शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 11,500 के पार

United States News News

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 11,500 के पार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 63%

सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत

सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई. सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 330अंकों की छलांग लगाकर 38,400 के स्‍तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 100 अंकों की तेज बढ़त के साथ 11,530 पर आ गया.

इससे पहले सेंसेक्स 107.92 अंकों की मजबूती के साथ 36,744.02 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47 अंकों की बढ़त के साथ 11,473.85 पर खुला. बता दें कि बीते सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 269.43 अंक चढ़कर 38,024.32 के स्‍तर पर जबकि निफ्टी 83.60 की बढ़त के साथ 11,426.85 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार के लिए यह 6 महीने का हाई है. वहीं बीते सप्‍ताह में सेंसेक्‍स की कुल बढ़त 1300 अंकों से ज्‍यादा की रही. दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से शेयर बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस ऐलान के बाद देश के तमाम सर्वे में मोदी सरकार की वापसी के कयास लगाए गए हैं. ऐसे में निवेशकों में भी उत्‍साह बढ़ा है और बाजार की रौनक में तेजी आई है.इस हफ्ते मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश के चालू खाते के आंकड़े जारी हो सकते हैं. इससे पहले दूसरी तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा बढ़कर 19.1 अरब डॉलर यानी सकल घरेलू उत्पाद का 2.9 फीसदी हो गया था. वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में चालू खाता घाटा 6.9 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.1 फीसदी था.अगर रुपये की बात करें तो विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 68.93 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. इससे पहले शुक्रवार को रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 69.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. मुद्रा डीलरों ने कहा कि सोमवार को भारत का व्यापार घाटा कम होने और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रुपये को समर्थन मिला.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सेंसेक्स की 6 माह की सबसे लंबी छलांग, निफ्टी भी मजबूतसेंसेक्स की 6 माह की सबसे लंबी छलांग, निफ्टी भी मजबूतलोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान भारतीय शेयर बाजार में शानदार बढ़त दर्ज की गई है.
Read more »

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्‍स 37 हजार के पारशेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्‍स 37 हजार के पारशेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है.मंगलवार को सेंसेक्‍स 37 हजार के पार कारोबार करता दिखा.
Read more »

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 450 से अधिक अंकों का उछाल-निफ्टी 11300 के करीबशेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 450 से अधिक अंकों का उछाल-निफ्टी 11300 के करीबशेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 450 से अधिक अंकों का उछाल-निफ्टी 11300 के करीब Sensex ShareMarket
Read more »

शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी, सेंसेक्‍स 37600 के पारशेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी, सेंसेक्‍स 37600 के पारभारतीय शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स की बढ़त 37,600 के स्‍तर को पार कर गया.
Read more »

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्‍स 37,800 के करीबलगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्‍स 37,800 के करीबसप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार में रौनक बरकरार है
Read more »

शेयर बाजार में मजबूती बरकरार, सेंसेक्‍स 37,800 के पारशेयर बाजार में मजबूती बरकरार, सेंसेक्‍स 37,800 के पारसप्‍ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती बरकरार है.
Read more »

शेयर बाजार की रफ्तार पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी स्थिरशेयर बाजार की रफ्तार पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी स्थिरदिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,907.78 के ऊपरी स्तर और 37,693.69 के निचले स्तर को छुआ
Read more »

सेंसेक्स 6 महीने बाद 38 हजार के पार, निफ्टी भी गुलजारसेंसेक्स 6 महीने बाद 38 हजार के पार, निफ्टी भी गुलजारसप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की बढ़त 38 हजार के पार पहुंच गई.
Read more »

6 महीने बाद 38 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्‍स, निफ्टी में भी रौनक6 महीने बाद 38 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्‍स, निफ्टी में भी रौनकशुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की रौनक बरकरार रही और सेंसेक्‍स 38 हजार के पार बंद हुआ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:26:10