आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के अच्छे दिन आएंगे
आने वाले दिनों में कर्ज में डूबी हुई एयरलाइन जेट एयरवेज और कंपनी के कर्मचारियों के अच्छे दिन आ सकते हैं. दरअसल, जेट एयरवेज को संकट से उबारने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया की अगुवाई में बैंकों का एक समूह प्रयास कर रहा है.
इसी के तहत एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्र के साथ बीते बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की.एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार के मुताबिक यह मुलाकात जेट एयरवेज एयरलाइन की स्थति के बारे में सरकार को जानकारी देने के लिए थी. इसके साथ ही रजनीश कुमार ने यह स्पष्ट किया कि यह बैठक प्रोत्साहन पैकेज पर चर्चा के लिए नहीं थी. हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि जेट एयरवेज को परिचालन में बनाये रखना कर्जदाताओं तथा उपभोक्ताओं के हित में हैं. जेट एयरवेज को बैंकरप्सी कानून के अंतर्गत ले जाना अंतिम विकल्प है.इस बीच एक अन्य एयरलाइन इंडिगो ने सैलरी संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज के 100 पायलट को नौकरी दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो ने 100 से अधिक बोइंग 737 कमांडर स्तर के पायलटों को हायर किया है. जेट एयरेवज के पायलटों ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उनका वेतन 31 मार्च तक नहीं दिया गया, वे उड़ानों का परिचालन बंद कर देंगे.पैसों की कमी की वजह से जेट एयरवेज अपने केवल एक तिहाई बेड़े का उपयोग कर पा रही है. एयरलाइन कर्ज की किश्तें नहीं चुका पा रही है और पायलटों का वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है. जेट एयरवेज पर कर्ज की बात करें तो 8,200 करोड़ रुपये का है और उसे मार्च अंत तक 1,700 करोड़ रुपये भुगतान करने हैं. अगर एयरलाइन धाराशायी होती है, 23,000 नौकरियां खतरे में होंगी. जेट एयरवेज का नियंत्रण फिलहाल नरेश गोयल के पास है जिनके पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है. वहीं अबुधाबी स्थित एतिहाद एयरवेज के पास 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है. मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि एतिहाद से एसबीआई से संपर्क कर एयरलाइन में अपनी 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव दिया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संकट से उबर सकती है जेट एयरवेज, एतिहाद एयरवेज को मनाने में जुटा SBIजेट एयरवेज को मुश्किल से उबारने के लिए सोमवार को एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) के CEO टोनी डगलस (Tony Douglas) की एसबीआई के अधिकारियों से बातचीत हो रही है.
Read more »
जेट एयरवेज के हालात पर उड्डयन मंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के लिए कहाunion minister suresh prabhu acts on jet airways crisis and inconvenience faced by passengers | मंत्री सुरेश प्रभु ने नागरिक उड्डयन सचिव को दिए निर्देश एयरलाइन द्वारा विमानों को खड़े करने, सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर बैठक होगी आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अब तक 41 विमान खड़े किए जेट के एयरक्राफ्ट इंजीनियरों ने विमानों की सुरक्षा का रिस्क बताया
Read more »
जेट एयरवेज़ के कर्मचारी बोले, तीन महीने से नहीं मिला वेतन, विमानों की सुरक्षा जोख़िम मेंजेट एयरवेज़ के चेयरमैन नरेश गोयल ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर कहा कि वह कंपनी पर भरोसा बनाए रखें. नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने जेट एयरवेज़ वित्तीय संकट मामले में अपने मंत्रालय के सचिव को आपात बैठक करने के निर्देश दिए.
Read more »
जेट एयरवेज ने इंजीनियर्स को नहीं दिया 3 महीने का वेतन, नरेश गोयल ने कर्मचारियों को लिखा पत्र– News18 हिंदीJet Airways के चेयरमैन नरेश गोयल ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर कंपनी पर भरोसा बनाए रखने को कहा है.
Read more »
जेट एयरवेज पर संकट,पायलटों ने 1 अप्रैल से उड़ान बंद करने की दी धमकी,सिर्फ 41 विमान का बचा है बेड़ा- Amarujalaजेट एयरवेज के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां इंजीनियर्स ने सुबह के वक्त उड़ान में जोखिम होने की बात कही
Read more »
सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया- जेट एयरवेज को दिवालिया होने से बचाएंGovernment is likely to turn to public sector banks to rescue Jet Airways | एयरलाइन के दिवालिया होने से बड़ी संख्या में नौकरी जाने का खतरा एनआईआईएफ, स्टेट बैंक और पीएनबी ले सकते हैं जेट की एक तिहाई तक हिस्सेदारी जेट एयरवेज के पास मौजूदा समय में उड़ान भरने के लिए सिर्फ 41 विमान बचे
Read more »
Jet Airways संकट पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेराजेट एयरवेज संकट को लेकर राजनीति गर्म ashokasinghal2
Read more »
बैंकों ने रखी शर्त, जेट एयरवेज का मैनेजमेंट बदले तभी मदद करेंगेJet Airways Rescue Plan: Lenders to take control, asked to change management | वित्त मंत्री, उड्डयन सचिव और पीएम के प्रधान सचिव से मिले एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार एसबीआई प्रमुख ने कहा- दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई आखिरी विकल्प होगा
Read more »
जेट एयरवेज को बर्बादी से बचाने के लिए पायलटों ने PM मोदी को लिखा लेटरJet Airways Pilot खस्ताहाल एयरलाइंस जेट एयरवेज के पायलट ने अपने कई महीनों के लंबित वेतन को दिलाने और कंपनी की स्थिति सुधारने के लिए पीएम मोदी को लेटर लिखकर गुहार लगाई है.
Read more »
