फिच के झटके से शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स 222 अंक टूट कर बंद

United States News News

फिच के झटके से शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स 222 अंक टूट कर बंद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बीते 9 दिनों से लगातार बढ़त के साथ बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्‍स बढ़त में खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में 222.

14 अंक यानी 0.58 फीसदी गिरकर 38,164.61 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी भी 64.15 अंक यानी 0.56 फीसदी गिरकर 11,456.90 अंक पर आ गया. दरअसल, निवेशकों की मुनाफावसूली और रेटिंग एजेंसी फिच के देश की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान कम करने के बाद भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. इसी वजह से सेंसेक्स ने आठ लगातार दिन की तेजी खो दी. सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी में सर्वाधिक 3.67 फीसदी की तेजी रही. इसके अलावा टाटा मोटर्स को सर्वाधिक 2.47 फीसदी का नुकसान हुआ. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.44 फीसदी, मारुति सुजुकी का शेयर 1.84 फीसदी, भारतीय स्टेट बेंक का शेयर 1.76 फीसदी और बजाज फाइनेंस का शेयर 1.23 फीसदी गिरा.बता दें कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान घटा दिया है. पहले यह दर 7 फीसदी था, उसे घटाकर 6.80 फीसदी कर दिया है. एजेंसी ने आर्थिक गतिविधियों में उम्मीद से कमतर गति को इसका कारण बताया. एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान भी 7.2 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया. इससे पहले उसने पिछले साल दिसंबर में इसे 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया था. वहीं शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे मजबूत होकर 68.57 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. बुधवार को रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 68.83 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. रेटिंग एजेंसी फिच के अनुसार, दिसंबर 2019 तक रुपये के गिरकर 72 रुपये प्रति डॉलर पर और दिसंबर 2020 तक गिरकर 73 रुपये प्रति डॉलर पर आ जाने की आशंका है. दिसंबर 2018 में यह 69.82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 11,500 के पारशेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 11,500 के पारदेश के शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है.सोमवार को सेंसेक्‍स की बढ़त 300 अंक से ज्‍यादा की रही.
Read more »

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का बढ़ रहा है निवेश, जानें क्या है वजह– News18 हिंदीभारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का बढ़ रहा है निवेश, जानें क्या है वजह– News18 हिंदीमार्च के पहले 15 दिनों में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 20,400 करोड़ रुपए डाले.
Read more »

शेयर बाजार की तेजी बरकरार, सेंसेक्‍स 38,095 के स्‍तर पर हुआ बंदशेयर बाजार की तेजी बरकरार, सेंसेक्‍स 38,095 के स्‍तर पर हुआ बंददेश के शेयर बाजार में एक बार फिर बढ़त दर्ज की गई. सोमवार को सेंसेक्स में 70 अंक की बढ़त दर्ज की गई.
Read more »

शेयर बाजार की रौनक बरकरार, 7 दिन में 1600 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्सशेयर बाजार की रौनक बरकरार, 7 दिन में 1600 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्सशेयर बाजार में लगातार सातवें कारोबारी दिन बढ़त दर्ज की गई. इन सात दिनों में सेंसेक्‍स 1600 अंक तक मजबूत हुआ है.
Read more »

राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »

शेयर बाजार में बढ़त का दौर जारी, सेंसेक्‍स 38,500 के स्‍तर परशेयर बाजार में बढ़त का दौर जारी, सेंसेक्‍स 38,500 के स्‍तर परदेश के शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है.सेंसेक्‍स 38 हजार 500 के करीब पहुंच गया है.
Read more »

होली से पहले शेयर बाजार की रौनक जारी, निफ्टी 11,520 के स्‍तर परहोली से पहले शेयर बाजार की रौनक जारी, निफ्टी 11,520 के स्‍तर परदेश के शेयर बाजार में बढ़त का दौर जारी है. बुधवार को सेंसेक्‍स 23 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ.
Read more »

होली के बाद गुलजार हुआ शेयर बाजार, बढ़त के साथ खुला सेंसेक्‍सहोली के बाद गुलजार हुआ शेयर बाजार, बढ़त के साथ खुला सेंसेक्‍ससप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है.
Read more »

दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थादिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:59:18