनारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर दंडवन मार्ग पर आज तड़के नक्सलियों ने मतदान दलों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है.
Read more »
आंध्र प्रदेश में चुनाव संबंधी झड़पों में दो की मौत, ईवीएम में गड़बड़ी की भी सूचनामारे गए लोग सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी और मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ता थे. आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य में पहली बार लोकसभा की 25 एवं विधानसभा की 175 सीटों के लिए मतदान हुए.
Read more »
WhatsApp में दिखी 'इग्नोर आर्काइव चैट्स ' की झलक, 'आर्काइव चैट्स' की जगह में भी हुआ बदलावFacebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में 'इग्नोर आर्काइव चैट्स ' की झलक देखने को मिली है। जानें इसके बारे में।
Read more »
झारखंड: गोहत्या के शक़ में भीड़ ने की आदिवासियों की पिटाई, एक की मौतघटना गुमला ज़िले के जुरमू गांव में हुई, जहां आदिवासी समुदाय के कुछ लोग एक मृत बैल का मांस निकाल रहे थे, जब पड़ोस के गांव के कुछ लोगों ने उन्हें देखा और गोहत्या के संदेह में उन पर हमला कर दिया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल अस्पताल में भर्ती हैं.
Read more »
बिहार : लालू यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, शराब पीकर सुरक्षाकर्मियों ने की आपस में मारपीटबिहार में जारी पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच इस कदर सुरक्षाकर्मियों के द्वारा शराब पीने की घटना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़ा कर रहा है.
Read more »
नीमच में सामने आया हनीट्रैप का मामला, वीडियो वायरल की धमकी देकर की पैसों की मांगनीमच। नीमच में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम के बेटे वासिम चौपदार से एक युवती ने 3 लाख रुपए ऐंठ लिए और 5 लाख रुपए और मांगे और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
Read more »
रामलला की शरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कुछ इस अंदाज में लोगों से की मुलाकातचुनाव आयोग द्वारा 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला की शरण में हैं। LokSabhaElections2019 YogiAdityanath
Read more »
