LetsConclave19 प्रधानमंत्री narendramodi ने किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 18वें संस्करण में शिरकत करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. आजतक के मंच से पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को लेकर हमारा नजरिया अलग है. हमने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की, जो किसानों के कल्याण के लिए है.
यानी नो डोल, नो डील. उन्होंने कहा कि इस स्कीम के माध्यम से हमारी सरकार ने 6000 हजार रुपये 12 हजार करोड़ किसानों को देने का निर्णय लिया है. इसके लिए हमारी सरकार ने 24 घंटे काम कर 24 दिन में इस योजना को लॉन्च किया है. कांग्रेस की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहली सरकार में स्कीम का नाम देने में ही समय निकल जाता था कि परिवार के कौन से सदस्य के नाम से यह चलाई जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर 10 साल में किसानों के कर्जमाफी की याद आती है. हमने किसान सम्मान निधि की घोषणा 1 फरवरी को की और 24 फरवरी को इस योजना को लॉन्च कर दिया. हमारी सरकार 24 घंटे काम करती है. पिछली सरकार में एमएसपी की फाइल 7 साल तक दबी रही. उनकी सरकार 10 फीसदी कमीशन के लिए काम करती थी. हमारी सरकार 100 फीसदी मिशन पर काम करती है.पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला यहीं नहीं थमा. उन्होंने अगस्ता वेस्टलैंड डील के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाकर पूछताछ के बहाने गांधी परिवार पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जब मामा के बोलने से बड़े-बड़े परिवार बौखला जाएं तो ये डर भी अच्छा है. उन्होंने कहा कि जब भ्रष्ट नेताओं को भी जेल जाने का डर सताए तो ये डर अच्छा है. जब भ्रष्टाचारियों में भी कानून का डर हो तो ये डर अच्छा है.पीएम मोदी मोदी ने कहा कि 'आजतक' अच्छे सवाल पूछने के लिए जाना जाता है लेकिन आज मैं भी 'आजतक' के मंच के कुछ सवाल पूछना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि आजतक क्यों लोग खुले में शौच करने को मजबूर थे, आज तक क्यों हमारे देश की सेना के जांबाज जवानों के लिए नेशनल वार मेमोरियल नहीं था, आज तक क्यों देश के पुलिस कर्मियों के लिए मेमोरियल नहीं था. आज तक की टैगलाइन है 'सबसे तेज' तो मैने सोचा कि मैं भी अपनी सरकार के बारे में बता दूं कि हम भी कितने तेज हैं. पीएम ने कहा कि आज हम सबसे तेज गति से भारत में गरीबी हटा रहे हैं. तेज गति से बढ़ने वाली हम अर्थव्यवस्था हैं. साल 1991 से देखें तो पिछले 5 साल की अवधि में जीडीपी ग्रोथ सबसे तेजी से बढ़ी है. 5 साल में सबसे तेज महंगाई दर घटी है. सबसे तेज सड़क बनाने का काम हो रहा है. आज देश में सबसे तेज गरीबों के लिए मकान बना रहा है. सबसे तेज एफडीआई आ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से 2019 बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का समय था. 2019 से आगे आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर होगा. बीते 5 साल की मेहनत ने नींव को मजबूत करने का काम किया और इस नींव से नए भारत का निर्माण होगा. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी भारत की होगी.पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले स्टूडियो में चर्चा होती थी मोदी को क्या मालूम दुनिया में क्या चल रहा है. मोदी को उसकी कोई समझ नहीं है. विदेश नीति का क्या होगा. ये सवाल थे. ये सवाल स्वाभाविक भी थे. पीएम ने कहा कि मेरा कोई राजनीतिक बैकग्राउंड भी नहीं था. लेकिन बीते दिनों के घटनाक्रम में आपको दिखाई दिया होगा कि भारत की विदेश नीति का क्या प्रभाव है. आज बदला हुआ भारत है. हमारे लिए एक-एक जवान का खून अनमोल है. पहले जवान शहीद होते थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती थी. आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता. भारत आज एक नई नीति और रीति पर चल रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुद्रा योजना: नौकरियों में भारी उछाल, दो साल में 1.7 करोड़ को रोजगार- Amarujalaमुद्रा योजना: नौकरियों में भारी उछाल, दो साल में 1.7 करोड़ को रोजगार PradhanMantriMudraYojana Job Employment narendramodi
Read more »
आयोग: मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनावों की घोषणा संभव- Amarujalaपिछले तीन चुनावों को देखें तो आयोग ने 2004 में 29 फरवरी को चार चरण में और 2009 में 2 मार्च को पांच चरण में तथा 2014 में 5 मार्च को नौ
Read more »
कांग्रेस पहली बार अपने घोषणापत्र में NRI के सुझावों को देगी जगहकांग्रेस की दुनिया के तमाम देशों में रह रहे भारतीयों को इसके जरिए साधने की रणनीति है. यही वजह है कि कांग्रेस ने अप्रवासी भारतीयों की सिफारिशों और मांगों को अपने घोषणापत्र में जगह देने की योजना बनाई है.
Read more »
बिहार में कांग्रेस और RJD के बीच गठबंधन को लेकर इन तीन सीटों पर अड़ंगासूत्रों का दावा है कि सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में मुंगेर, मधेपुरा और दरभंगा सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है.
Read more »
कांग्रेस को फिर कोर्ट से झटका, AJL को खाली करना ही होगा हेरल्ड हाउस-Navbharat TimesIndia News: एजेएल ने कोर्ट के 21 दिसंबर 2018 के आईटीओ स्थित परिसर को दो हफ्ते के अंदर खाली करने के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी।
Read more »
हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, AJL को खाली करना होगा हेराल्ड हाउस21 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने भी एजेएल को हेराल्ड हाउस को खाली करने का आदेश दिया था जिसके बाद एजेएल ने डबल बेंच के सामने अपील लगाई थी. एजेएल ने आदेश के बाद कोर्ट से आगे सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन हाई कोर्ट ने वो समय देने से भी इंकार कर दिया है.
Read more »
कांग्रेस को बड़ा झटका, AJL को खाली करना होगा हेराल्ड हाउसनई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस को गुरुवार को तगड़ा झटका देते हुए एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को नेशनल हेराल्ड हाउस खाली करने का आदेश दिया।
Read more »
